Author: Dainik Uttarakhand News

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सोमवार को पुलिस उपाधीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के तहत कई सर्किलों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है, जबकि अनेक थानों और पुलिस इकाइयों की जिम्मेदारी भी बदली गई है। आदेश के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक विवेक सिंह कुटियाल को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अधीन थाना प्रेमनगर, थाना सेलाकुई, गोपनीय शाखा, एलआईयू व पीएसी रहेंगे। वहीं अगली व्यवस्था होने तक क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर को विकासनगर सर्किल के राजकाज का भी पर्यवेक्षण सौंपा गया है। पुलिस उपाधीक्षक रीना राठौर को क्षेत्राधिकारी डोईवाला बनाया गया…

Read More

उत्तरकाशी: चिन्यालीसौड़ विकासखंड के जुणगा गांव में भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया. भालू के हमले से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी ब्रह्मखाल में भर्ती किया गया है. वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. इससे पहले भी जिले में भालू ने कई लोगों को घायल किया है. सुबह करीब साढ़े दस बजे जुणगा गांव निवासी 45 वर्षीय मुकेश उर्फ मकानी सिंह भंडारी पुत्र केंद्र सिंह घंडियाल धार नामे तोक में किसी काम से गया था. इसी दौरान वहां एक बड़ा भालू अपने दो बच्चों के साथ…

Read More

मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद के सेलाकुई क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर आज सख़्त कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई एमडीडीए की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई, जिसका उद्देश्य सुनियोजित विकास, पर्यावरण संरक्षण और आमजन के हितों की रक्षा करना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरू भण्डारी एवं अन्य द्वारा जी.डी. गोयंका स्कूल बस स्टॉप के निकट, सेलाकुई देहरादून क्षेत्र में लगभग 10 बीघा भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृति एवं प्राधिकरण…

Read More

कुल 1258.12 लाभ रूपये की 5 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलांयास किया। भीमताल। जनपद नैनीताल निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा लगातार विभिन्न विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है। विकास की इस कड़ी में प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज द्वारा विकास भवन पहुॅचकर लोक निर्माण विभाग की 945.99 (नौ करोड़ पैंतालीस लाख निन्न्यानवे हजार) 04 योजनाओं का शिलान्यास किया गया जबकि लोक निर्माण विभाग की ही 312.13 (तीन करोड़ बारह लाख तेरह हजार) की एक योजना का…

Read More

जनमन की सुरक्षा सर्वोपरि; सड़क खोद छोड़ी तो विधिक एक्शन तय जिला प्रशासन की सख्ती पर सड़क सुधारीकरण कार्य युद्धस्तर पर शुरू देहरादून दिनांक 09 फरवरी 2026, (सूवि) शिमला बायपास रोड पर सड़क खुदाई के कारण आमजन को हो रही असुविधा एवं यातायात बाधित होने की शिकायतों पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने तत्काल संज्ञान लिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल कुमार द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शिमला बायपास मार्ग पर की गई खुदाई उत्तराखंड पावर कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) द्वारा की गई है, जिसके कारण सड़क की सतह क्षतिग्रस्त हो गई…

Read More

सोमवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसे ने माहौल तनावपूर्ण कर दिया। रेत से लदे एक डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी, जो करीब एक घंटे तक धधकता रहा। खबर जनपद उधम सिंह नगर से है। घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लौट सके सुबह करीब 8 बजे ढकिया नंबर एक निवासी 58 वर्षीय जयपाल सिंह बाइक से किसी काम के लिए निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से आए खनन सामग्री से लदे डंपर (UP21 CT 6334)…

Read More

देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और अधिकतम तापमान लगातार सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के मिजाज में बदलाव हुआ है। सोमवार को बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सोमवार को बादल छाए रहे। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा या 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है।…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में भोजन माताओं, आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से मानदेय वृद्धि को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे इन कर्मचारियों के लिए यह राहत भरी खबर मानी जा रही है। उत्तराखंड में वर्तमान में करीब 24 हजार भोजन माताएं पीएम पोषण योजना के तहत स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने का अहम कार्य कर रही हैं। वर्तमान में भोजन माताओं को तीन…

Read More

देहरादून की थाना बसंतविहार पुलिस ने एक शातिर मोबाइल झपटमार को गिरफ्तार किया है पुलिस ने पकडे गये आरोपी के पास से लुटा गया मोबाइल और घटना मे प्रयुक्त एक्टिवा भी बरामद कर लिया है आपको बता दे की दिनांक 07-02-26 को वादिनी सुमन कुमारी पुत्री भिखारी सैनी निवासी जनकपुरी नयागांव मूल पता दरभंगा मुस्तफापुर बिहार द्वारा थाना बसंतविहार पर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 6 फरवरी 26 की सांय वह शांतिकुंज वसंत विहार काम पर जा रही थी । इसी दौरान लाल रंग की स्कूटी सवार दो लड़कों द्वारा उसका मोबाइल REAL ME NOTE नीले रंग का छीन कर…

Read More

देहरादून। विकास के नाम पर सड़कों को बेतरतीब ढंग से खोदने और साइट पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी किए जाने पर जिलाधिकारी सविन बंसल का सब्र जवाब दे दिया। जिलाधिकारी बंसल की बार बार की हिदायत को नजरअंदाज किए जाने के बाद प्रशासन ने रोड में लगीं सात एजेंसियों की अनुमति रद्द कर दी है। अब ये एजेंसी फिलहाल आगे सड़कों की खोदाई नहीं कर पाएंगी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि प्रशासन की क्यूआरटी ने समय समय पर निरीक्षण में पाया कि निर्माण स्थलों पर बैरिकेडिंग और अन्य सुरक्षा मानकों का घोर अभाव है। इसके लिए लापरवाह एजेंसियों के…

Read More

देहरादून : परेड ग्राउंड में सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने लोक कलाकारों, साहित्यकारों, कला प्रेमियों और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सराहनीय प्रयास है। उन्होंने सेवा संकल्प फाउंडेशन और इसकी संस्थापक गीता धामी सहित आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। उन्होंने जागर, मांगल,…

Read More

देहरादून । अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर विभिन्न संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदेश भर से आए संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का परेड ग्राउंड में जमावड़ा शुरू हो गया है। सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो। इसको लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। महापंचायत में अंकिता की माता सोनी देवी एवं पिताजी वीरेंद्र सिंह भंडारी भी पहुंच गए हैं। उन्होंने सीबीआइ से वीआईपी के नाम के खुलासे की मांग की है। रविवार को सुबह 10 बजे से राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, आंदोलनकारी संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित होने शुरू हो गए थे।…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) में लंबे समय से चली आ रही ड्राइवर और कंडक्टरों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ी राहत की खबर सामने आई है। निगम को 200 ड्राइवर-कंडक्टरों की भर्ती के लिए शासन से आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्ति की अनुमति मिल गई है। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। रोडवेज प्रशासन का लक्ष्य है कि आगामी यात्रा सीजन से पहले राज्य के सभी बस डिपो में स्टाफ की कमी को पूरी तरह खत्म किया जाए। भर्ती पूरी होते ही विभिन्न डिपो में चालक और परिचालकों की तैनाती कर दी…

Read More

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में एक ही गांव से सामने आए दो अलग-अलग सामूहिक दुष्कर्म के मामलों ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। दोनों ही मामलों में महिलाओं के साथ दरिंदगी कर अश्लील वीडियो बनाए गए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया। विरोध करने पर वीडियो वायरल कर दिए गए, जिससे पीड़िताओं को मानसिक और सामाजिक रूप से गहरा आघात पहुंचा है। हरिद्वार पुलिस के अनुसार, दोनों घटनाएं अलग-अलग समय की हैं, लेकिन आरोपों की प्रकृति और तरीका लगभग एक जैसा होने के कारण मामले को बेहद गंभीर…

Read More

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत दौरे के दौरान बनबसा एनएचपीसी सभागार में बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम में सीएम धामी ने व्यापारी वर्ग, पर्यटन कारोबारी, महिला समूह, जनप्रतिनिधि समेत विभिन्न क्षेत्रों के हित धारकों से संवाद किया. सीएम धामी ने कहा कि बजट किसी भी राज्य की दशा और दिशा को तय करता है. बजट पूरे संवाद में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से सुझाव लिए गए हैं. ताकि, समय पर उन सुझाव पर काम किया जा सके. बनबसा एनएचपीसी सभागार में सीएम धामी की अध्यक्षता में बजट-पूर्व संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ. जनभागीदारी, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था और…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में जल्द ही प्राइवेट टैक्सी कंपनियों ओला और उबर को टक्कर देने के लिए ‘भारत टैक्सी सेवा’ शुरू की जाएगी। यह सेवा सहकारी मॉडल पर आधारित होगी, जिसमें टैक्सी चालक सिर्फ ड्राइवर नहीं बल्कि अपने वाहन के पूर्ण स्वामी होंगे। इस योजना की घोषणा पहले ही केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह कर चुके हैं और अब इसे उत्तराखंड में लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि इस योजना का मकसद बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों की तरह कमीशन आधारित पूंजी निर्माण करना नहीं है, बल्कि टैक्सी चालकों यानी ‘सारथियों’…

Read More