Author: Dainik Uttarakhand News

देहरादून सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी के नेतृत्व में राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। जिले में सरकारी भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण, अवैध प्लाटिंग तथा वन भूमि पर कब्जों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए निरंतर एवं प्रभावी प्रवर्तन अभियान शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए…

Read More

Chamoli: उत्तराखंड के पंच केदारों में शामिल चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ जी के कपाट आगामी 18 मई को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर विधि-विधान और वैदिक परंपराओं के साथ आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर में पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ कपाट खुलने की तिथि की औपचारिक घोषणा की गई। शुक्रवार, 23 जनवरी को वसंत पंचमी के दिन गोपीनाथ मंदिर में ब्राह्मणों ने हक-हकूकधारियों की उपस्थिति में पंचांग गणना के आधार पर तिथि घोषित की। उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ में भगवान शिव के…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। प्रदेश के सभी राजकीय विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र अब डिजिटल रूप में DigiLocker के माध्यम से आसानी से उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए 31 मार्च, 2026 तक शत-प्रतिशत छात्रों का समस्त शैक्षणिक डेटा अनिवार्य रूप से DigiLocker पर अपलोड किया जाए। Students’ Certificates Must Be Uploaded on DigiLocker Before 31 March उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि 31 मार्च, 2026 तक शत-प्रतिशत छात्रों का समस्त शैक्षणिक डेटा अनिवार्य रूप से DigiLocker पर अपलोड किया…

Read More

उधमसिंह नगर: उधम सिंह नगर जिले के किच्छा तहसील क्षेत्र अंतर्गत शांतिपुरी में गुरुवार को आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम उस वक्त सुर्खियों में आ गया, जब शिविर के दौरान आवारा पशुओं की समस्या को लेकर माहौल गर्म हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निराश्रित गौवंश से निजात दिलाने की मांग उठाई, जिसके बाद कार्यक्रम में हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच अचानक एक आवारा गौवंशीय पशु शिविर के पंडाल में घुस आया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। Stray bull disrupted Jan-jan ki Sarkar outreach program शिविर की शुरुआत के साथ ही ग्रामीणों…

Read More

हमारा गांव हमारा तीर्थ रिश्तों की डोर को मजबूत करने की दिशा में बढ़ा कदम धूमधाम से मना गौड़ भ्रातृमण्डल मिलन समारोह गौड़ वंशावली का भी हुआ विमोचन “जुड़ना है, जोड़ना है और भ्रातृ भाव बढ़ाना है” ध्येय वाक्य शायकवाणी संवाददाता कोटद्वार। “जुड़ना है, जोड़ना है और भ्रातृ भाव बढ़ाना है”, इस ध्येय वाक्य के साथ गौड़ भ्रातृ मंडल, सिमलना मल्ला, दुगड्डा (पौड़ी गढ़वाल) का मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। “गौड़ वंशावली एवं गौड़ भ्रातृमण्डल” पुस्तक का भी विमोचन इस मौके पर किया गया। आशीर्वाद मोटल एंड वेडिंग प्वाइंट, मवाकोट (भाबर) में आयोजित इस समारोह में सिमलना मल्ला, धूरा,…

Read More

बदरीनाथ धाम से बड़ी धार्मिक सूचना भू-वैकुंठ के स्वामी भगवान श्री बद्री विशाल जी के कपाट वर्ष 2026 में श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु 23 अप्रैल 2026 को ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः 6:15 बजे विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। कपाट उद्घाटन के साथ ही बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ होगा। इसके साथ ही भगवान श्री बद्री विशाल जी के नित्य अभिषेक एवं महा अभिषेक में प्रयुक्त होने वाले तिलों के तेल को गाडू घड़ा में पिरोने का पावन मुहूर्त 7 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह परंपरा सदियों से चली आ रही धार्मिक मान्यताओं के अनुसार…

Read More

तेज रफ्तार वाहन सेलाकुई से बहादुरपुर की ओर आ रहा था। इस दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया जो एक दुकान के सामने की दीवार तोड़ते हुए घर में घुस गया। इस दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। सेलाकुई थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार वाहन दीवार तोड़कर घर में घुस गया। वाहन ने डेढ़ वर्षीय बच्ची ताशी गुप्ता और वेदांश (16) को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए परिजन धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत…

Read More

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के चारधामों में प्रमुख श्री बदरीनाथ धाम के श्रद्धालुओं के लिए आज का दिन बेहद खास है। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर आज बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की औपचारिक घोषणा की जाएगी। परंपरा के अनुसार यह घोषणा नरेंद्रनगर राजदरबार में पंचांग पूजा के बाद की जाती है। इसके लिए गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा आज ऋषिकेश से रवाना होकर राजदरबार पहुंचेगी। Badrinath Dham temple gates opening date will be announced today बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित करने से पहले गाडू घड़ा पूजन की परंपरा निभाई जाती है। गुरुवार को श्रीलक्ष्मी-नारायण…

Read More

देहरादून: राजधानी देहरादून के कारगी क्षेत्र में स्थित पुरानी कूड़ा डंपिंग साइट पर गुरुवार दोपहर आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने सूखे कूड़े और थर्मोकोल के ढेर में आग लगा दी, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों में जहरीला धुआं फैल गया। धुएं की वजह से कई लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और घुटन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। Toxic smoke spread from fire at dumping site in Dehradun प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद स्थिति तेजी से बिगड़ गई, क्योंकि डंपिंग साइट…

Read More

देहरादून। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली। तड़के से ठंडी हवाएं चलीं तो वहीं कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी भी हुई। केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। जिससे ठंड लौट आई। शुक्रवार को मौसम विभाग द्वारा बारिश और बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया गया है। वही मसूरी में इन सर्दीयों को पहला स्‍नोफॉल हुआ। जिससे पर्यटकों और स्‍थानीय व्‍यापारियों के चेहरे खिल गए। माल रोड तक बर्फ की फुहारें पड़ीं। लेकिन तेज हवाओं के कारण जम नहीं पाईं। मानसून की विदाई के चार महीने बाद मसूरी में बूंदाबांदी और हिमपात हुआ। धनोल्टी और…

Read More

रक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान विभिन्न प्रदेशों एवं मंत्रालयों की झांकियों का प्रेस के समक्ष अपने-अपने राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि उत्तराखण्ड राज्य की झांकी इस वर्ष “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” थीम के अंतर्गत भारत पर्व में प्रदर्शित होगी। भारत पर्व के आयोजन के दौरान 26 से 31 जनवरी तक दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में उत्तराखण्ड की विकास यात्रा के दर्शन किए जा सकेंगे। इस वर्ष उत्तराखण्ड की झांकी की थीम “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” रखी गई है, जो आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप…

Read More

हरिद्वार: उत्तराखंड परिवहन विभाग अब ग्रीन सेस (Green Cess) की वसूली को और मजबूत व पारदर्शी बनाने के लिए तकनीक का विस्तार कर रहा है। हरिद्वार के नारसन बॉर्डर पर पहले से लगे ANPR (Automatic Number Plate Recognition) कैमरों से बाहरी वाहनों की डिजिटल निगरानी और टैक्स वसूली की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब इसी व्यवस्था को हरिद्वार शहर और चिड़ियापुर बॉर्डर तक बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। Vehicles coming from Delhi-Meerut will have to pay Green Cess उत्तराखंड परिवहन विभाग की योजना के अनुसार जल्द ही ANPR कैमरे हरिद्वार शहर में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में एक अप्रैल से प्रस्तावित नई बिजली दरों को लेकर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। आयोग 18 फरवरी से प्रदेश के चार शहरों में जनसुनवाई करेगा, जहां उपभोक्ता और अन्य हितधारक अपनी राय और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। Uttarakhand New electricity rates to be implemented from 1st April उत्तराखंड के तीनों ऊर्जा निगमों ने कुल मिलाकर 18.50 प्रतिशत टैरिफ बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। यूपीसीएल (UPCL): 16.23% बढ़ोतरी का प्रस्ताव पिटकुल (PITCUL): लगभग 3% बढ़ोतरी यूजेवीएनएल (UJVNL): पहली बार माइनस 1.2% का प्रस्ताव 31 जनवरी तक दिए जा सकते हैं सुझाव नियामक आयोग…

Read More

अंश निर्धारण की सुस्त चाल पर डीएम का कडा एक्शन, राजस्व अधिकारियों की जवाबदेही तय, बडे बकायेदारों पर शिकंजाः डीएम ने वसूली तेज करने के दिए सख्त निर्देश लंबित वादों से लेकर वसूली तक, डीएम सविन बंसल ने राजस्व अधिकारियों के साथ की अहम बैठक जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों, मुख्य एवं विविध देयों की वसूली, अंश निर्धारण तथा राजस्व विभाग से संबंधित अन्य प्रमुख कार्यकलापों को लेकर गुरुवार को राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर धारा-34, 143, 33/39 एवं…

Read More

जम्मू-कश्मीर। डोडा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 10 जवान शहीद हो गए, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा भद्रवाह–चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के पास उस समय हुआ, जब सेना का वाहन ऑपरेशनल ड्यूटी के लिए रवाना हुआ था। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, सेना का वाहन दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में तेज और खतरनाक मोड़ पर अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल 20 जवान सवार थे। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर ही…

Read More

विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप देहरादून | विजिलेंस टीम ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अमीन टीका राम नौटियाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भटवाड़ी कैंप कार्यालय, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, उत्तरकाशी से जुड़े एक मामले में की गई, जिससे विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमीन टीका राम नौटियाल पर सड़क निर्माण के दौरान कटान हुई भूमि के मुआवजे की प्रक्रिया के बदले शिकायतकर्ता से ₹10,000 की रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस विभाग ने पूरे मामले की प्राथमिक जांच की और ठोस…

Read More