Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • देहरादून के ललित जोशी का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, मिला प्रतिष्ठित ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’
    • ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान में एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही: प्रतिबंधित ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का खुलासा
    • विकास कार्यों पर सचिव की सख्ती! कृषि, पर्यटन, साइबर सुरक्षा और मुख्यमंत्री घोषणाओं पर दिए बड़े आदेश
    • उत्तराखंड की ट्राउट मछली का विदेश में जलवा, नेपाल को हुआ पहला अंतरराष्ट्रीय निर्यात
    • दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का केंद्रीय कृषि एवम् कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान व मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ
    • दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, उत्तराखंड के विकास से जुड़े विषयों पर हुई बातचीत
    • पांवटा साहिब सीमा पर स्थिति सामान्य: DM एवं SSP ने पांवटा साहिब सीमा पर पहुंचकर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
    • चमोली में बारिश का कहर! बादल फटने जैसे हालात, स्कूल-मकानों में घुसा मलबा, हाईवे रहा बंद
    • देहरादून के स्पोर्ट्स कॉलेज में रैगिंग का बवाल! मारपीट से टूटे छात्र, एक ने मांगी TC, दूसरा घर लौटा
    • आंगनबाड़ी साड़ी-सूट खरीद पर बवाल: मंत्री रेखा आर्य पर कमीशनखोरी और घटिया गुणवत्ता के गंभीर आरोप
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Saturday, June 27
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»देहरादून»देहरादून में कूड़ा डंपिंग साइट में भीषण आग, जहरीले धुएं से जनजीवन प्रभावित
    देहरादून

    देहरादून में कूड़ा डंपिंग साइट में भीषण आग, जहरीले धुएं से जनजीवन प्रभावित

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsJanuary 23, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून: राजधानी देहरादून के कारगी क्षेत्र में स्थित पुरानी कूड़ा डंपिंग साइट पर गुरुवार दोपहर आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने सूखे कूड़े और थर्मोकोल के ढेर में आग लगा दी, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों में जहरीला धुआं फैल गया। धुएं की वजह से कई लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और घुटन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

    Toxic smoke spread from fire at dumping site in Dehradun

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद स्थिति तेजी से बिगड़ गई, क्योंकि डंपिंग साइट पर लंबे समय से जमा सूखा कचरा, पुराने कपड़े और थर्मोकोल मौजूद था, जो आग पकड़ते ही धुएं का बड़ा कारण बन गया। आग बुझाने के लिए नगर निगम, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। देर रात करीब एक बजे तक आग बुझाने की कोशिश जारी रही, लेकिन धुआं लंबे समय तक फैलता रहा।

    वर्षों से विवादों में पुरानी डंपिंग साइट

    गौरतलब है कि कारगी क्षेत्र में नगर निगम के लगभग 100 वार्डों का कूड़ा कई वर्षों से डंप किया जा रहा है। पहले पेट्रोल पंप के पास कूड़ा डंप होने के कारण आसपास रहने वाली करीब 25 हजार आबादी को बदबू और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कई बार डंपिंग साइट शिफ्ट करने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किए थे।

    मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन बनने के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था

    कुछ समय पहले स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से क्षेत्र में मैकेनाइज्ड कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण किया गया। इसके बाद कचरे को कैप्सूल बनाकर सेलाकुई-शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण प्लांट तक भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई। हालांकि, निर्माण कार्य और अन्य बाधाओं के चलते पूरा कचरा प्लांट तक नहीं भेजा जा सका, जिससे पुरानी डंपिंग साइट पर काफी मात्रा में कचरा जमा रहा।

    अज्ञात लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

    इस घटना के बाद नगर निगम की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि आग लगाने वालों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    स्वच्छ वायु कार्यक्रम पर करोड़ों का खर्च

    नगर निगम की ओर से राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत करोड़ों रुपये का बजट खर्च किए जाने की बात कही जाती है, लेकिन शहर के बीचोंबीच कचरे के ढेर में आग लगने की घटना ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चिंता की बात यह भी है कि डंपिंग साइट के ठीक बगल में पेट्रोल पंप स्थित है, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा भी बना रहा।

    सूचना देने में देरी का आरोप, प्रशासन पर उठे सवाल

    स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना दिन में हुई, लेकिन इसकी जानकारी देर शाम साझा की गई। पुलिस प्रशासन को भी देरी से सूचना मिलने की बात सामने आ रही है। हाल ही में दून लाइब्रेरी सभागार में हुए एक कार्यक्रम में वक्ताओं ने कूड़े में बार-बार आग लगने को लेकर चिंता जताई थी और इसे जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताया था।

    देर रात तक धधकता रहा कचरा

    सिविल डिफेंस के सेक्टर वार्डन सागर मलिक के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे आग लगने की सूचना मिली थी और टीम करीब ढाई बजे मौके पर पहुंची। रात तक करीब 10 फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचे, साथ ही नगर निगम की जेसीबी भी लगाई गई। आशंका जताई जा रही है कि नशा करने वाले कुछ लोगों द्वारा आग लगाई गई हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

    डंपिंग साइट पर मालिकाना विवाद

    पुरानी डंपिंग साइट को लेकर लंबे समय से कुछ लोगों द्वारा मालिकाना हक का दावा भी किया जा रहा है। यह मामला पहले भी चर्चा में रहा है। इसके अलावा, कचरा प्लांट भेजने वाले वाहनों को लेकर अनुबंध, भुगतान और हड़ताल जैसी समस्याएं भी पहले सामने आती रही हैं। ऐसे में अचानक आग लगने की घटना ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Boost Your Website Traffic with TrafficPeak
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    देहरादून के ललित जोशी का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, मिला प्रतिष्ठित ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’

    June 26, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read0
    Read More

    ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान में एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही: प्रतिबंधित ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का खुलासा

    June 26, 2026 देहरादून By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read0
    Read More

    विकास कार्यों पर सचिव की सख्ती! कृषि, पर्यटन, साइबर सुरक्षा और मुख्यमंत्री घोषणाओं पर दिए बड़े आदेश

    June 26, 2026 देहरादून By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read0
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025343

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026131

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202588

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202657
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    देहरादून के ललित जोशी का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, मिला प्रतिष्ठित ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’

    June 26, 2026

    ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान में एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही: प्रतिबंधित ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का खुलासा

    June 26, 2026

    विकास कार्यों पर सचिव की सख्ती! कृषि, पर्यटन, साइबर सुरक्षा और मुख्यमंत्री घोषणाओं पर दिए बड़े आदेश

    June 26, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 202620

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 202620

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 202617
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?