प्रधानमंत्री ने की आपदा राहत कार्यों की गहन समीक्षा प्रधानमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत कार्यों की सराहना की मुख्यमंत्री ने आपदा से हुई क्षति तथा राहत एवं बचाव कार्यों की दी जानकारी मुख्यमंत्री ने राहत पैकेज की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एअरपोर्ट पर आपदा राहत कार्यों की गहन समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान का विस्तार से जानकारी लेने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों की ताजा…
Author: Dainik Uttarakhand News
विभिन्न विभागों के वर्दीधारी पदों पर सीधी भर्ती के लिए एकीकृत भर्ती नियमावलियां लागू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के युवाओं के हित में एकीकृत भर्ती की व्यवस्था बनाने के दिए थे निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राज्य के विभिन्न विभागों के वर्दीधारी उपनिरीक्षक एवं सिपाही के पदों पर सीधी भर्ती में एकरूपता लाने के लिए बनाई गई एकीकृत भर्ती नियमावलियां लागू कर दी गई हैं। राज्य में विभिन्न विभागों के समूह ‘ग‘ के वर्दीधारी उप निरीक्षक के पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया को विहित करने के उद्देश्य से ‘उत्तराखंड वर्दीधारी उप…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री और मंत्रीगण राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान का जनपदों में जाकर गहनता से समीक्षा करेंगे। आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण भी करेंगे। इस समीक्षा का उद्देश्य राहत और पुनर्वास कार्यों की प्रगति की बारीकी से निगरानी करना और समस्त प्रभावित परिसंपत्तियों के नुकसान का व्यापक स्तर पर आकलन करना है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आपदा प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग मिलकर समन्वित…
काशीपुर: मंदिर भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई मजार को नोटिस के बाद ध्वस्त किया गया। उधम सिंह नगर : काशीपुर तहसील के भूमि अभिलेखों में दर्ज मंदिर वाले स्थान पर कब्जा कर अवैध रूप से बनाई गई मजार को प्रशासन ने आज तड़के ध्वस्त कर दिया। उक्त अवैध रूप से निर्मित धार्मिक संरचना को लेकर पहले नोटिस जारी किया गया था। काशीपुर तहसील क्षेत्र में ग्राम कचनाल गुसाईं में बनी अवैध मजार के संचालक को 27 अगस्त 2025 को प्रशासन ने एक शिकायत के आधार पर नोटिस जारी कर भूमि और निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस जारी किया…
स्कूल में घुसा जंगली सुअर छात्रा और दो शिक्षक घायल शक्तिफार्म, गोविंदनगर स्थित निजी विद्यालय में गुरुवार सुबह जंगली सुअर घुस गया। हमले में छात्रा, एक अध्यापक और एक अध्यापिका घायल हो गए। एसएसएस लोकमणि शर्मा एजुकेशन स्कूल में गुरुवार सुबह कक्षा चल रही थी। करीब 8:30 बजे एक जंगली सुअर कक्षा कक्ष में घुस गया और आठवीं की छात्रा पूजा विश्वास पर हमला कर दिया। हमले में पूजा के पैरों में गंभीर चोटें आईं। बचाव के लिए पहुंचीं अध्यापिका संगीता चटर्जी और अध्यापक गजेंद्र चंद्र सुअर के हमले में चोटिल हो गए। मची अफरा-तफरी, घायल छात्रा को अस्पताल में…
Uttrakhand Weather – राज्य मे हो रही बारिश के बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम पूर्वानुमानः उत्तराखंड राज्य के देहरादून, पौड़ी, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों के अधिकांश स्थानों में तथा शेष जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ बौछार होने की अधिक संभावना है। मौसम चेतावनीः राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है। राज्य…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के युवाओं के हित में एकीकृत भर्ती की व्यवस्था बनाने के दिए थे निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राज्य के विभिन्न विभागों के वर्दीधारी उपनिरीक्षक एवं सिपाही के पदों पर सीधी भर्ती में एकरूपता लाने के लिए बनाई गई एकीकृत भर्ती नियमावलियां लागू कर दी गई हैं। राज्य में विभिन्न विभागों के समूह ‘ग‘ के वर्दीधारी उप निरीक्षक के पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया को विहित करने के उद्देश्य से ‘उत्तराखंड वर्दीधारी उप निरीक्षक पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया नियमावली-2025‘ और वर्दीधारी सिपाही के…
हरिद्वार। शिवलोक कॉलोनी में दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है जहां पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मामल रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिवलोक कॉलोनी का मामला बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार में एसीएमओ के चालक ने अपनी महिला मित्र की हत्या कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान पिंकी (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शिवलोक कॉलोनी की रहने वाली थी और एक ब्यूटी…
प्रधानमंत्री जी द्वारा उत्तराखंड के लिए ₹1200 करोड़ की तात्कालिक वित्तीय सहायता की घोषणा। मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक मदद। हालिया बाढ़ व भूस्खलन में अनाथ हुए बच्चों को PM CARES for Children से व्यापक सहायता। प्रधानमंत्री ने प्रभावित परिवारों से भेंट कर संवेदनाएं प्रकट कीं। NDRF, SDRF और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से मिले, उनके प्रयासों की सराहना की। PM Awas Yojana के तहत क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए विशेष परियोजना। सड़कों, स्कूलों और ढांचागत पुनर्निर्माण के लिए केंद्र का पूर्ण सहयोग। केंद्रीय टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं, रिपोर्ट के…
प्रधानमंत्री जी द्वारा उत्तराखंड के लिए ₹1200 करोड़ की तात्कालिक वित्तीय सहायता की घोषणा। मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक मदद। हालिया बाढ़ व भूस्खलन में अनाथ हुए बच्चों को PM CARES for Children से व्यापक सहायता। प्रधानमंत्री ने प्रभावित परिवारों से भेंट कर संवेदनाएं प्रकट कीं। NDRF, SDRF और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से मिले, उनके प्रयासों की सराहना की। PM Awas Yojana के तहत क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए विशेष परियोजना। सड़कों, स्कूलों और ढांचागत पुनर्निर्माण के लिए केंद्र का पूर्ण सहयोग। केंद्रीय टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं, रिपोर्ट के…
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन अनंत आवाज ब्यूरो देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के दौरे पर रहे। इस दौरान जहां उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ भेंटकर आर्थिक सहयोग और पर्यटन जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की तो वहीं उन्होंने उसके बाद प्रधानमंत्री ने देहरादून का दौरा किया और उत्तराखंड में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक भी की। उत्तराखंड में भारी बारिश, बाढ़, अतिवृष्टि और भू-स्खलन से हुई तबाही का…
देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट कर मौसम विभाग एवं पृथ्वी विज्ञान से जुड़े वैज्ञानिकों को पर्वतीय क्षेत्रों में संवेदनशील और ऊँचाई वाले स्थानों पर प्राकृतिक रूप से बने ग्लेशियरों और बड़े तालाबों का अध्ययन करवाने का अनुरोध किया है ताकि आने वाले समय में इनसे होने वाले नुकसान से बचा जा सके। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन…
हरिद्वार। रुड़की तहसील क्षेत्र के ग्राम खंजरपुर में वन विभाग की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध सर्प संग्रहण केंद्र का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके से 70 कोबरा और 16 रसैल वाइपर बरामद किए। सभी सर्प वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित 2022) की अनुसूची-1 में संरक्षित प्रजातियों में शामिल हैं। जांच में खुलासा हुआ कि यहां सर्प विष संग्रहण केंद्र संचालित किया जा रहा था, जिसका संचालन नितिन कुमार के प्रतिनिधि के रूप में विष्णु द्वारा किया जा रहा था। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नितिन कुमार को वर्ष 2022 में अस्थायी अनुमति प्रदान की…
आधार नंबरों की हेराफेरी कर किया गया बड़ा फर्जीवाड़ा देहरादून : कहां तो हज़ारों युवा एक-एक नौकरी के लिए फॉर्म भरते-भरते और लाइनें लगाते-लगाते थक जाते हैं, फिर भी हाथ खाली रह जाता है। और कहां आगरा का एक युवक, जो एक ही नाम से छह-छह जिलों में सरकारी नौकरी कर रहा था। आधार नंबरों की हेराफेरी से खेला गया यह फर्जीवाड़ा अब पुलिस जांच के घेरे में है। सरकारी भर्ती से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आगरा के शाहगंज क्षेत्र निवासी बताए जा रहे अर्पित सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह के नाम का इस्तेमाल कर अलग-अलग जिलों में…
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति में हुए फर्जीवाड़े को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। SIT की कमान आईजी डॉ. निलेश आनंद भरणे को सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में हुई पहली बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ उन जिलों के प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहे, जिनके विद्यालय संदिग्ध पाए गए हैं। बैठक में पांच जिलों के अधिकारियों को तीन दिन में विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी और दोषियों को बख्शा…
ऋषिकेश-चम्बा हाईवे पर बस हादसा टिहरी। ऋषिकेश-चम्बा-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। घनसाली के घुत्तु से देहरादून जा रही विश्वनाथ सेवा की बस नागणी और आमसेरा के बीच अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 13 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम राहत व बचाव कार्य में जुट गई। 108 एंबुलेंस द्वारा एक घायल को खाड़ी अस्पताल पहुँचाया गया, वहीं मृतकों के शव निजी वाहन से जिला अस्पताल बौराड़ी भेजे गए। प्रत्यक्षदर्शियों के…

















