देहरादून: जिले के विभिन्न इलाकों में आज चार रेलवे फाटक 12 घंटे तक बंद रहेंगे। यह कदम रेलवे लाइन की मरम्मत कार्य के चलते उठाया गया है। रेलवे की ओर से उपजिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है कि रायवाला स्टेशन का फाटक संख्या 20बी, कॉसरो-डोईवाला के बीच फाटक संख्या 28सी, हर्रावाला-देहरादून के बीच फाटक संख्या 38बी और हर्रावाला-देहरादून के बीच फाटक संख्या 41बी 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बंद रहेंगे। रेलवे प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से अपील की है कि इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और किसी…
Author: Dainik Uttarakhand News
प्रशासन ने सार्वजनिक उपयोगिता कार्यों पर लगाई सख्त शर्तें, अनुमति से अधिक खुदाई पर होगी FIR देहरादून। जनपद देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर में विभिन्न मार्गों पर रोड कटिंग, अंडरग्राउंड पाइपलाइन, और मोबाइल टावर स्थापना की अनुमति से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में यूपीसीएल, गेल, यूयूएसडीए, एडीबी सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के प्रस्तावों को सशर्त अनुमति दी गई। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य केवल रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही किए जाएंगे और 10 नवंबर के बाद ही अनुमति प्रभावी होगी। सार्वजनिक उपयोगिता कार्यों की अनुमति, लेकिन सख्त निगरानी के…
उधम सिंह नगर के खटीमा में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं, कार्यक्रम में सीएम धामी शिरकत करेंगे. खटीमा: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खटीमा के रेलवे पार्क में बने छठ घाट पर सोमवार को भव्य छठ महोत्सव का पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा आयोजन किया जाएगा. प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जहां इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने जा रहे हैं. वहीं खटीमा में 35 वर्षों से आयोजित हो रहे छठ महोत्सव की पूर्वांचल समाज द्वारा सभी तैयारियां को लगभग पूर्ण कर लिया गया है. पूर्वांचल समाज की महिलाओं के तीन दिन के व्रत…
यूपी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो आपको फिल्मी लग सकती है। लेकिन असल में ये रियल स्टोरी है। जिस बेटे का परिवार वालों ने जिस बेटे का गंगा में अंतिम संस्कार कर दिया था। वही 13 साल बाद माता-पिता के सामने आकर खड़ा हो गया। दरअसल 13 साल पहले लड़के की सांप के डसने से मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने उसे गंगा में बहा दिया था। हालांकि अब वहीं लड़का अपने घर जिंदा लौट आया है। वर्तमान में लड़के की उम्र 26 साल है। युवक को जिंदा देख सभी रिश्तेदार भी हैरान है।…
देहरादून: अधिकारियों के अनुसार इस फैसले का उद्देश्य राज्य में प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देना है। इस टैक्स की वसूली दिसंबर में शुरू होगी। दिसंबर से बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले वाहनों से ग्रीन टैक्स वसूला जाएगा। अधिकारियों के अनुसार इस फैसले का उद्देश्य राज्य में प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देना है। इस टैक्स की वसूली दिसंबर में शुरू होगी। राज्य के अतिरिक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने बताया कि राज्य की सीमाओं पर लगाए गए स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) कैमरे आने वाले वाहनों के पंजीकरण नंबर दर्ज करेंगे। उन्होंने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में मन की बात की. इस दौरान उन्होंने छठ पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला. नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात के 127वें एपिसोड में बोल रहे हैं. प्रधानमंत्री ने आज के इस कार्यक्रम की शुरुआत पर्व त्योहारों पर चर्चा से की. उन्होंने छठी मइया को नमन करते हुए इस पर्व पर जोर दिया. छठ पर्व के महत्व को विस्तार से बताया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘कुछ दिन पहले हम सभी ने दिवाली मनाई और अब बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा में व्यस्त हैं. छठ का…
रुद्रपुर: जिले के कोतवाली क्षेत्र के सामिया लेक सिटी में दो पहिया वाहनों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक युवक द्वारा वाहनों में आग लगाई है, जो कि सामिया लेक सिटी में रहता है. युवक पर तीन दिन पूर्व सोसाइटी की महिला ने घर में घुस कर छेड़छाड़ और शिकायत करने पर जान से मारने का मुकदमा दर्ज कराया गया है. आरोपी युवक पर दिल्ली में हत्या के मामले में जेल जा चुका है. वहीं आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लोगों ने एसएसपी से मुलाकात की. हत्या के मामले में जेल…
देहरादून पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने वाले आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. देहरादून: पटेल नगर क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने बल्लूपुर के पास से गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अपने ऊपर चढ़े उधार को उतारने के लिए उसने चेन स्नेचिंग की योजना बनाई थी. आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चेन स्नेचिंग की रील देखकर घटना को अंजाम दिया था. साथ ही पुलिस से बचने के लिए घटना के दौरान अपनी मोटर साइकिल की नम्बर प्लेट को निकाल दिया था और पहचान छिपाने के लिए…
बिल्लियों के बच्चों को लेकर चाचा और भतीजी के बीच विवाद हो गया. जिसके बाद भतीजी शिकायत लेकर थाने पहुंची. देहरादून: थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत बिल्ली के बच्चों के पीछे एक संयुक्त परिवार में विवाद हो गया. बिल्ली के बच्चों को अशुभ मानकर एक भाई ने स्कूटर की डिग्गी में डाला और कहीं दूर छोड़ दिया. जिससे दूसरे भाई का परिवार नाराज हो गया. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली. जिसके बाद भतीजी ने अपने चाचा-चाची समेत उनके तीन बेटों पर बिल्ली के बच्चों के साथ क्रूरता करने और उन्हें जान…
ऋषिकेश में अक्षय ठाकुर ने अपने दोस्त अजेंद्र कंडारी के सीने में चाकू घोंप कर हत्या कर दी. ऋषिकेश: मुनिकीरेती ढालवाला शराब के ठेके के पास विवाद के चलते एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि युवक के दोस्त ने ही की है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के बाद लोगों में गुस्सा है. मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक शीशम झाड़ी निवासी 28 वर्षीय अजेंद्र कंडारी देर रात शराब के ठेके के पास पहुंचा. इस दौरान उसका दोस्त और पड़ोसी अक्षय ठाकुर भी…
हल्द्वानी टीपी नगर चौराहे के पास तेज रफ्तार थार चालक ने सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग को रौंद दिया. हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. टीपी नगर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे खड़े एक बुजुर्ग को रौंद दिया, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गौर हो कि शहर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन लोग सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं. वहीं…
खुंदक में इडिफाई स्कूल शिक्षिका कनिका का महीनों से जारी नही कर रहा था वेतन, तंग आकर शिक्षिका द्वारा इस्तिफा देने पर अनुभव प्रमाण पत्र भी रोका नन्ही बेटियों संग डीएम को धन्यवाद देने कलेक्ट्रेट पंहुची शिक्षिका कनिका; मिला समाधान; वेतन; प्रमाण पत्र रातोरात स्कूल प्रशासन ने शिक्षिका के वेतन चैक व अनुभव प्रमाण पत्र किया जारी; डीएम ने शिक्षिका को सौंपा अनुभव प्रमाण पत्र; डीएम ने लिया संज्ञान: 2 माह का वेतन सुरक्षा राशि दबाए बैठा था नामी गिरामी स्कूल, अनुभव प्रमाण देने में भी थी आनाकानी स्कूल प्रबन्धन ने शिक्षिका का लम्बित वेतन, सुरक्षा राशि 78966 धनराशि को…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस दौरान बैंक प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए ₹ 35,49,371 की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा समाज के सभी वर्गों द्वारा किया गया सहयोग अत्यंत सराहनीय है और इससे पीड़ितों को राहत प्रदान करने में भी सहायता मिलेगी। इस अवसर पर…
हल्द्वानी: जिले के जिला जज हरीश गोयल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद मीणा ने शुक्रवार को हल्द्वानी उपकारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर का भ्रमण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के समय अधिकारियों ने जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय से बातचीत कर यह जाना कि बंदियों को किन-किन व्यवस्थाओं का लाभ मिल रहा है। अधिकारियों ने कुछ बंदियों से भी बातचीत कर उनके रहन-सहन और सुविधाओं की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने पत्रकारों…
हल्द्वानी साकेत कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक झोपड़ी में आग लगने से जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया. हल्द्वानी: बीती देर रात हल्द्वानी के लालडांट क्षेत्र स्थित साकेत कॉलोनी में बटाई पर रहने वाले एक परिवार की झोपड़ी में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और झोपड़ी में रखा गैस सिलेंडर फट गया. धमाके की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. झोपड़ी में लगी भीषण आग: घटना के समय झोपड़ी में रहने वाला परिवार दीपावली मनाने अपने पैतृक गांव गया हुआ था. गनीमत रही कि झोपड़ी के अंदर…
नर्सिंग होम में ऑपरेशन होने के बाद महिला बीमार रहने लगी, दूसरे अस्पताल में सर्जरी के दौरान पेट से पट्टी का गोज निकला था देहरादून: राजधानी देहरादून के एक नर्सिंग होम पर लापरवाही के आरोप लगे हैं. महिला के पेट में पट्टी का गोज छोड़े जाने के मामले की जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज शर्मा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया गया है. महिला के पेट में पट्टी का गोज छोड़ने की जांच शुरू: तीन सदस्यीय जांच कमेटी में एसीएमओ डॉ प्रदीप राणा, कोरोनेशन अस्पताल के सर्जन डॉक्टर आरके टम्टा, वरिष्ठ गायनोकोलॉजिस्ट डॉ…










