Author: Dainik Uttarakhand News

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में आयोजित “दून बुक फेस्टिवल-2026” का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकाशकों द्वारा लगाये गये स्टॉल का अवलोकन और गढ़वाली एवं कुमांऊनी पुस्तकों का विमोचन भी किया। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने देशभर से आए साहित्यकारों, कलाकारों एवं साहित्य प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह महोत्सव साहित्य, संस्कृति और कला का अद्भुत संगम है, जो समाज में ज्ञान और विचारों के आदान-प्रदान को नई दिशा प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस 9 दिवसीय महोत्सव में…

Read More

लालकुआं। रेलवे स्टेशन के पिट लाइन में मरम्मत कार्य के दौरान गॉड वेंन अचानक डेढ़ सौ मीटर बिना इंजन के चलने के बाद पटरी से उतर गया, जिससे सौभाग्य से बड़ी घटना होने से बच गई। यहां रेलवे स्टेशन की पिट लाइन में मरम्मत कार्य के दौरान प्रातः 8:30 बजे अचानक जब एक गाड़ी के पीछे लगने वाला जनरेटर एंड गार्ड डिब्बा अचानक अपनी जगह से करीब डेढ़ सौ मीटर ढलान में रनिंग रूम की ओर अपने आप चल पड़ा। इस अप्रत्याशित घटना से मौके पर रेल कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई, रेल कर्मी उक्त डिब्बे के पीछे दौड़े, गुटका…

Read More

हल्द्वानी- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हरिपुरा तुलाराम राजस्व गांव में की रबी फसल की क्रॉप कटिंग क्रॉप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज, उत्पादन, उत्पादकता के आंकड़े किए जाते हैं तैयार-जिलाधिकारी हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को हल्द्वानी तहसील के ग्राम हरिपुरा तुलाराम राजस्व गांव में रबी की फसल में क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया संपन्न जिलाधिकारी द्वारा किसान नागेंद्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह के खेत में 43.3 वर्ग मीटर के प्लाट पर जाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी पर फसल कटाई प्रयोग किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों द्वारा…

Read More

हल्द्वानी निवासी भाजपा नेता ध्रुव रौतेला को प्रदेश सरकार ने “मीडिया सलाहकार समिति” में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। ध्रुव रौतेला पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं और सामाजिक व संगठनात्मक क्षेत्र में उनकी अच्छी छवि मानी जाती है। लंबे समय से वे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के ओएसडी के रूप में भी कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव हासिल किया। प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें मीडिया सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष बनाए जाने को उनके अनुभव और कार्यशैली का सम्मान माना जा रहा है। ध्रुव…

Read More

ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में एक बदमाश घायल,दो गिरफ्तार देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ब्रिगेडियर मुकेश की हत्या के मामले में संदिग्ध बदमाशों की सूचना मिलने पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जोहड़ी गांव के पास पुलिस को संदिग्ध बदमाशों की गतिविधि की जानकारी मिली। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया, जो भागकर गुनियाल गांव का जंगल क्षेत्र की ओर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि दूसरे बदमाश ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम…

Read More

धामी सरकार ने कैबिनेट विस्तार के बाद अब नेताओं को दायित्व बांटने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में 14 लोगों को नियुक्त कर दिया गया है। गृह एवं गोपन सचिव शैलेश बगौली की ओर से इस बाबत आदेश जारी किए गए। देहरादून से कुलदीप सुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद में अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि नैनीताल से ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, चंपावत से हरिप्रिया जोशी को राज्य महिला आयोग में, टिहरी से विनोद सुयाल को राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद में, चंपावत से…

Read More

सीएम से मिलेंगे, राकेश टिकैत ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल देहरादून। देहरादून में 23 मार्च को छात्र दिव्यांशु जटराना की हत्या के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को आशारोड़ी चेक पोस्ट पर किसान नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में हजारों किसानों ने शोक सभा के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और न्याय की मांग उठाई। किसान सीएम धामी से मिलने की मांग कर रहे हैं। किसानों ने साफ कहा है कि वे सीएम से आश्वासन मिलने के बाद ही यहां से हटेंगे। इसके बाद सीएम धामी ने किसानों से मिलने की बात कही है, जिसके लिए…

Read More

सीएम धामी ने 2 करोड़ 32 लाख 50 हजार की लागत से जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण देहरादून अपनी समृद्ध पहचान और सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए बढ़ रहा आगे: सीएम धामी सीएम धामी ने देहरादून में 6 स्थानों में पार्कों के विकास कार्यों का किया शिलान्यास देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम देहरादून में निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के अंतर्गत 2 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की लागत से जुगमन्दर हॉल के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने केदारपुरम…

Read More

पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुंजखाल/भतकोट में गुलदार के हमले मारी गई भतकोट गाँव निवासी 4 वर्षीय बच्ची दृष्टि की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके पिता हरेंद्र सिंह को ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी पौड़ी को निर्देश दिए हैं कि आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए पर्याप्त पिंजरे लगाने के साथ-साथ शीघ्र उसे मार कर स्थानीय लोगों की सुरक्षा की जाये। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुंजखाल/भतकोट में गुलदार के हमले मारी गई भतकोट गाँव निवासी…

Read More

चंपावत : जनपद आदर्श जनपद बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनपद की त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न मदों में धनराशि आवंटित कर दी गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत—तीनों स्तरों पर विकास कार्यों को गति देने के लिए यह अनुदान जारी किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित चंपावत बढ़िया बैठी थी शर्मभ नहीं आईहोगा। जिला पंचायत राज अधिकारी श्री महेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया…

Read More

देहरादून। अभी तक की जानकारी के मुताबिक 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी देहरादून में दिल्ली देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे। उनका हैलीकॉप्टर गणेशपुर में लैंड करेगा। वहां से दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे के एलिवेटेड रोड से होकर महिंद्रा ग्राउंड तक ले जाने की योजना है। उधर गणेशपुर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम का स्वागत करेंगे। भाजपा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में प्रधानमंत्री की जनसभा के बाद यूपी के गणेशपुर सहारनपुर में भी एक जनसभा होगी, इसमें योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।

Read More

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में मल्लीताल क्षेत्र में कक्षा 12 की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। किशोरी के मुंह से खून निकल रहा था। इसीलिए मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला मल्लीताल क्षेत्र में ओकलॉज कंपाउंड में से सामने आया है। जहां निवासी कक्षा 12 की छात्रा दीया गोस्वामी की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। बताया गया कि बुधवार दोपहर को लड़की की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतका…

Read More

उत्तराखंड पुलिस को सर्वोच्च सम्मान ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ से नवाजा गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसे राज्य के इतिहास का स्वर्णिम और गौरवपूर्ण अध्याय बताया है। देहरादून: उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस को **“राष्ट्रपति पुलिस कलर” (President’s Police Colour)** से अलंकृत किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री आवास में पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने मुख्यमंत्री से भेंट कर इस सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की कानून-व्यवस्था और सेवा भावना का जीवंत प्रमाण बताया है। यह सम्मान…

Read More

जाति छुपाकर भूमि विक्रय पर कड़ी कार्रवाई, 1.170 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार में निहित रामनगर के ढेला बंदोबस्ती गांव में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों द्वारा जाति छुपाकर सामान्य वर्ग के व्यक्ति को बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति भूमि विक्रय किए जाने के मामले में कलेक्टर नैनीताल की अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए 1.170 हेक्टेयर भूमि को राज्य सरकार में निहित करने का आदेश दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम ढेला बंदोबस्ती, रामनगर स्थित उक्त भूमि का विक्रय वर्ष 1993 में किया गया था। जांच में यह तथ्य सामने आया कि विक्रय विलेख (बैनामा) तथा मुख्तारनामे—दोनों में विक्रेताओं की…

Read More

नईदिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने तेजी से बदलती तकनीक को देखते हुए अपने पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों के लिए नया पाठ्यक्रम शुरू किया है, जिसमें कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पढ़ाया जाएगा। इसका अनावरण बुधवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में किया, जिसमें राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और सीबीएसई के अध्यक्ष भी मौजूद थे। क्या है ये पाठ्यक्रम? आइए, जानते हैं। इस पाठ्यक्रम में कक्षा 3 से 5 तक के लिए प्रति वर्ष 50 घंटे की सिफारिश की गई है, ताकि स्कूली…

Read More

रामनगर । श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम पहुंच कर विधिवत दर्शन-पूजन किया तथा विशाल भंडारा कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा परिसर भक्ति एवं आस्था के वातावरण से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि हनुमान जन्मोत्सव जैसे पावन अवसर पर आप सभी के बीच उपस्थित होना अत्यंत सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित प्रत्येक श्रद्धालु पर बजरंगबली की विशेष…

Read More