Author: Dainik Uttarakhand News

टिहरी गढ़वाल: Tehri Garhwal जिले के थौलधार ब्लॉक में एक खतरनाक घटना सामने आई है, जहां भालू ने ग्राम प्रधान और वन दरोगा समेत तीन लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। Three people were injured in bear attack in Tehri Garhwal जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान युद्धवीर सिंह रावत, वन दरोगा Ajaypal Panwar और विनोद सिंह रावत जंगल में भालू की गतिविधियों का जायजा लेने गए थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले के दौरान तीनों लोगों ने हिम्मत नहीं…

Read More

ऋषिकेश शहर के भीतर लगने वाले जाम से यात्रियों को मिलेगी निजात देहरादून। उत्तराखंड में ट्रैफिक जाम को कम करने और चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश बाईपास के 4-लेन निर्माण के लिए ₹1105.79 करोड़ की मंजूरी दिये जाने पर प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा का आभार जताया है। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री धामी गुरुवार को रामनगर पहुंचेंगे हनुमान जयंती पर हनुमान धाम में दर्शन-पूजन करेंगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में भाग लेंगे रामनगर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को रामनगर पहुंचेंगे। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 10:45 बजे जीटीसी हेलीपेड देहरादून से रामनगर महाविद्यालय में साढ़े 11 बजे आएंगे। यहां से वह कार से अग्रवाल सभा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे वहां से हनुमान धाम छोई जाएंगे, जहां मुख्यमंत्री हनुमान जयंती पर दर्शन-पूजन और भंडारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद डेढ़ बजे देहरादून को…

Read More

नैनीताल। मंगोली क्षेत्र में खुल रही दो शराब की दुकानों का अब स्थानीय महिलाएं विरोध करने लगी हैं। महिलाओं ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और दुकान न खोलने की मांग की। पहाड़ की शांत वादियों में एक बार फिर दर्द और संघर्ष की गूंज सुनाई दे रही है। मंगोली क्षेत्र में प्रस्तावित शराब की दुकान के खिलाफ गांव की महिलाएं अब खुलकर मैदान में उतर आई हैं। शराब की दुकान के विरोध में सड़कों पर उतरी ग्राम प्रधान प्रेम मेहरा ने बताया कि, अगर सरकार ने अपने फैसले को वापस नहीं लिया तो उनके न्याय…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने रणनीतिक लक्ष्यों के काफी करीब पहुंच चुका है और जल्द ही इस युद्ध को खत्म कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने साफ किया कि अमेरिका अपने सहयोगियों को किसी भी हालत में नुकसान नहीं होने देगा। ट्रंप का दावा- जीत करीब डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका और इजरायल के साथ मिलकर चलाए जा रहे अभियान में ईरान को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की नौसेना लगभग खत्म…

Read More

देहरादून में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जारी आदेश के तहत 30 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले कर उन्हें तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी सूची के अनुसार निरीक्षक नागेंद्र सिंह राठौर को पुलिस लाइन से थाना प्रेमनगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि निरीक्षक नरेंद्र गहलावत को पुलिस लाइन से शिकायत प्रकोष्ठ भेजा गया है। उपनिरीक्षक कुंदन राम को प्रेमनगर से मानवाधिकार प्रकोष्ठ और उपनिरीक्षक संजीत कुमार को नेहरू कॉलोनी से रायपुर थाने में तैनाती दी गई है। इसी तरह उपनिरीक्षक मनोज…

Read More

देहरादून से बड़ी खबर: विजिलेंस टीम की कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार देहरादून में विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डोईवाला क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी की पहचान धनवीर बिष्ट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विजिलेंस टीम ने नेपाली फार्म क्षेत्र में छापेमारी कर यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि खंड शिक्षा अधिकारी ने एक निजी विद्यालय से आरटीई (Right to Education) के तहत मिलने वाली धनराशि जारी करने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।…

Read More

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा 2026 को सुगम, सुखद और सुरक्षित बनाने के लिए अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। पर्यटन धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित चारधाम यात्रा में आने वाले सभी यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पर्यटन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पेयजल विभाग, होटल एसोसिएशन और टूर ऑपरेटर्स सभी एकजुट होकर काम कर रहे हैं। चारधाम यात्रा के सभी…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी जी के निधन पर उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उनके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अधिकारियों को प्रदेश में ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश…

Read More

चमोली: चमोली जिले से एक राहत भरी खबर सामने आई है जहां एक बड़ा हादसा टल गया। आदिबदरी-रंडोली मार्ग पर एक एंबुलेंस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गईलेकिन गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार एंबुलेंस का ब्रेक अचानक फेल हो गया, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के समय एंबुलेंस में मरीज, चालक और मेडिकल स्टाफ मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही आदिबदरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसे…

Read More

नॉर्थ ईस्ट सहित सभी छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम धामी सांस्कृतिक एकता को मजबूत कर रहा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान महिला सशक्तिकरण हेतु 19 हजार करोड़ का जेंडर बजट नॉर्थ ईस्ट और उत्तराखंड के बीच सांस्कृतिक समानता पर जोर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत उत्तर-पूर्वी राज्यों के युवाओं ने संवाद किया। ये युवा देहरादून से उत्तरकाशी की यात्रा पर तीन दिवसीय राज्य भ्रमण कार्यक्रम के तहत आए हुए हैं। इस दौरान विभिन्न उत्तर-पूर्वी राज्यों के छात्रों ने मुख्यमंत्री से कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका…

Read More

रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 4 अप्रैल को आयोजित होगा मेला देहरादून: क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 04 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे से कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियाँ प्रतिभाग करेंगी। प्रमुख रूप से BERG Technologies Pvt. Ltd., आईटी पार्क सहस्रधारा रोड, देहरादून द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। 60 पदों पर भर्ती का अवसर उक्त कंपनी द्वारा ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव…

Read More

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर चलेगा “ऑपरेशन प्रहार” पुलिस मुख्यालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, डीजीपी ने दिए अधिकारियों को कड़े निर्देश देहरादून में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड दीपम सेठ द्वारा आज पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, आईजी एसटीएफ नीलिमा आनंद भरणी, एसएसपी देहरादून प्रमोद डोवाल तथा एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में डीजीपी द्वारा स्पष्ट रूप से जिम्मेदारियां निर्धारित करते हुए निम्न निर्देश दिए गए– आईजी गढ़वाल को देहरादून की कानून-व्यवस्था…

Read More

हल्द्वानी के करीब कालाढूंगी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ट्रैक्टर सवार की खुलेआम बदमाशी ने लोगों को दहशत में डाल दिया। जानकारी के मुताबिक, चकलुआ निवासी हिमांशु देवपा मंगलवार रात अपने दोस्तों के साथ कालाढूंगी रोड स्थित एक पहाड़ी ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने अपनी कार ढाबे के बाहर सड़क किनारे पार्क की, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर वहां आ धमका। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक, जिसकी पहचान प्रवीण सिंह देवपा के रूप में हुई है, ने जानबूझकर खड़ी कार में लगातार टक्कर मारनी शुरू कर दी। उसने कार…

Read More

पूरे उत्तराखंड में अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार चलेगा। अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। सीएम धामी ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जता सख्त रुख अपनाया है। पुलिस मुख्यालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने प्रदेशभर में अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार चलाने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम ने आला अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। इससे पहले उनके निर्देश पर देहरादून में बीते रोज हुई पूर्व ब्रिगेडियर की हत्या के मामले…

Read More

बिना मानचित्र स्वीकृति निर्माण पर कार्रवाई, टीम के साथ पुलिस बल रहा मौजूद मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए मसूरी के प्रमुख क्षेत्र कैमल बैंक रोड में एक भवन को सील कर दिया। प्राधिकरण द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिना अनुमति निर्माण कराने वालों में हड़कंप मच गया है। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी कर किए जा रहे निर्माण कार्यों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। प्राधिकरण को मिली शिकायतों और नियमित निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि कैमल बैंक रोड स्थित…

Read More