Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • ऋषिकेश में गंगा स्नान करते समय दिल्ली का दंपती बहा, तलाश जारी
    • बड़ी खबर: E100 इथेनॉल फ्यूल को मिली मंजूरी, भारत में जल्द दौड़ेंगी 100% इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियां
    • खटीमा में आस्था का महासंगम: सीएम धामी ने शिव-हनुमान प्रतिमाओं का किया भव्य अनावरण, गूंजे जयकारे
    • बिग ब्रेकिंग: UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा संपन्न, 72.62% अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग।
    • टपकेश्वर मंदिर किनारे तमसा नदी में चला विशेष स्वच्छता अभियान: मंत्री गणेश जोशी ने दिया स्वच्छता का संदेश
    • 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा मंथन, देहरादून आ रहीं प्रभारी कुमारी सैलजा
    • बड़ी खबर: विकासनगर में हुए भाजपा कार्यकर्ता हत्याकांड में 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कैंची धाम मेले में जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, SSP ने जारी किए महत्वपूर्ण निर्देश
    • खटीमा में गरजे सीएम धामी: UCC को बताया मां गंगा की धारा, सीमांत क्षेत्रों के विकास का किया बड़ा ऐलान
    • देहरादून में भाजपा नेता की हथौड़े से हत्या, गांव में भड़का बवाल; आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»उत्तराखंड»बिग ब्रेकिंग: UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा संपन्न, 72.62% अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग।
    उत्तराखंड

    बिग ब्रेकिंग: UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा संपन्न, 72.62% अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग।

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsJune 14, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा विभिन्न स्नातक स्तरीय पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी परीक्षा रविवार को राज्यभर में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई।

    आयोग की ओर से जारी विज्ञापन संख्या-70/उ०अ०से०च०आ०/2026 के तहत 14 जून 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एकल पाली में परीक्षा आयोजित की गई।

    राज्य के सभी 13 जनपदों में बनाए गए 449 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित इस परीक्षा के लिए कुल 1,54,603 अभ्यर्थी नामांकित थे। इनमें से 1,14,635 अभ्यर्थियों ने अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड किए, जबकि लगभग 83,254 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इस प्रकार परीक्षा में 72.62 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

    गौरतलब है कि स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा पूर्व में निरस्त की जा चुकी थी, जिसके चलते इस बार परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता और शुचिता के साथ सम्पन्न कराना आयोग के लिए बड़ी चुनौती थी।

    परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर तथा नवीनतम तकनीक आधारित एआई कैमरे लगाए गए। आयोग मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से परीक्षा केन्द्रों की लाइव निगरानी की गई, जिसके लिए आईटी क्षेत्र के विशेषज्ञों का भी सहयोग लिया गया।

    परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की पुलिस विभाग द्वारा सघन फ्रिस्किंग की गई तथा बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई गई। इसके अलावा प्रत्येक जनपद में त्वरित सूचना आदान-प्रदान और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग द्वारा नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी।

    परीक्षा के सफल संचालन के लिए मुख्य सचिव उत्तराखण्ड ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    वहीं पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) ने भी सभी जनपदों के पुलिस अधिकारियों और नोडल अधिकारियों को सुरक्षा एवं सतर्कता संबंधी विस्तृत निर्देश जारी किए।

    परीक्षा अवधि के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों का लगातार निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। परीक्षा से पूर्व सीमावर्ती क्षेत्रों, होटल, ढाबों तथा पूर्व में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की भी विशेष निगरानी और जांच की गई।

    आयोग ने परीक्षा के सफल आयोजन का श्रेय जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, अभिसूचना तंत्र, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों, पर्यवेक्षकों, केन्द्र व्यवस्थापकों तथा कक्ष निरीक्षकों के समन्वित प्रयासों को दिया है। आयोग के अनुसार परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।

    Boost Your Website Traffic with TrafficPeak
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    ऋषिकेश में गंगा स्नान करते समय दिल्ली का दंपती बहा, तलाश जारी

    June 14, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read1
    Read More

    बड़ी खबर: E100 इथेनॉल फ्यूल को मिली मंजूरी, भारत में जल्द दौड़ेंगी 100% इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियां

    June 14, 2026 नई दिल्ली By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read6
    Read More

    खटीमा में आस्था का महासंगम: सीएम धामी ने शिव-हनुमान प्रतिमाओं का किया भव्य अनावरण, गूंजे जयकारे

    June 14, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read2
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025343

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026131

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202588

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202657
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    ऋषिकेश में गंगा स्नान करते समय दिल्ली का दंपती बहा, तलाश जारी

    June 14, 2026

    बड़ी खबर: E100 इथेनॉल फ्यूल को मिली मंजूरी, भारत में जल्द दौड़ेंगी 100% इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियां

    June 14, 2026

    खटीमा में आस्था का महासंगम: सीएम धामी ने शिव-हनुमान प्रतिमाओं का किया भव्य अनावरण, गूंजे जयकारे

    June 14, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 202620

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 202620

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 202617
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?