Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी
    • अब नहीं बनेगी कूड़ाघर रिस्पना! डीएम खुद उतरे मैदान में, 12 जेसीबी-15 डम्परों के साथ शुरू हुआ ‘मिशन पुनर्जीवन
    • मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत किए 105 करोड़ रुपए
    • लालकुआं में अंग्रेजी शराब की होम डिलीवरी का भंडाफोड़, 54 पव्वों के साथ तस्कर गिरफ्तार
    • हेमकुंड साहिब यात्रा में अनुशासन और सौहार्द बनाए रखें, श्रद्धालुओं से ट्रस्ट की अपील
    • देहरादून में NEET अभ्यर्थी युवती ने की आत्महत्या, कमरे से मिला सुसाइड नोट
    • टीईटी अनिवार्यता से बढ़ी शिक्षकों की चिंता, सरकार तलाश रही समाधान
    • गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात शव, पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास
    • नंधौर अभयारण्य में AI तकनीक से होगी पक्षियों की निगरानी, वन विभाग को मिली बड़ी सफलता
    • देहरादून के पलटन बाजार में भीषण आग, लाखों का नुकसान, जांच शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Wednesday, June 17
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»उत्तराखंड»मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत किए 105 करोड़ रुपए
    उत्तराखंड

    मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत किए 105 करोड़ रुपए

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsJune 17, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नै कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत विभिन्न सड़कों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं आदि के लिए कुल 105 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं।

    मुख्यमंत्री द्वारा हरूहीत मंदिर कढोली नगर पंचायत भिकियासैंण का सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णाेद्धार किये जाने हेतु 93.36 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 56 लाख रुपए तथा विकासखण्ड द्वारीखाल के अर्न्तगत कठुड़ बड़ा, देवीखाल में स्थित माँ बाल कुँवारी माता मंदिर के सौन्दर्यकरण हेतु 72.67 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त 43.60 लाख रुपए स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

    मुख्यमंत्री द्वारा श्रम न्यायालयों में ट्रांसजेण्डर, दिव्यांगजनों एवं महिलाओं हेतु पृथक शौचालय तथा अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए जनपद देहरादून, काशीपुर, एवं हरिद्वार हेतु कुल 1.41 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही पर्यटन विभाग हेतु जनपद अल्मोड़ा की रानीखेत विधानसभा के अर्न्तगत चालू वित्तीय वर्ष में कुल 1.50 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन किया गया है।

    मुख्यमंत्री द्वारा नगर निगम कोटद्वार के अर्न्तगत एलईडी स्ट्रीट लाइट की स्थापना के लिए कुल 4.96 करोड़ तथा जनपद नैनीताल के अर्न्तगत दीवानी न्यायालय, रामनगर में न्यायिक कर्मचारीगण हेतु टाईप तृतीय के भवन निर्माण हेतु 18.59 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

    मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला-2027 के अर्न्तगत मायापुर में फायर स्टेशन के लिए 50 बिस्तरों वाले बैरक के निर्माण किये जाने हेतु भारत सरकार द्वारा 4.17 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

    मुख्यमंत्री द्वारा रिंग फॅन्स्ड अकाउण्ट के अर्न्तगत शहरी विकास विभाग में पशु शव दाह गृह निर्माण हेतु नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम, रुद्रपुर, हरिद्वार, रूड़की व लीगेसी वेस्ट निस्तारण हेतु नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर, चम्बा, कर्णप्रयाग, बागेश्वर, नगर पंचायत सुल्तानपुर-आदमपुर, द्वाराहाट एवं कूडा वाहन एवं उपकरण क्रय किये जाने हेतु नगर पालिका परिषद नैनीताल, पुरोला, महुआखेडगंज, नगर पंचायत गूलरभोज एवं बनबसा में ₹ 48.58 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

    मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर मण्डल हेतु आपदा से छतिग्रस्त मुख्य व आन्तरिक मार्गों का नालियों सहित पुनः निर्माण किये जाने हेतु ₹ 7.76 करोड़, जनपद ऊधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के रूद्रपुर शहर में गाबा चौक से डी०डी० चौक तक मार्ग के चौडीकरण हेतु ₹ 13.73 करोड़ तथा जनपद रूदप्रयाग की विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड जखोली के अर्न्तगत छेनागाड बक्सीर मोटर मार्ग के अवशेष भाग के डामरीकरण हेतु 4.02 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

    मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अर्न्तगत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र लालकुआं के विकासखण्ड हल्द्वानी में विजयपुर-पहाड़पानी पैदल मार्ग के सुधारीकरण हेतु 3.87 करोड़, जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में मौनपोखरी से हरेश्वर मंदिर तक सड़क के सुधारीकरण/डामरीकरण किये जाने हेतु 9.87 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जानें के साथ ही जनपद नैनीताल में राज्य योजना के अर्न्तगत विधानसभा रामनगर में राज्य मार्ग रामनगर-कालाढूंगी-हल्द्वानी-काठगोदाम-चोरगलिया-सितारगंज-बिजटी के किमी 06 से हनुमानधाम मंदिर मोटर मार्ग का सुदृढीकरण किये जाने हेतु 4.06 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

    Boost Your Website Traffic with TrafficPeak
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी

    June 17, 2026 देहरादून By Dainik Uttarakhand News4 Mins Read1
    Read More

    अब नहीं बनेगी कूड़ाघर रिस्पना! डीएम खुद उतरे मैदान में, 12 जेसीबी-15 डम्परों के साथ शुरू हुआ ‘मिशन पुनर्जीवन

    June 17, 2026 देहरादून By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read0
    Read More

    लालकुआं में अंग्रेजी शराब की होम डिलीवरी का भंडाफोड़, 54 पव्वों के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 17, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read0
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025343

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026131

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202588

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202657
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी

    June 17, 2026

    अब नहीं बनेगी कूड़ाघर रिस्पना! डीएम खुद उतरे मैदान में, 12 जेसीबी-15 डम्परों के साथ शुरू हुआ ‘मिशन पुनर्जीवन

    June 17, 2026

    मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत किए 105 करोड़ रुपए

    June 17, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 202620

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 202620

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 202617
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?