Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • मुख्यमंत्री धामी ने पद्म भूषण सम्मान पर भगत सिंह कोश्यारी को दी बधाई
    • मसूरी में वीकेंड महाजाम: रेंग रही गाड़ियां, पर्यटन छवि पर लग रहा दाग
    • सूचना विभाग में शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को दी भावभीनी विदाई
    • सीमांत नीति घाटी में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य आगाज, देशभर से पहुंचे 933 प्रतिभागी
    • मौसम खराब: केदारनाथ यात्रा अस्थाई रूप से रुकी, गढ़वाल कमिश्नर ने दिए निर्देश
    • 4-5 जून को उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, कांग्रेस ने शुरू की चुनावी तैयारी
    • CM धामी ने छात्राओं संग सुना ‘मन की बात’, बताया प्रेरणा का सशक्त माध्यम
    • एसडीआरएफ की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं को किया सकुशल रेस्क्यू
    • मानसून से पहले सभी प्राथमिकता वाले कार्य 7 जून तक पूर्ण करें- डीएम
    • उत्तराखंड पत्रकार महासंघ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Monday, June 1
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»उत्तराखंड»आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए  –  मुख्यमंत्री
    उत्तराखंड

    आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए  –  मुख्यमंत्री

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsSeptember 8, 2025Updated:November 27, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए  –  मुख्यमंत्री

    बरसात के बाद पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने और चारधाम यात्रा को सुचारु कराने पर जोर

    सेवा पखवाड़ा और स्वच्छता अभियान की विस्तृत तैयारी करने के निर्देश

    अस्पतालों की व्यवस्थाओं, जन सेवाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में शासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तथा वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था, पुनर्निर्माण कार्यों, पर्यटन एवं जनसुविधाओं से संबंधित व्यापक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता को त्वरित राहत, सुरक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बरसात समाप्त होते ही मरम्मत और पुनर्निर्माण के कार्यों हेतु प्रशासनिक मशीनरी एक्टिव मोड में कार्यरत रहे। वर्षा काल तक राहत सामग्री एवं ड्राई राशन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आपदा प्रभावितों के ठहरने, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए। फसलों, पेयजल लाइन एवं सरकारी संपत्तियों को हुए नुकसान का त्वरित आकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाए। नदी-नालों के पास निर्माण की अनुमति पर प्रतिबंध सख्ती से लागू किया जाए। प्रतिबंधों का अनुपालन न करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावितों को मानकानुसार त्वरित सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी समय-समय पर अस्पतालों का निरीक्षण करें और विभिन्न व्यवस्थाओं का आकलन करें। डेंगू, मलेरिया और अन्य जलजनित रोगों से बचाव के लिए अस्पतालों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जनपदों में स्वास्थ्य विभाग की शीघ्र बैठक करें।

    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। अनधिकृत आधार कार्ड, वोटर आईडी और कनेक्शन जारी करने वालों पर नियमित कार्रवाई की जाए। बाहरी व्यक्तियों व संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए।सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकिंग और सख्ती बढ़ाई जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई की जाए। गौवंश के संरक्षण के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के बाद पुनर्निर्माण एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों में तेजी लाई जाए। सरकारी निर्माण कार्यों में स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता दी जाए। गांवों और शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि मानसून के बाद चारधाम यात्रा सतर्कता के साथ सुचारु रूप से संचालित हो। श्रद्धालुओं को खराब मौसम की जानकारी समय पर मिल जाए।

    मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जनपद की मुख्यमंत्री घोषणाओं एवं चालू कार्यों की रिपोर्ट 15 दिनों में मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाए। ग्राम स्तर पर चौपाल कार्यक्रम, जिलास्तरीय जनसुनवाई, तहसील दिवस, बीडीसी की बैठकों एवं बहुद्देशीय शिविरों का नियमित आयोजन किया जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की विस्तृत तैयारी की जाए। सेवा, स्वच्छता और जनसुविधा की थीम पर कार्य किए जाएं। जनपदों में नियमित स्वच्छता अभियान चलाने के साथ प्रत्येक सप्ताह एक दिन स्वच्छता कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वयं प्रतिभाग करें। क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द सुचारु करने के साथ ही अभियान के तहत सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए।

    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 1905 सीएम हेल्पलाइन और 1064 एंटी करप्शन कैंपेन की कार्यवाही निरंतर जारी रहे। आपदा की चुनौतियों से पार पाने के लिए डिजास्टर वॉलंटियर, संकट मोचन दल एवं जनपद स्तर पर मॉक ड्रिल कराए जाएं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा के अधिकार के तहत प्रदान किए जा रहे विभिन्न प्रमाण पत्रों को आवेदनकर्ता जिस भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) में मांगते हैं, उसी भाषा में उपलब्ध कराया जाए। नकली दवाओं के निर्माण और बिक्री की प्रक्रिया में सम्मिलित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

    बैठक में प्रमुख सचिव  आर.के. सुधांशु,  आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, डीजीपी  दीपम सेठ, अपर पुलिस महानिदेशक  ए.पी. अंशुमान, गढ़वाल कमिश्नर  विनय शंकर पांडेय, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव  बंशीधर तिवारी, वर्चुअल माध्यम से कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

    Boost Your Website Traffic with TrafficPeak
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने पद्म भूषण सम्मान पर भगत सिंह कोश्यारी को दी बधाई

    May 31, 2026 देहरादून By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read0
    Read More

    मसूरी में वीकेंड महाजाम: रेंग रही गाड़ियां, पर्यटन छवि पर लग रहा दाग

    May 31, 2026 देहरादून By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read0
    Read More

    सूचना विभाग में शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को दी भावभीनी विदाई

    May 31, 2026 देहरादून By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read0
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025340

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026128

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202588

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202657
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    मुख्यमंत्री धामी ने पद्म भूषण सम्मान पर भगत सिंह कोश्यारी को दी बधाई

    May 31, 2026

    मसूरी में वीकेंड महाजाम: रेंग रही गाड़ियां, पर्यटन छवि पर लग रहा दाग

    May 31, 2026

    सूचना विभाग में शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को दी भावभीनी विदाई

    May 31, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 202617

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 202616

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 202615
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?