Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • नम आंखों से जसपाल राणा को अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि देते वक्त रो पड़ीं मनु भाकर; सीएम धामी समेत कई दिग्गज पहुंचे
    • DM की सख्ती का असर! SIR कार्यक्रम की बदली तस्वीर, अफसरों की पीठ थपथपाई
    • श्री गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित ग्रीष्मकालीन संस्कृत संभाषण शिविर का हुआ भव्य समापन।
    • मानसून से पहले हाई अलर्ट पर देहरादून प्रशासन, डीएम आशीष चौहान बोले—आपदा में लापरवाही बिल्कुल नहीं!
    • केदारनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बाइक-स्कूटी की जोरदार टक्कर, चार घायल
    • दिव्यांग छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी: रातभर बिगड़ती रही तबीयत, परिवार को नहीं दी गई सूचना!
    • गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा
    • उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी जल्द होगी शुरू, स्पोर्ट्स साइंस और जर्नलिज्म में मिलेंगे करियर के नए अवसर
    • उत्तराखण्ड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के मिशन में एसटीएफ को बड़ी सफलता
    • UKSSSC स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा 14 जून को, 449 केंद्रों पर AI निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»उत्तराखंड»DM की सख्ती का असर! SIR कार्यक्रम की बदली तस्वीर, अफसरों की पीठ थपथपाई
    उत्तराखंड

    DM की सख्ती का असर! SIR कार्यक्रम की बदली तस्वीर, अफसरों की पीठ थपथपाई

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsJune 13, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून: राजधानी देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में अफसरों ने आखिरकार अपनी गलती सुधार ली. नतीजा ये रहा कि कार्यक्रम में दोबारा पहुंचे DM देहरादून ना केवल इसे देखकर खुश हुए बल्कि अधिकारियों की पीठ भी थपा दी. हालांकि इस दौरान बेहद कम समय में लाखों वोटर्स का SIR किए जाने के लिए उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए और वोटर्स से भी सहयोग की अपील की.

    वैसे तो उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण का काम 29 मई से ही शुरू हो चुका है, लेकिन BLO के सामने सबसे बड़ी चुनौती गणना प्रपत्रों को घर-घर पहुंचाना और फिर उनका समयबद्ध संकलन करना है. ऐसा इसलिए क्योंकि निर्वाचन आयोग द्वारा इस पूरी प्रक्रिया के लिए निर्धारित समय सीमा तय की गई है. दूसरी तरफ बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता भी हैं, जिन्हें अभी तक SIR अभियान और इसकी प्रक्रिया के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है. यही कारण है कि प्रशासन जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है.

    बहरहाल देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम इस बार चर्चा का विषय बना रहा. दरअसल, इससे पहले यही कार्यक्रम अधूरी तैयारियों के चलते स्थगित कर दिया गया था. इतना ही नहीं, व्यवस्थाओं में खामियां पाए जाने पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था. ऐसे में जिलाधिकारी आशीष चौहान को दोबारा कार्यक्रम का निरीक्षण करना था. जाहिर है कि इस बार अधिकारियों पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव था. अच्छी बात यह रही कि अधिकारियों ने पिछली कमियों को दूर करते हुए कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सुधार किया.

    रिविज़िट के दौरान जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुधार देखकर संतोष जताया. उन्होंने अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया. हालांकि जिलाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के सामने मौजूद चुनौतियों का भी जिक्र किया.

    उन्होंने बताया कि देहरादून जिले में कुल 13,76,813 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक 6,60,308 मतदाताओं को ही गणना प्रपत्र वितरित किए जा सके हैं. इस तरह जिले में लगभग 47.96 प्रतिशत मतदाताओं तक ही प्रपत्र पहुंच पाए हैं, जबकि करीब 52 प्रतिशत मतदाताओं तक अभी भी गणना प्रपत्र पहुंचाना बाकी है. जिलाधिकारी ने कहा कि समय सीमा को देखते हुए सभी अधिकारियों और BLO को और अधिक सक्रियता के साथ काम करना होगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि टीमवर्क और जनसहयोग के जरिए तय समय में लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा.

    साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे गणना प्रपत्र प्राप्त होने पर उसे सही जानकारी के साथ भरकर जल्द जमा करें, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके. उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है. इसलिए हर पात्र मतदाता की जानकारी सही तरीके से दर्ज होना आवश्यक है. प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से छूटने न पाए.

    उधर अधूरी तैयारी को लेकर जारी कारण बताओ नोटिस के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अपना स्पष्टीकरण जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेज दिया है. ऐसे में रिविज़िट के दौरान कार्यक्रम में बेहतर व्यवस्थाएं मिलने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी को राहत मिलने की संभावना भी बढ़ गई है. कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए चार विशेष जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, ये रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को SIR अभियान और मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करेंगे.

    Boost Your Website Traffic with TrafficPeak
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    नम आंखों से जसपाल राणा को अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि देते वक्त रो पड़ीं मनु भाकर; सीएम धामी समेत कई दिग्गज पहुंचे

    June 13, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read2
    Read More

    श्री गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित ग्रीष्मकालीन संस्कृत संभाषण शिविर का हुआ भव्य समापन।

    June 13, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read17
    Read More

    मानसून से पहले हाई अलर्ट पर देहरादून प्रशासन, डीएम आशीष चौहान बोले—आपदा में लापरवाही बिल्कुल नहीं!

    June 13, 2026 देहरादून By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read3
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025343

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026131

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202588

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202657
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    नम आंखों से जसपाल राणा को अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि देते वक्त रो पड़ीं मनु भाकर; सीएम धामी समेत कई दिग्गज पहुंचे

    June 13, 2026

    DM की सख्ती का असर! SIR कार्यक्रम की बदली तस्वीर, अफसरों की पीठ थपथपाई

    June 13, 2026

    श्री गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित ग्रीष्मकालीन संस्कृत संभाषण शिविर का हुआ भव्य समापन।

    June 13, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 202620

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 202620

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 202617
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?