हल्द्वानी। बहुचर्चित GMFX GLOBAL LIMITED कंपनी घोटाला मामले में नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। निवेशकों को 25 से 30 महीनों में रकम दोगुनी करने का लालच देकर ठगी करने वाले कंपनी मालिक बिमल रावत को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद निवेशकों के बीच राहत और ठगों में खलबली मच गई है। पुलिस के अनुसार 18 जनवरी को कपिल कॉलोनी बड़ी मुखानी निवासी पार्थ परासर ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि GMFX GLOBAL LIMITED कंपनी के मालिक बिमल रावत और उसकी पत्नी रुबी रावत ने एक सुनियोजित योजना के तहत निवेशकों को अधिक लाभ का झांसा दिया। आरोप है कि नवंबर और दिसंबर 2024 में 25 से 30 महीनों में निवेश राशि दोगुनी करने और प्रतिमाह आठ प्रतिशत ब्याज देने का भरोसा देकर उनसे पांच-पांच लाख रुपये की दो किश्तों में कुल दस लाख रुपये निवेश कराए गए। यह राशि मार्केट ट्रेडिंग में लगाकर भारी मुनाफा दिलाने का दावा किया गया था।
LIVE UPDATES
- निजी स्कूलों को अतिरिक्त फीस लौटानी पड़ेगी,अब ये नियम तोड़े तो 5 लाख तक का जुर्माना
- देहरादून: कांग्रेस के ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम में शिक्षा भ्रष्टाचार, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
- एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
- देहरादून: दिलाराम बाजार के श्री राधा कृष्ण मंदिर से शिवलिंग का चांदी का छत्र दिनदहाड़े चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी
- BREAKING NEWS: लैंसडाउन में गुलदार का खूनी आतंक, घास काटने गई महिला की दर्दनाक मौत, गांव में दहशत
- अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार कैंटर ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल
- मामा बना कातिल! मामा की बेटी से निकाह करने पर बीच बाजार भांजे की चाकू से हत्या, आरोपी फरार
- 1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना! केंद्र सरकार ने बढ़ाए शुल्क, जानिए सामान्य और तत्काल सेवा की नई फीस
- दून पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: विकासनगर में 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
- 4 जुलाई से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा: बिना वीजा-पासपोर्ट होंगे कैलाश दर्शन, उत्तराखंड में सभी तैयारियां पूरी
Sunday, June 28





