Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री
    • उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
    • ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक: भारी बारिश के बीच दून पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 700 से अधिक लोगों से पूछताछ
    • देहरादून के विकास पर मेयर सौरभ थपलियाल का बड़ा विजन, बोले- शहर को आधुनिक और सुविधायुक्त बनाने पर फोकस
    • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान घृणित मानसिकता का परिचायक है: यशपाल आर्य
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में व्यापारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद
    • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास
    • तुष्टिकरण के आरोपों से बचने के लिए कांग्रेस, जातीय राजनीति को ढाल बना रही है : खजान दास
    • डोईवाला ब्लॉक में अब दिखेगा उत्तराखंड आंदोलन के नायक का गौरव, बडोनी की प्रतिमा का अनावरण
    • दून अस्पताल में नवजात बदलने का आरोप, परिजनों ने मांगा DNA टेस्ट; स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Sunday, August 30
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home » ₹55 लाख की साइबर ठगी में अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य अमृतसर से गिरफ्तार
    अपराध

    ₹55 लाख की साइबर ठगी में अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य अमृतसर से गिरफ्तार

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsAugust 13, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के खाते में पहुंची थी ₹8.94 लाख की रकम

    देहरादून। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून ने शेयर और आईपीओ में निवेश के नाम पर करीब ₹55.48 लाख की साइबर ठगी के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय प्रभजीत सिंह, पुत्र स्वर्गीय जोगेन्द्र सिंह, निवासी भल्ला कॉलोनी, छेहरटा, अमृतसर के रूप में हुई है।

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी और उसके साथियों ने शिकायतकर्ता को आईआईएफएल वेल्थ मैनेजमेंट से जुड़े होने का झांसा देकर शेयर एवं आईपीओ में निवेश के नाम पर ठगी की थी। शिकायतकर्ता से 16 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से कुल ₹55,48,412 जमा करवाए गए थे।

    मामले की जांच के दौरान बैंकिंग और तकनीकी साक्ष्यों से सामने आया कि शिकायतकर्ता की ठगी की रकम में से ₹8,94,300 आरोपी प्रभजीत सिंह के पंजाब नेशनल बैंक खाते में पहुंची थी। यह रकम पहले एम/एस हरि ओम ट्रेडर्स नामक संदिग्ध खाते में ट्रांसफर हुई थी, जहां से ₹3,18,000 और ₹5,76,300 की दो रकम आरोपी के खाते में भेजी गईं।

    जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने खाते में पहुंची रकम को चेक और एटीएम के माध्यम से निकाल लिया था। बैंकिंग साक्ष्यों के आधार पर उसकी भूमिका सामने आने के बाद साइबर पुलिस टीम ने 11 अगस्त 2026 को अमृतसर के तारा वाला पुल, जालंधर रोड क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और एक एसएमएस अलर्ट नंबर बरामद किया है।

    पूछताछ में मिले अहम सुराग

    पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अन्य बैंक खातों से भी साइबर ठगी की रकम निकालने तथा गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। पुलिस अब उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

    साइबर क्राइम पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और ठगी की रकम की बरामदगी के लिए विवेचना जारी है।

    मामला मुकदमा संख्या 10/2026, धारा 318(4)/61(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 66(डी) आईटी एक्ट के तहत दर्ज है।

    Boost Your Website Traffic with TrafficPeak
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

    August 30, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read
    Read More

    उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    August 30, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News6 Mins Read
    Read More

    ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक: भारी बारिश के बीच दून पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 700 से अधिक लोगों से पूछताछ

    August 30, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Weather
    Top Posts

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

    August 30, 2026

    उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    August 30, 2026

    ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक: भारी बारिश के बीच दून पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 700 से अधिक लोगों से पूछताछ

    August 30, 2026

    देहरादून के विकास पर मेयर सौरभ थपलियाल का बड़ा विजन, बोले- शहर को आधुनिक और सुविधायुक्त बनाने पर फोकस

    August 30, 2026

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान घृणित मानसिकता का परिचायक है: यशपाल आर्य

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में व्यापारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: dainikuttarakhandnewsuk@gmail.com

    एक्सक्लूसिव

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

    August 30, 2026

    उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    August 30, 2026

    ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक: भारी बारिश के बीच दून पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 700 से अधिक लोगों से पूछताछ

    August 30, 2026
    एडीटर स्पेशल

    ब्रेकिंग न्यूज़: उत्तराखंड को मिली नई रफ्तार, इस एलिवेटेड रोड पर 50 से 80 किमी प्रति घंटे दौड़ेंगे वाहन

    January 25, 2026

    देहरादून-ऋषिकेश हाईवे बनेगा फोर-सिक्स लेन, ₹743 करोड़ की मेगा परियोजना को मिली रफ्तार

    July 8, 2026

    सीएम धामी के नेतृत्व में आपदा राहत कार्य तेज, प्रदेश में 95% से अधिक बाधित सड़कों पर यातायात बहाल

    September 1, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?