Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • जनपद प्रभारी/पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण,लिया व्यवस्थाओं का जायजा
    • वन विकास निगम राज्य की इकोनॉमी के साथ ही इकोलॉजी के लिए भी महत्वपूर्ण : सीएम धामी
    • Madarsa Board मुख्यमंत्री ने फिर बेहद सख्त दिया “अल्टीमेटम”
    • नगर निगम का ऐतिहासिक निर्णय: सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ा
    • राष्ट्रपति निकेतन गेट के सामने शराब की दुकान का विरोध, सड़क पर उतरी स्थानीय महिलाएं, कांग्रेस ने दिया समर्थन
    • हरिद्वार में 1.45 करोड़ की साइबर ठगी, लालच में फंसा व्यक्ति
    • 2018 फॉरेस्ट गार्ड भर्ती विवाद: हाईकोर्ट सख्त, UKSSSC सचिव को 6 मई को पेश होने का आदेश
    • देहरादून में अवैध होमस्टे पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई—17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
    • महिला आरक्षण के समर्थन में मातृशक्ति की महिला आक्रोश मशाल यात्रा
    • Uttarakhand Weather: 48 घंटे अलर्ट! पहाड़ से मैदान तक बारिश और आंधी का खतरा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Wednesday, April 29
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»उत्तराखंड»Madarsa Board मुख्यमंत्री ने फिर बेहद सख्त दिया “अल्टीमेटम”
    उत्तराखंड

    Madarsa Board मुख्यमंत्री ने फिर बेहद सख्त दिया “अल्टीमेटम”

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsApril 29, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Madarsa Board  उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था और मदरसों के संचालन को लेकर राज्य सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान किया है कि राज्य में ‘मदरसा बोर्ड’ को पूरी तरह से भंग किया जाएगा. सीएम धामी ने स्पष्ट कर दिया  कि उत्तराखंड के मदरसों में अब कोई अलग सिलेबस नहीं चलेगा.विधान सभा के विशेष सत्र के दौरान एक बार फिर मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यकों को लेकर साफ़ कहा कि मदरसा बोर्ड को खत्म कर माइनॉरिटी के बच्चों को समान एजुकेशन और मुख्य धारा से जोड़ने के लिए बड़ा फैसला किया गया है। इसके पहले भी अलग अलग मंचों पर उन्होंने बार बार ये भी दोहराया है कि जो भी मदरसे सरकार की बात नजरअंदाज करेंगे उन्हें कड़े नतीजे भुगतने पड़ेंगे।

    धामी सरकार ने जड़ा ‘मदरसा बोर्ड’ में ताला !Madarsa Board

    मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक, 1 जुलाई 2026 से उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा. इसके बाद हरिद्वार सहित राज्य के सभी जिलों में स्थित मदरसे ‘उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड’ से जुड़ जाएंगे और राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के नियमों के तहत काम करेंगे.इसका सीधा अर्थ यह है कि मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को भी अब वही किताबें और वही सिलेबस पढ़ना होगा, जो राज्य के अन्य सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ाया जाता है. सरकार का उद्देश्य है कि मदरसों के बच्चे सिर्फ धार्मिक शिक्षा तक सीमित न रहें, बल्कि वे आधुनिक दौर के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें.

    नहीं माना तो बंद होंगे मदरसे

    इस ऐतिहासिक घोषणा के साथ ही सीएम धामी ने बेहद सख्त लहजे में अल्टीमेटम भी दे दिया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो मदरसे सरकार के इस फैसले का पालन नहीं करेंगे और नया निर्धारित पाठ्यक्रम लागू करने में आनाकानी करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. धामी ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले मदरसों को हमेशा के लिए बंद तक किया जा सकता है और राज्य सरकार इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरतेगी.

    क्या है सरकार का विजन ?

    वर्तमान में उत्तराखंड मदरसा बोर्ड एक राज्य स्तरीय संस्था है, जो मदरसों को मान्यता देती है और उनके कामकाज की निगरानी करती है. अभी तक इन मदरसों में कुरान, हदीस, अरबी भाषा और इस्लामिक इतिहास जैसी धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ कुछ हद तक सामान्य शिक्षा (हिंदी, अंग्रेजी, गणित) दी जाती थी.लेकिन धामी सरकार का मानना है कि अलग-अलग पाठ्यक्रम होने से छात्रों के बीच असमानता पैदा होती है. सभी शिक्षण संस्थानों को एक ही ढांचे में लाने से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा. सीएम ने कहा कि सरकार चाहती है कि हर छात्र मुख्यधारा की शिक्षा से जुड़े ताकि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में मदरसे के बच्चे भी बेहतर करियर और भविष्य के समान अवसर हासिल कर सकें.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    जनपद प्रभारी/पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण,लिया व्यवस्थाओं का जायजा

    April 29, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read0
    Read More

    वन विकास निगम राज्य की इकोनॉमी के साथ ही इकोलॉजी के लिए भी महत्वपूर्ण : सीएम धामी

    April 29, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News4 Mins Read0
    Read More

    नगर निगम का ऐतिहासिक निर्णय: सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ा

    April 29, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News1 Min Read0
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025340

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026128

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202588

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202657
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    जनपद प्रभारी/पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण,लिया व्यवस्थाओं का जायजा

    April 29, 2026

    वन विकास निगम राज्य की इकोनॉमी के साथ ही इकोलॉजी के लिए भी महत्वपूर्ण : सीएम धामी

    April 29, 2026

    Madarsa Board मुख्यमंत्री ने फिर बेहद सख्त दिया “अल्टीमेटम”

    April 29, 2026
    एडीटर स्पेशल

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 202616

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 202615

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 202614
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?