Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • एमडीडीए का बड़ा एक्शन: देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर, कई भवन सील
    • SIR अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, डीएम ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
    • बूथ प्रबंधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन उत्साहजनक- भट्ट
    • मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का सीएम आवास में किया स्वागत
    • सतपाल महाराज का दावा: चौबट्टाखाल में 9 साल में हुए रिकॉर्ड विकास कार्य
    • हल्द्वानी में लाखों की चोरी का खुलासा, नकदी और दस्तावेज बरामद
    • बर्थडे के दिन बच्चे की कूलर चलाते ही मौत:हल्द्वानी में खाने के बाद सोते वक्त लगी गर्मी; स्विच बोर्ड से चिपका
    • देहरादून में शादी के चार महीने बाद तीन तलाक:दहेज के लिए महिला पर बनाया जा रहा था दबाव, पति पर केस दर्ज
    • बड़ी खबर : आखिर हाईकोर्ट के न्यायाधीश आलोक कुमार वर्मा का इस्तीफा मंजूर, एक माह पहले चल रही थी चर्चा
    • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Friday, May 29
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»उत्तराखंड»सतपाल महाराज का दावा: चौबट्टाखाल में 9 साल में हुए रिकॉर्ड विकास कार्य
    उत्तराखंड

    सतपाल महाराज का दावा: चौबट्टाखाल में 9 साल में हुए रिकॉर्ड विकास कार्य

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsMay 29, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    एकेश्वर (पौड़ी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार, चारधाम सड़क, रेल कनेक्टिविटी, मेडिकल कॉलेज और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से निरंतर विकास की गंगा बह रही है।

    उक्त बात प्रदेश के प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने शुक्रवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विकासखण्ड एकेश्वर के पणखेत में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अर्न्तगत विकासखण्ड एकेश्वर में पिछले 9 वर्षों में विकास के अनेक कार्य हुए हैं। बहुप्रतिक्षित 02 पम्पिग पेयजल योजनाएं भूम्या डांडा तथा ज्वाल्पा देवी ग्राम समूह पम्पिग पेयजल योजनाओं के लिए 44 करोड़ 18 लाख 82 हजार रूपये स्वीकृत किये गये। इन दोनों योजनाओं से विकासखण्ड के 24 छोटे-बडे गांव व तोकों की जनता पेयजल सुविधाओं से लाभान्वित होगी। जल-जीवन मिशन के तहत इस विकास खण्ड़ में पेयजल निगम द्वारा 31 करोड़ 64 लाख 93 हजार रूपये स्वीकृत किये, सभी योजनाओं पर 75 प्रतिशत से अधिक का कार्य पूर्ण हो चुका है। जल संस्थान द्वारा जल-जीवन मिशन के तहत पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 14 करोड़ 67 लाख 93 हजार रूपये स्वीकृत किये गये सभी योजनाओं पर कार्य चल रहा है। इसी तरह लोक निर्माण विभाग के अर्न्तगत द्वितीय चरण स्टेज-1 स्टेज-2 के अर्न्तगत 12 मोटर मार्गों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें से 10 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया जबकि 2 योजनाओं का कार्य जारी है।

    क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने जानकारी देते हुए कहा कि विकासखण्ड एकेश्वर में ग्रामीण निर्माण विभाग (R.W.D) द्वारा 05 मोटर मार्गों के लिए 09 करोड़ 10 लाख रूपये स्वीकृति किये गये थे जिनमें से 4 मोटर मार्गो का कार्य पूर्ण हो गया तथा एक मोटर मार्ग मनकोटखाल-कल्याणी पर निर्माण कार्य जारी है। ग्राम्य विकास विभाग के अर्न्तगत स्टेज-1 स्टेज-2 तथा स्टेज-3 में 14 मोटर मार्गो का नव निर्माण, सुधारीकरण, डामरी करण के लिए 71 करोड़ 19 लाख 07 हजार रूपये स्वीकृत किये गये इन सभी पर कार्य पूर्ण हो चुका है तथा स्टेज 4 के अन्तर्गत मैणा-पिलखैरा तथा झंगरबौ सिवाल मोटर मार्ग पर टेंडर हो गये हैं और भण्डाली गांव मोटर मार्ग की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। 08 करोड 66 लाख रूपये की लागत से 13 मोटर मार्गो का वन टाइम मेन्टिनेंश व नवीनीकरण में पीसी का कार्य किया गया है। विकासखण्ड मुख्यालय के जीर्ण-शीर्ण भवन के स्थान पर नये भवन का निर्माण कराया गया। इस भवन के निर्माण पर 03 करोड 37 लाख 19 हजार व्यय किये गये। पुसोली, हलूणी, सासौ सहित सत्ताईस ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों के नवनिर्माण के लिये 02 करोड सत्तर लाख रूपये स्वीकृत किये गये तथा 56 लाख रूप्ये की लागत से 14 पंचायत भवनों की मरम्मत की गई है। चार करोड अठाईस लाख रूप्ये की लागत से S.D.R.F के अन्र्तगत बाईस योजनाओं पर कार्य किया गया है। ग्राम सिवाल में 12 स्वतंत्रता सैनानियों, मौंदाडी, बग्याली मोटर मार्ग पर शहीद बाबा मोहन सिहं उत्तराखण्डी, दुंदराकोटी में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी बलवन्त सिहं मिया, पिनानी में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्वर्गीय कुन्दन सिहं गुसांई स्मृति में स्मृति द्वारों का निर्माण किया गया है।

    श्री महाराज ने स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राजकीय सिंचाई के अन्तर्गत बाढ़ सुरक्षा, भू-कटाव रोधी पुस्ते, नहर मरम्मत के अन्तर्गत विकासखण्ड में कुल 30 योजनाओं पर 08 करोड़ 52 लाख की धनराशि के कार्य किये गये। एक करोड़ उन्नब्बे लाख की लागत से लघु सिंचाई के द्वारा पी०एम०के०एस०वाई०, साधारण सिंचाई तथा चैक डामों का निर्माण किया गया। 3 करोड 38 लाख की लागत से प्रार्थमिक तथा उच्च प्रार्थमिक और माध्यमिक विधालयों में लघु व दीर्घ मरम्मत विधुतिकरण, शौचालय तथा अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का निर्माण किया गया। सतपुली से ज्वालपा पुल तक तैतीस करोड की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग का चौडीकरण, सुदृढीकरण व डामरीकरण का कार्य किया गया। क्षेत्र की स्वीकृत पम्पिंग पेयजल योजनाओं पर विधुतलाइन पहुंचाने, पुराने पोलों को बदलने, एल०टी०ए०वी० वंच केबिल लाइन बनाने, ट्रांसफार्मर बदलने, जीरो०वन०के०वी पोषक पर छः करोड पेंतालीस लाख रू० व्यय किये गये। विकासखण्ड के अन्तर्गत रजिस्टर्ड महिला मंगल दलों, युवक मंगल दलों को स्वावलम्बन तथा स्वास्थ्य संवर्द्धन के तहत 21 लाख 26 हजार 4 सौ 28 रुपए की प्रोत्साहन धनराशि दी गई। सतपुली-संगलाकोटी-बैजरों 24 किलोमीटर मार्ग के लिये सी०आर०आई०एफ० मद से 26 करोड की धनराशि स्वीकृत की गई है।

    जन सुनवाई के तहत बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को विकलांग प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ-साथ शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें एवं 55 मांग पत्र सहित कुल 113 पत्र भी प्राप्त हुए।

    शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, विद्युत, जल संस्थान सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाये गये। कार्यक्रम के दौरान संस्कृति विभाग और स्थानीय कलाकारों द्वारा गढ़वाली लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिसने माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया।

    कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत, मोहिना रावत, ब्लाक प्रमुख पंकज बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आरती नेगी, जिला पंचायत सदस्य दीपिका ईष्टवाल, मण्डल अध्यक्ष राकेश नैथानी, विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र भट्ट, बिरेन्द्र नेगी, निदेशक, संस्कृति प्रदीप जोशी, भाजपा जिला महामंत्री महिपाल सिंह नेगी, जिला अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष नरेन्द्र टम्टा, एसडीएम रेखा आर्य, भाजपा एकेश्वर प्रभारी बृजमोहन रावत, सत्यराज नेगी, गणेश रावत, 20- पूर्व मण्डल अध्यक्ष, योगाम्बर पोली, सुनील रावत, सत्येन्द्र रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश्वर जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सीमा सजवाण, युवा मोर्चा जिला महामंत्री पंकज डोबरियाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती मधुबाला सुन्दरियाल, डा० मनमोहन घिल्डियाल, खण्ड विकास अधिकारी सौरभ हाण्डा, संस्कृति विभाग प्रभारी, अनिल सिंह बिष्ट, विजय भण्डारी, प्रबन्धक, श्रीमती सरिता सिंह, इन्द्र मोहन चमोली, अनिल नेगी, अभिषेक नौटियाल एवं राजेन्द्र प्रसाद खंकरियाल आदि उपस्थित थे।

    Boost Your Website Traffic with TrafficPeak

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए का बड़ा एक्शन: देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर, कई भवन सील

    May 29, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News4 Mins Read1
    Read More

    SIR अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, डीएम ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

    May 29, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News4 Mins Read0
    Read More

    बूथ प्रबंधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन उत्साहजनक- भट्ट

    May 29, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News6 Mins Read0
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025340

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026128

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202588

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202657
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    एमडीडीए का बड़ा एक्शन: देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर, कई भवन सील

    May 29, 2026

    SIR अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, डीएम ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

    May 29, 2026

    बूथ प्रबंधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन उत्साहजनक- भट्ट

    May 29, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 202617

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 202616

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 202615
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?