Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत
    • उत्तराखंड SC-ST छात्रवृत्ति घोटाला: ED ने 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां की अटैच
    • फर्जी राशन कार्ड पर सर्जिकल स्ट्राइक: अब OTP-EKYC के बिना नहीं बनेगा कार्ड
    • उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न
    • अल्मोड़ा में बोलेरो खाई में गिरी, 11 घायल:4 की हालत गंभीर; कैंची धाम के दर्शन कर जागेश्वर धाम जा रहे थे
    • नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री से पुष्कर सिंह धामी की भेंट, प्रदेश के विकास विषयों पर हुई चर्चा
    • नैनीताल में बड़ा हादसा टला: पर्यटकों से भरी कार झील में गिरी, स्थानीय लोगों ने बचाई 4 जिंदगियां
    • चमोली: कर्णप्रयाग में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प, बदरीनाथ हाईवे रहा जाम
    • बागेश्वर:पुलिस ने तस्करी कर रहे दो अभियुक्तों को 300 ग्राम अवैध चरस के साथ किया गिरफ्तार
    • देहरादून में हत्या के बाद हिंसा का तांडव: घर फूंके, पुलिस पर पथराव, 150 उपद्रवियों पर मुकदमा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Tuesday, June 16
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न
    उत्तराखंड

    उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsJune 16, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ – सर्वसम्मति से अनुमोदित

    देहरादून: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक आज आईएचएम गढ़ीकैंट, पर्यटन मुख्यालय, देहरादून में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी द्वारा की गई। बैठक में सभी बोर्ड सदस्यों अथवा उनके नामित प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

    श्री धीराज सिंह गर्ज्याल, IAS CEO एवं सचिव पर्यटन (सदस्य सचिव, UTDB)
    श्री संदीप तिवारी, IAS – ACEO (UTDB) / प्रबंध निदेशक, GMVN
    श्री विनीत तोमर, IAS प्रबंध निदेशक, KMVN
    वित्त, परिवहन एवं ऊर्जा विभागों के नामित प्रतिनिधि
    पर्यटन क्षेत्र से बोर्ड द्वारा नामित गैर-सरकारी सदस्य अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि
    बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत सभी 20 एजेण्डा बिन्दुओं को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
    “उत्तराखण्ड देवभूमि है-प्रकृति, अध्यात्म एवं साहसिक गतिविधियों का अद्वितीय संगम। आज की बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय उत्तराखण्ड को विश्व के अग्रणी एडवेंचर टूरिज्म गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।”
    श्री सतपाल महाराज जी, माननीय पर्यटन मंत्री, उत्तराखण्ड

    1. International Tourism Conclaves एवं नवीन आयोजन उत्तराखण्ड वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर
    वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु निम्नलिखित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आयोजनों को अनुमोदित किया गयाः

    ATOAI National Convention (कौसानी) पहली बार उत्तराखण्ड में आयोजित होगा; 500+ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन विशेषज्ञ सहभागिता करेंगे।

    Uttarakhand International Tourism Conclave (देहरादून, नवम्बर 2026) IATO के माध्यम से
    आयोजित; देशभर के टूर ऑपरेटर, होटल चेन, ट्रैवल एजेंट एवं पर्यटन हितधारक सहभागिता करेंगे।

    Global Food Festival (देहरादून / रामनगर) Indian Federation of Culinary Association केमाध्यम से; उत्तराखण्ड की समृद्ध खाद्य एवं पाक विरासत का वैश्विक प्रदर्शन।

    International River Rafting Festival (टॉस नदी) टोंस नदी को अंतरराष्ट्रीय साहसिक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से।

    2. Adventure Event Calendar 2026-27 18 आयोजनों को स्वीकृति

    बोर्ड द्वारा जल, स्थल एवं हवाई साहसिक गतिविधियों से संबंधित 18 आयोजनों के कैलेंडर को अनुमोदित किया गया, जिनमें Niti Extreme Ultra Marathon, Adi Kailash Parikrama Run, MTB Challenge, National Kayaking/Canoeing Championship, Auli Winter Carnival, Tehri Acro Festival, Trek of the Year, Mountaineering Expedition, Nayar Valley Festival, Corbett Paragliding Festival, Dayara एवं Munsyari Winter Carnival आदि प्रमुख हैं।

    3. Spiritual Tourism हेतु Destination Plans त्रियुगीनारायण, कार्तिक स्वामी एवं कैंची धाम

    निम्नलिखित आध्यात्मिक पर्यटन स्थलों के समग्र एवं नियोजित विकास हेतु विशेषज्ञ परामर्शदाताओं के माध्यम से Destination Plans तैयार करने को स्वीकृति प्रदान की गई: Triyuginarayan Temple (रुद्रप्रयाग) भगवान शिव एवं माता पार्वती के विवाह स्थल के रूप में प्रसिद्ध; Destination Wedding सुविधाओं का विकास।

    Kartik Swami Temple (रुद्रप्रयाग) भगवान कार्तिकेय को समर्पित हिमालयी धाम, ट्रेकिंग ट्रेल एवं तीर्थ सुविधाओं का विकास।

    Kainchi Dham (नैनीताल) नीम करौली बाबा से जुड़ा विश्वविख्यात आध्यात्मिक केन्द्र; Visitor Management, Parking एवं Public Amenities का विकास।

    उपरोक्त स्थलों सहित अन्य आध्यात्मिक पर्यटन क्षेत्रों हेतु व्यापक योजनाएँ तैयार करने के लिए Consultant नियुक्त किया जाएगा।

    4. Adventure Tourism Training Programme 2026-27-3,121 युवाओं को प्रशिक्षण

    स्थानीय युवाओं को विश्वस्तरीय Adventure Tourism Professionals के रूप में विकसित करने हेतु कुल 3,121 प्रतिभागियों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अनुमोदित किया गया। इनमें Mountaineering, Skiing, Wilderness First Aid, High Altitude Mountaineering Guide Course, Water Skiing, White Water Kayaking, River Rafting, Behavioural Skill Development एवं Paragliding Training शामिल हैं।

    5. अन्य महत्वपूर्ण अनुमोदन Budget, Infrastructure एवं Governance

    5.1 सभी गाइडों (विशेषतः River Rafting आदि) हेतु अनिवार्य CPR Course स्वीकृत, जिससे पर्यटक सुरक्षा एवं Adventure Tourism की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

    5.2 Trekking-Traction Home-Stay Grant Enhancement

    नवीन निर्माण अनुदान ₹60,000 से बढ़ाकर ₹1,00,000 प्रति यूनिट।
    अधिकतम ₹5,00,000 प्रति क्लस्टर तक सहायता।
    कक्ष मरम्मत अनुदान ₹25,000 से बढ़ाकर ₹50,000। 10-15 प्रमुख ट्रेकिंग मार्गों पर Community Centres का निर्माण। 5.6 River Rafting/Kayaking Rules 2014 में व्यापक संशोधन अनुमोदित

    गाइड पात्रता, लाइसेंस नवीनीकरण, अनिवार्य सुरक्षा उपकरण (Type-V Life Jackets, Helmets), आयु सीमा, दुर्घटना एवं दुराचार संबंधी दण्डात्मक प्रावधान तथा लाइसेंस निलंबन/निरस्तीकरण संबंधी संशोधनों को स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे राज्य की नदियों में पर्यटक सुरक्षा और अधिक सुदृढ़ होगी।

    बैठक का उद्देश्य उत्तराखण्ड में सतत एवं जनोन्मुख पर्यटन विकास की मजबूत आधारशिला स्थापित करना रहा। बैठक में लिए गए निर्णय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विज़न तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की प्रतिबद्धता के अनुरूप उत्तराखण्ड पर्यटन को नई दिशा प्रदान करेंगे।

    Boost Your Website Traffic with TrafficPeak
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत

    June 16, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read0
    Read More

    उत्तराखंड SC-ST छात्रवृत्ति घोटाला: ED ने 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां की अटैच

    June 16, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read0
    Read More

    फर्जी राशन कार्ड पर सर्जिकल स्ट्राइक: अब OTP-EKYC के बिना नहीं बनेगा कार्ड

    June 16, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News1 Min Read0
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025343

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026131

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202588

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202657
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत

    June 16, 2026

    उत्तराखंड SC-ST छात्रवृत्ति घोटाला: ED ने 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां की अटैच

    June 16, 2026

    फर्जी राशन कार्ड पर सर्जिकल स्ट्राइक: अब OTP-EKYC के बिना नहीं बनेगा कार्ड

    June 16, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 202620

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 202620

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 202617
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?