Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
    • शिव नाडर फाउंडेशन–ऑक्सफोर्ड सईद इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 के राष्ट्रीय फाइनल के लिए 79 स्कूल शिक्षक चयनित
    • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री
    • उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
    • ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक: भारी बारिश के बीच दून पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 700 से अधिक लोगों से पूछताछ
    • देहरादून के विकास पर मेयर सौरभ थपलियाल का बड़ा विजन, बोले- शहर को आधुनिक और सुविधायुक्त बनाने पर फोकस
    • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान घृणित मानसिकता का परिचायक है: यशपाल आर्य
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में व्यापारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद
    • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास
    • तुष्टिकरण के आरोपों से बचने के लिए कांग्रेस, जातीय राजनीति को ढाल बना रही है : खजान दास
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Sunday, August 30
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home » उत्तराखंड: 13 साल में 17 निदेशक बदले, ऑडिट निदेशालय में नेतृत्व की अस्थिरता बनी गंभीर चुनौती
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: 13 साल में 17 निदेशक बदले, ऑडिट निदेशालय में नेतृत्व की अस्थिरता बनी गंभीर चुनौती

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsJanuary 20, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून: प्रदेश के विभिन्न विभागों में हर साल होने वाले करोड़ों रुपये के वित्तीय लेन-देन की निगरानी करने वाला उत्तराखंड ऑडिट निदेशालय लंबे समय से प्रशासनिक अस्थिरता से जूझ रहा है। स्थिति यह है कि यहां कोई भी निदेशक एक वर्ष तक पद पर टिक नहीं पा रहा। बीते 13 वर्षों में सरकार अब तक 17 निदेशकों की नियुक्ति और तबादला कर चुकी है, जो अपने आप में एक गंभीर प्रशासनिक सवाल खड़ा करता है।

    Uttarakhand Audit Directorate has seen 17 directors in 13 years

    शासन ने हाल ही में वित्त सेवा के अधिकारी अपर सचिव मनमोहन मैनाली को ऑडिट निदेशालय का 18वां निदेशक नियुक्त किया था, लेकिन यह आदेश ऑडिट एक्ट के प्रावधानों के विरुद्ध पाया गया। दरअसल, 30 नवंबर 2018 को विभागीय ढांचे में निदेशक पद को आईएएस संवर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया था। मैनाली आईएएस नहीं बल्कि वित्त सेवा अधिकारी थे, जिस कारण सोमवार को शासन को यह तबादला आदेश रद्द करना पड़ा।

    ऑडिट अनुभाग से स्वतंत्र निदेशालय तक का सफर

    राज्य गठन के बाद ऑडिट कार्य एक अनुभाग के रूप में कोषागार एवं वित्त सेवाओं के अधीन संचालित होता था। दिसंबर 2012 में ऑडिट एक्ट लागू होने के बाद उत्तराखंड में एक स्वतंत्र ऑडिट निदेशालय की स्थापना हुई। इस नवगठित निदेशालय की पहली निदेशक आईएएस सौजन्या बनीं, लेकिन उनका कार्यकाल भी महज एक साल से कम रहा।
    उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच के संस्थापक रमेश चंद्र पांडे का आरोप है कि निदेशकों के बार-बार बदलाव से विभाग की कार्यप्रणाली बुरी तरह प्रभावित हुई है। वर्तमान स्थिति यह है कि करोड़ों रुपये से जुड़ी विशेष ऑडिट रिपोर्टें फाइलों में धूल फांक रही हैं, जिन पर समय पर निर्णय नहीं हो पा रहा।

    इस पद पर पहले भी रह चुके हैं वर्तमान निदेशक

    फिलहाल आईएएस दिलीप जावलकर ऑडिट निदेशालय के 17वें निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले भी वे दो बार इस पद पर रह चुके हैं, जो विभाग में अस्थिरता को दर्शाता है।

    अब तक के निदेशकों का कार्यकाल (तालिका)

    सौजन्या :- 18 दिसंबर 2012 – 01 दिसंबर 2013
    दिलीप जावलकर :- 02 दिसंबर 2013 – 09 फरवरी 2014
    आस्था लूथरा :- 10 फरवरी 2014 – 06 फरवरी 2015
    श्रीधर बाबू अद्दांकी :- 07 फरवरी 2015 – 17 अप्रैल 2015
    विनय शंकर पांडेय :- 18 अप्रैल 2015 – 31 मई 2017
    श्रीधर बाबू अद्दांकी 01 जुलाई 2017 – 05 सितंबर 2017
    अमित नेगी :- 06 सितंबर 2017 – 15 अप्रैल 2018
    सविन बंसल :- 16 अप्रैल 2018 – 06 फरवरी 2019
    अमित नेगी 21 फरवरी 2019 – 18 मार्च 2019
    सविन बंसल :- 19 मार्च 2019 – 28 जून 2019
    एस.ए. मुरुगेशन :- 29 जून 2019 – 05 अगस्त 2020
    डॉ. अहमद इकबाल :- 06 अगस्त 2020 – 09 मई 2021
    डॉ. वी. षणमुगम :- 19 मई 2021 – 17 अगस्त 2021
    डॉ. एस.एन. पांडेय :- 18 अगस्त 2021 – 02 जुलाई 2024
    विनोद कुमार सुमन :- 03 जुलाई 2024 – 13 मई 2025
    डॉ. वी. षणमुगम :- 14 मई 2025 – 29 जून 2025
    दिलीप जावलकर :- 30 जून 2025 – वर्तमान

    स्थायित्व के बिना पारदर्शिता मुश्किल

    ऑडिट जैसे संवेदनशील विभाग में नेतृत्व का बार-बार बदलना न सिर्फ प्रशासनिक दक्षता को कमजोर करता है, बल्कि वित्तीय पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े करता है। यदि समय रहते स्थायी और नियमसम्मत नियुक्तियां नहीं की गईं, तो लंबित ऑडिट मामलों का बोझ और बढ़ सकता है।

    Boost Your Website Traffic with TrafficPeak
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज

    August 30, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News4 Mins Read
    Read More

    शिव नाडर फाउंडेशन–ऑक्सफोर्ड सईद इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 के राष्ट्रीय फाइनल के लिए 79 स्कूल शिक्षक चयनित

    August 30, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News4 Mins Read
    Read More

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

    August 30, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Weather
    Top Posts

    धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज

    August 30, 2026

    शिव नाडर फाउंडेशन–ऑक्सफोर्ड सईद इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 के राष्ट्रीय फाइनल के लिए 79 स्कूल शिक्षक चयनित

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

    August 30, 2026

    उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    August 30, 2026

    ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक: भारी बारिश के बीच दून पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 700 से अधिक लोगों से पूछताछ

    August 30, 2026

    देहरादून के विकास पर मेयर सौरभ थपलियाल का बड़ा विजन, बोले- शहर को आधुनिक और सुविधायुक्त बनाने पर फोकस

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: dainikuttarakhandnewsuk@gmail.com

    एक्सक्लूसिव

    धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज

    August 30, 2026

    शिव नाडर फाउंडेशन–ऑक्सफोर्ड सईद इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 के राष्ट्रीय फाइनल के लिए 79 स्कूल शिक्षक चयनित

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

    August 30, 2026
    एडीटर स्पेशल

    ब्रेकिंग न्यूज़: उत्तराखंड को मिली नई रफ्तार, इस एलिवेटेड रोड पर 50 से 80 किमी प्रति घंटे दौड़ेंगे वाहन

    January 25, 2026

    देहरादून-ऋषिकेश हाईवे बनेगा फोर-सिक्स लेन, ₹743 करोड़ की मेगा परियोजना को मिली रफ्तार

    July 8, 2026

    सीएम धामी के नेतृत्व में आपदा राहत कार्य तेज, प्रदेश में 95% से अधिक बाधित सड़कों पर यातायात बहाल

    September 1, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?