Author: Dainik Uttarakhand News

देहरादून: पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के स्थानांतरण आदेश जारी किए। जनहित व रिक्त पदों के सापेक्ष किए गए इन तबादलों में अधिकारियों को विभिन्न जिलों, वाहिनियों और इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक 31वीं पीएसी रुद्रपुर में तैनात तपेश कुमार चंद को पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है। देहरादून में तैनात नीरज सेमवाल को ऊधमसिंहनगर, नैनीताल में तैनात सुमित पांडे को हरिद्वार पीटीसी नरेंद्रनगर में तैनात अस्मिता ममगई को पौड़ी गढ़वाल में नई तैनाती दी गई है। इसी तरह…

Read More

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) का लोकभवन नैनीताल आगमन कुमाऊं आयुक्त, जिलाधिकारी एवं एसएसपी नैनीताल ने किया स्वागत शनिवार को उत्तराखण्ड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) के लोकभवन, नैनीताल आगमन पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल के लोकभवन पहुंचने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने पुष्पगुच्छ व पौध भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल ने कहा कि कुमाऊं मंडल आगमन पर एक अलग ही खुशी व अनुभूति होती है इस बार के नैनीताल लोक भवन प्रवास के दौरान कुमाऊं मंडल के सभी 6 जिलों का…

Read More

महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 367995 की धनराशि का चैक देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री एवं आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का अपनी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से 10 करोड़ की धनराशि का बीमा करवाकर सेवाकर सहित बीमा प्रीमियम की धनराशि 3 लाख 67 हजार 995 का चैक प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। इस अवसर पर उनके साथ श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी एवं भाजपा युवा नेता सुयश…

Read More

देहरादून: देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ओबीसी संसदीय समिति सामाजिक न्याय और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है और विभिन्न योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद परिवार तक पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में करीब 90 जाति और उपजातियां ओबीसी सूची में शामिल हैं। इनके विकास के लिए राज्य सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही…

Read More

नैनीताल के कालाढूंगी स्थित कमोला में एक फौजी के बंद घर से चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी चुरा ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। कालाढूंगी। कोतवाली कालाढूंगी अंतर्गत कमोला में चोरों ने मॉमटी को तोड़कर घर में रखे हजारों रुपए मूल्य के जेवरात सहित नगदी चोरी फरार हो गए । सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्षय जू टाकर मामले की जांच शुरू कर दी। रामनगर कालाढूंगी स्टेट हाईवे में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने बंद घर को चोरों ने शुक्रवार…

Read More

देहरादून में चेकिंग के दौरान कैंट पुलिस ने स्कॉर्पियो के सीक्रेट केबिन से करीब 1 करोड़ 55 लाख रुपए की नगदी बरामद की है। गाड़ी में सवार गुजरात के तीन लोग कैश से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। मामले की सूचना मिलते ही आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अब हवाला, टैक्स चोरी समेत कई एंगल पर जांच की जा रही है। शुक्रवार को कैंट पुलिस सिरमौर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान MH12XT 3245 नंबर की महिंद्रा स्कॉर्पियो संदिग्ध दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोककर पूछताछ शुरू की, लेकिन चालक…

Read More

उत्तराखंड में धामी सरकार नई EV पॉलिसी लाने की तैयारी में है। अगली कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव आ सकता है। पॉलिसी के तहत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर सब्सिडी, रियायती दर पर लोन और चार्जिंग नेटवर्क बढ़ाने जैसे बड़े प्रावधान किए जाएंगे। उत्तराखंड सरकार राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने के लिए नई ईवी पॉलिसी लागू करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को इसका ड्राफ्ट जल्द तैयार कर अगली कैबिनेट बैठक में लाने के निर्देश दिए हैं। सरकार का फोकस सिर्फ लोगों को EV खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना नहीं, बल्कि राज्य में ईवी उद्योगों…

Read More

देहरादून: मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों को धरातल पर उतारते हुए जिला प्रशासन देहरादून लगातार मानवीय संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई के साथ जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने का कार्य कर रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न जिला स्तरीय प्रोजेक्ट, सीएसआर फंड, रायफल क्लब मद तथा अन्य उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से अनेक असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता प्रदान की जा रही है। मा0 मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनमानस की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर संवेदनहीनता अथवा योजनाओं के लाभ से वंचित होने जैसी स्थिति नहीं आनी…

Read More

सिर्फ आदेश जारी करना आसान होता है, लेकिन खुद उस रास्ते पर चलकर उदाहरण पेश करना अलग बात है। उत्तराखंड शासन में अपर सचिव मुख्यमंत्री, महानिदेशक सूचना और एमडीडीए उपाध्यक्ष जैसे अहम दायित्व निभा रहे बंशीधर तिवारी ने आज वही कर दिखाया, जिसकी अपील वे लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों से कर रहे हैं। शनिवार को बंशीधर तिवारी सहस्त्रधारा रोड स्थित अपने आवास से रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय तक साइकिल से पहुंचे। यह सिर्फ दफ्तर पहुंचने का तरीका नहीं था, बल्कि ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जिम्मेदार प्रशासन का एक मजबूत संदेश भी था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऊर्जा बचत…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में वृद्धि का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार की तर्ज पर 01 जनवरी 2026 से राज्य सरकार के कार्मिकों एवं पेंशनरों को देय महंगाई भत्ते की दर 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कार्मिकों और उनके परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। सरकार के इस निर्णय को लगातार बढ़ती महंगाई के बीच राहत भरे कदम के रूप में…

Read More

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के दिशा निर्देशों के क्रम में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को देहरादून क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। एमडीडीए की टीम ने हरभजवाला, निकट फॉरेस्ट चौकी, डीएसपी चौक, शिमला बाईपास क्षेत्र में ताहिर अंसारी द्वारा लगभग तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को चिन्हित किया। जांच में पाया गया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा बिना प्राधिकरण की स्वीकृति एवं मानचित्र…

Read More

हल्द्वानी शहर के राजपुरा,जवाहर नगर क्षेत्र में नशे और सट्टे के काले कारोबार ने पैर पसार लिए हैं। हालात इतने बदतर हैं कि अब स्थानीय महिलाओं को घर छोड़कर सड़कों पर उतरना पड़ा है। शुक्रवार को क्षेत्रीय पार्षद के नेतृत्व में आक्रोशित निवासियों ने एसएसपी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। ​बड़ी बात चौकी के पास ही स्मैक का अड्डा प्रदर्शनकारियों ने सीधा आरोप लगाया कि नशा तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस चौकी के चंद कदमों की दूरी पर खुलेआम स्मैक और सट्टे का कारोबार कर रहे…

Read More

LUCC घोटाले के बाद उत्तराखंड में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करोड़ों रुपए ठगने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि कंपनी ने लोगों को हर महीने 5% से 10% तक मुनाफा देने का लालच देकर करीब 20 से 25 करोड़ रुपए निवेश कराए, लेकिन बाद में कंपनी बंद हो गई और निवेशकों का पैसा फंस गया। रायपुर थाने में दर्ज FIR के मुताबिक आरोपियों ने जूम मीटिंग, सोशल मीडिया प्रचार, होटल सेमिनार और वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए लोगों को निवेश के लिए तैयार किया। शुरुआत में कंपनी को पूरी तरह सुरक्षित और वैध बताया गया। लोगों…

Read More

देहरादून में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स की साइबर क्राइम टीम ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के लुधियाना से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर देहरादून निवासी ONGC से रिटायर्ड एक वरिष्ठ नागरिक से 1 करोड़ 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी की थी जिसमे से STF ने 40 लाख रुपये होल्ड कर पीड़ित को राहत दिलाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। व्हाट्सप्प मैसेज से शुरू हुआ ठगी का खेल एसटीएफ के अनुसार कौलागढ़ रोड निवासी पीड़ित…

Read More

देहरादून जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार होमस्टे संचालन की गहन जांच कराई जा रही है। जांच में मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 96 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। जिसमें प्रथम चरण में 17 तथा द्वितीय चरण में 79  होमस्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए गए हैं। संबंधित होमस्टे को विभागीय वेबसाइट से भी विलोपित करने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। जिले में होटल रूप में शहरी धनाडय अमीरों के होमस्टे…

Read More

29 मई से 7 जून 2026 तक गणना प्रपत्र के प्रिंटिग, कर्मचारियों के प्रशिक्षण सम्बंधी कार्य होंगे सम्पादित 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ करेंगे घर-घर सर्वे भारत निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण में 19 राज्यों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की घोषणा कर दी है। उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर एसआईआर प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड में 29 मई से 7 जून 2026 तक गणना प्रपत्र के प्रिंटिग,कर्मचारियों के प्रशिक्षण संबंधी कार्य…

Read More