यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर के गांव में आयोजित रामलीला के दौरान कुछ युवकों ने उत्तराखंड की महिलाओं पर पटाखे फेंक दिए थे पौड़ी गढ़वाल: कोतवाली कोटद्वार क्षेत्र में रामलीला के दौरान हुए विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस खुद हंगामे में फंस गई. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि लोगों ने पुलिस टीम को दौड़ा लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए 22 नामजद समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 महिलाओं समेत 14 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश…
Author: Dainik Uttarakhand News
युवक को मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखे फोड़ना से रोकना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया. लक्सर: हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला सामने आया है. घर के बाहर बाइक के मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखे फोड़कर तेज आवाज निकालने की शिकायत पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर युवक के परिवार ने ना सिर्फ हमला कर दिया, बल्कि उनकी वर्दी भी फाड़ डाली. पुलिस टीम पर हमला होते ही हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर दूसरी टीम मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा…
सीएम धामी ने 20.50 करोड़ की 10 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास टनकपुर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शारदा घाट, टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹20.50 करोड़ की 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंतनगर की तर्ज पर चंपावत में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने एवं छीनीगोठ क्षेत्र में बाढ़ राहत एवं सुरक्षा कार्य किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छीनीगोठ एवं आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ राहत एवं सुरक्षा कार्य कराए जाने से यह क्षेत्र मानसून में होने वाले क्षत्रि से…
उत्तराखंड में 5 नवंबर को आयोजित होने वाले प्रवासी सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. देहरादून: 9 नवंबर 2025 को उत्तराखंड स्थापना दिवस के 25 साल पूरे हो रहे हैं और इस मौके पर उत्तराखंड की धामी सरकार कई तरह के आयोजन करवा रही है. सरकार ने यह ऐलान किया है 1 तारीख से लेकर 9 नवंबर तक राज्य में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे इसी कड़ी में साल 2024 की तरह ही साल 2025 में भी प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. 5 नवंबर को दून विश्वविद्यालय में होने वाले इस आयोजन में 600 से अधिक प्रवासियों…
रामनगर छोई क्षेत्र में पिकअप वाहन में कथित प्रतिबंधित मांस को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर के छोई क्षेत्र में गुरुवार को पिकअप वाहन में कथित प्रतिबंधित मांस पकड़े जाने के बाद हुए विवाद का मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है. इस प्रकरण में पुलिस ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष समेत पांच हिंदूवादी नेताओं और 20 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. प्रतिबंधित मांस को लेकर हुआ हंगामा: मामले की शुरुआत तब हुई जब छोई क्षेत्र में एक पिकअप वाहन में कथित…
लक्सर के परवेज आलम को बिजनौर के शाहबुद्दीन और लईक ने मास्को में नौकरी लगाने का झांसा दिया, फर्जी हवाई टिकट भेजा लक्सर: हरिद्वार जिले में विदेश भेजने के नाम पर एक युवक के साथ ठगी का मामला सामने आया है. युवक से 2.47 लाख रुपए हड़प लिए गए. बिजनौर निवासी आरोपी दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बिजनौर निवासी दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगी: लक्सर के नस्तरपुर उर्फ नसीरपुर गांव निवासी परवेज आलम ने बताया कि बीते साल…
अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी खाई में जा गिरी, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया अल्मोड़ा: नगर से सटे फलसीम क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को दहला दिया. उदयशंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी के पास एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े स्कूटी सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी समेत दंपति गहरी खाई में जा गिरे. हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया. अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: पुलिस के अनुसार…
सीएम कैंप कार्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, सीएम धामी ने युवाओं के सवालों का किया सामना, टिप्स के साथ दिए अपने जवाब खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड स्थित सीएम कैंप कार्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. कार्यक्रम में कई युवाओं ने सीएम धामी से सीधा संवाद किया. युवाओं ने स्टार्टअप शुरू करने की योजनाओं की जानकारी, आगामी भर्ती परीक्षा कार्यक्रम, पारदर्शी प्रतियोगी परीक्षा समेत विभिन्न विषयों पर संवाद किया. वहीं, सीएम धामी ने भी बेहद सहज व सरल तरीके से युवाओं से संवाद कर उनकी सभी जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों के उत्तर दिए. साथ ही युवाओं…
आरोपी रवि यादव दिल्ली में हत्या के मुकदमे में जेल जा चुका है, उधम सिंह नगर में अवैध हथियार मामले में भी जेल गया था रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में बदमाश द्वारा घर में घुस कर एक महिला से अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी बदमाश युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है. आरोपी के खिलाफ पूर्व में दिल्ली में हत्या का मुकदमा दर्ज है. घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़: रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में एक बदमाश द्वारा घर…
देहरादून। राजधानी देहरादून के सहारनपुर चौक स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम में गुरुवार शाम एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने एटीएम से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एटीएम के अंदर मृत अवस्था में पाया। बदबू से खुला मामला प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार शाम एटीएम से तेज बदबू आने लगी थी। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने एटीएम का शटर खोलकर अंदर देखा, तो एक व्यक्ति मृत पाया गया। एटीएम की मशीन लंबे समय से…
खरसाली गांव में शनिदेव यानी समेश्वर महाराज को आराध्य माना जाता है. उत्तरकाशी: विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम अनेकों धार्मिक परंपरामओं और मान्याताओं को स्वयं में समेटे हुए है. सूर्यपुत्री होने के नाते यमुना को शनिदेव की बहन माना जाता है. खरसाली गांव में समेश्वर देवता के रूप में पूजे जाने वाले शनिदेव की डोली हर साल कपाट खुलने और बंद होने पर बहन की डोली के साथ होती है. मान्यता है कि इस दिन स्वयं यमराज और शनिदेव अपनी बहन मां यमुना से मिलने यमुनोत्री धाम पहुंचते हैं. खरसाली के ग्रामीण सदियों से इस विशिष्ट परंपरा के वाहक बने हुए हैं.…
भाई दूज से पहले इन तीन युवकों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. ऋषिकेश: देर रात ऋषिकेश में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां शादी समारोह से लौट रहे युवकों की गाड़ी खाई में गिर गई. इस हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना में वाहन सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है. हादसा गूलर पावकी देवी मार्ग पर देर रात हुआ है. घायलों की पहचान निखिल रमोला और तनुज पुंडीर निवासी श्यामपुर के रूप में हुई है. मृतकों की पहचान…
सुबह 8 बजे पुजारी एवं ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पौराणिक रीति रिवाज के साथ मां गौरा माई के कपाट बंद कर दिए हैं. रुद्रप्रयाग: भैया दूज के पावन मौके पर आज केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिये गये हैं. केदारनाथ कपाट बंद होने के मौके पर सीएम धामी भी धाम पहुंचे. सीएम धामी कपाट बंद होने से पूर्व बाबा केदार की पूजा-अर्चना में शामिल हुये. इसके बाद सुबह 8.30 बजे शीतकाल के लिए बाबा केदार के कपाट बंद कर दिये गये हैं. केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद…
इन दिनों दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा हुआ है. जिसका असर नैनीताल के पर्यटन पर भी पड़ा है. नैनीताल: दीपावली वीकेंड पर सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और अन्य बड़े शहरों से पर्यटक नैनीताल का रुख कर रहे हैं. महानगरों में प्रदूषण और बढ़े AQI से स्तर से राहत पाने के लिए लोग नैनीताल की ओर रुख कर रहे हैं. नैनीताल में फिलहाल मौसम बेहद साफ, खुशनुमा और प्रदूषण रहित है. इन दिनों दिल्ली की हवा दिन प्रतिदिन प्रदूषित होती जा रही है. दिल्ली की हवा का AQI लेवल…
कारोबारी के मुताबिक उसे इस घटना में चार लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. बेरीनाग: तहसील मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर पांखू के संगौड़ में दिवाली पर दीये से एक परचून की दुकान में आग लग गई. घटना में कारोबारी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. गौड़ निवासी आनंद पाठक बीते रात्रि दुकान में दीया जलाकर 200 मीटर दूर अपने घर गए. इसी बीच दीये से दुकान में आग फैल गई. कुछ ही देर में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. दुकान के भीतर रखे तीन रसोई गैस सिलेंडर भी फट गए. इससे दुकान…
जनपद टिहरी के पावकी देवी मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार रात उस समय हुआ जब ग्राम सभा नाई के पास एक स्कॉर्पियो (UK07AC3409) वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 से 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी पांच युवक श्यामपुर घड़ी मेचक, ऋषिकेश से पावकी देवी, नाई एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा समाया। दुर्घटना की…





