Author: Dainik Uttarakhand News

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में आज लालतप्पड़ के निकट हुई पुलिस मुठभेड़ में एक बड़ा मोड़ आया है। जिन दो बदमाशों के पैरों में गोली लगने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान दून चिकित्सालय के सामने हुई कथित फायरिंग की घटना के मुख्य अभियुक्तों के रूप में हुई है।मुठभेड़ में घायल हुए दोनों बदमाशों की पहचान ईसी रोड करनपुर निवासी नूर मोहम्मद के पुत्र 25 वर्षीय सोहेल खान तथा चावला चौक नालापानी रोड करनपुर निवासी नौशाद के पुत्र 23 वर्षीय शानू के रूप में हुई है।इस खुलासे के बाद इस मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।…

Read More

गंगोत्री धाम से मां गंगा की उत्सव डोली रात्री विश्राम के लिए मार्कंडेयपुरी देवी मंदिर में रहेगी उत्तरकाशी(उत्तराखंड): गंगोत्री धाम के कपाट छह माह शीतकाल के लिए अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मूहूर्त में पूर्वाहन 11 बजकर 36 मिनिट पर विधिविधान के साथ बंद कर दिए गए हैं. सेना के बैंड एवं पारंपरिक वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों तथा गंगा मम्या की जय के उद्घोष के साथ गंगा जी की डोली यात्रा के साथ अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना हुई. इसके बाद अब मां गंगा की उत्सव डोली 6 महीने मुखबा गांव में प्रवास करेगी. बुधवार सुबह से ही गंगोत्री धाम…

Read More

भीकम्पुर गांव में रात लगभग 10 बजे पटाखा छुड़ाने को लेकर हुए विवाद में 18 वर्षीय सौरभ पर उसके पड़ोसी 60 वर्षीय गोवर्धन ने तेज़ाब फेंक दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद गुस्साए युवक के परिजन और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की, जिसके बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़ित युवक को गंभीर हालत में हरिद्वार के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन कर रही है। लक्सर कोतवाली के प्रभारी राजीव रोकने ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई की…

Read More

विदेशी पर्यटकों ने होमस्टे मालिक पर 8 लाख रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान चुराने का भी आरोप लगाया है. देहरादून: रुद्रप्रयाग के चोपता क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां विदेशी पर्यटकों के साथ मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया गया है. जानकारी के अनुसार, चार दिनों से चोपता स्थित बंकर हाउस होमस्टे में ठहरे कुछ विदेशी यात्री जब चेक आउट करने लगे, तो होमस्टे के मालिक और उसके स्टाफ ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. पीड़ित पर्यटकों ने किसी तरह अपनी जान बचाई. इसके बाद विदेशी टूरिस्ट्स…

Read More

इंजीनियर्स का मानना है सेवा विस्तार और प्रभारी व्यवस्था के कारण मुख्य अभियंता से लेकर सहायक अभियंता स्तर तक की पदोन्नतियां प्रभावित हो रही है. देहरादून: उत्तराखंड में ऊर्जा निगम वैसे तो तमाम मामलों को लेकर चर्चाओं में रहता है, लेकिन इस बार परेशानी की वजह खुद निगम के अफसर ही हैं. दरअसल निगमों में सेवानिवृत्ति के बाद भी बड़े पद पर बैठे अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया जा रहा है. यही नहीं विभिन्न पदों पर प्रभारी व्यवस्था को भी बढ़ावा मिला है. लिहाजा अब इंजीनियर्स को ऐसी व्यवस्था के चलते खुद के प्रमोशन पर संकट आने का डर सताने लगा…

Read More

देहरादून, 16 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अतिवृष्टि से प्रभावित मालदेवता और केसरवाला क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर वहाँ की स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने प्रभावित नागरिकों को हरसंभव सहायता का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार हो रही भारी बारिश से राज्य के विभिन्न हिस्सों में सड़कें, पुल और सरकारी संपत्तियाँ क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिसका सीधा असर आमजन के जीवन पर पड़ा है। उन्होंने अधिकारियों को अवरुद्ध मार्गों को शीघ्र खोलने, पेयजल और बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल करने और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर दो दिन के भीतर दून अस्पताल में बढ़ी सुविधाएं वेटिंग एरिया में लगे पंखे, तीमारदारों के लिए मास्क की सुविधा भी उपलब्ध मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से दून अस्पताल में जनसुविधाएं बढ़ाने को लेकर दिए गए निर्देश के 48 घंटे के भीतर ही, अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों के लिए सुविधाएं बढ़ा दी गई हैं। अब अस्पताल के वेटिंग एरिया में पंखे और मास्क की समुचित व्यवस्था कर दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करते हुए, अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सत्संग संस्था के सदस्यों ने की भेंट आपदा राहत हेतु सत्संग संस्था ने मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की ₹1 करोड़ की सहयोग राशि मुख्यमंत्री ने संस्था के सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना की सराहना की आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सत्संग संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में भेंट की। इस अवसर पर संस्था की ओर से हाल ही में उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए ₹1 करोड़ की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संस्था के इस…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद एवं अधीनस्थ न्यायालयों, पारिवारिक न्यायालयों आदि के आवासीय एवं अनावसिया भवनों के निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी पौड़ी, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग एवं देहरादून को जनपद न्यायालयों के आवासीय एवं अनावसिया भवनों हेतु शीघ्र भूमि चिन्हित कर हस्तांतरित किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 सितंबर, 2025 को प्रस्तावित स्नातक स्तरीय परीक्षा को सफलता और पारदर्शिता के साथ आयोजित किए जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों के…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  से जुड़ा एक संस्मरण साझा किया है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली को करीब से देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हर मुलाकात से उन्हें अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र प्रेम का नया पाठ सीखने को मिलता है। अपने संस्मरण में उन्होंने वाराणसी का एक प्रसंग साझा किया, जब भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक देर रात 1 बजे समाप्त हुई थी। सभी थके हुए थे, लेकिन प्रधानमंत्री जी ने मुस्कुराते हुए कहा – “अभी एक ज़रूरी काम बाकी है।” उन्होंने बताया कि…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने की शिष्टाचार भेंट राज्य के आर्थिक विकास, बैंकिंग विस्तार और डिजिटल वित्तीय समावेशन पर चर्चा उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुँच को लेकर मुख्यमंत्री ने रखे सुझाव आरबीआई ने राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर श्री संजय मल्होत्रा ने मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में शिष्टाचार भेंट की। यह भेंटवार्ता राज्य के आर्थिक परिदृश्य, वित्तीय समावेशन तथा उत्तराखंड में बैंकिंग सेवाओं के सुदृढ़ीकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित रही। मुख्यमंत्री  धामी ने आरबीआई गवर्नर का उत्तराखंड…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने उत्तराखंड राज्य के लिए ₹547.83 करोड़ की महत्वपूर्ण धनराशि स्वीकृत की है। इस राशि का उपयोग ऋषिकेश में वितरण संरचना एवं भूमिगत केबलिंग कार्यों और राजधानी देहरादून में आधुनिक SCADA (Supervisory Control and Data Acquisition) प्रणाली विकसित करने में किया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से दोनों नगरों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था न केवल और अधिक सुदृढ़ होगी, बल्कि उपभोक्ताओं को सुगम, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली भी प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उक्त स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एयर इंडिया एक्सप्रेस की देहरादून-बेंगलुरु हवाई सेवा का किया शुभारंभ एअर इंडिया एक्सप्रेस ने देहरादून और बेंगलुरु के बीच सीधी दैनिक उड़ानों के साथ उत्तराखंड से परिचालन शुरू किया प्रदेश के हवाई संपर्क विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कदम, निवेश, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया आयाम-सीएम उत्तराखंड और कर्नाटक के बीच कनेक्टिविटी, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए दैनिक उड़ानें, साथ ही 18 सुविधाजनक वन-स्टॉप कनेक्शन भी उपलब्ध मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून से एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा देहरादून-बेंगलुरु के लिए शुरू की जा रही नई हवाई…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्णय लिया है कि उनके जन्मदिवस 16 सितम्बर के अवसर पर किसी प्रकार का उत्सव या औपचारिक आयोजन नहीं होगा, बल्कि यह दिन सादगी और सेवा को समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस जैसे अवसर को समाज और जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित करना ही सच्चा उत्सव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस दिन आपदा प्रभावितों और आमजन की मदद में समय देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के कई क्षेत्रों में आपदा से प्रभावित परिवार कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं और ऐसे में समाज का प्रत्येक वर्ग उनके सहयोग के लिए…

Read More

मुख्य सचिव ने किया सचिवालय परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण फाइलों की weeding प्रक्रिया एक माह में की जाए पूर्ण: मुख्य सचिव पुरानी फाइलों के लिए रिकॉर्ड रूम किया किया जाए शीघ्र तैयार 10 -12 अनुभागों के लिए हो पोटा केबिन की व्यवस्था मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने सचिवालय की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। अनुभागों के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने पुरानी फाइलों से पटे पड़े अनुभागों में फाइलों की छंटनी weed out कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि फाइलों के वीडिंग प्रोसेस…

Read More

देहरादून भारी बारिश के दौरान रात्रि में कारलीगाढ सहस्त्रधारा इलाके में बादल फटने की एक भीषण घटना हुई। इस आपदा की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित राहत और बचाव अभियान (रेस्क्यू एंड रिलीफ ऑपरेशन) शुरू कर दिया, जिससे बड़ी त्रासदी टल गई। घटना के तुरंत बाद ही, जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्वयं अभियान की कमान संभाली। उनके निर्देशन में रातों-रात सम्बंधित सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया गया और मौके पर रेस्क्यू टीमों को तैनात कर दिया गया। प्रशासन की सबसे पहली और महत्वपूर्ण कार्रवाई आसपास के निवासियों को रात में ही सुरक्षित स्थानों…

Read More