Author: Dainik Uttarakhand News

नई टिहरी। ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री नेशनल हाइवे पर बीती देर रात उपलि आमसेरा के पास हुए भारी भूस्खलन से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। अचानक पहाड़ से गिरी चट्टानों और मलबे ने न केवल सड़क का संपर्क बाधित कर दिया, बल्कि आसपास बसे परिवारों को भी खतरे की जद में ला दिया है। जानकारी के अनुसार, भूस्खलन इतना भीषण था कि देखते ही देखते मलबा और पानी सड़क के ऊपर फैल गया। इसके चलते यातायात पूरी तरह ठप हो गया। घटना के समय स्थानीय लोग गहरी नींद में थे, लेकिन तेज आवाज और घरों के भीतर मलबा व पानी घुसने से…

Read More

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ऐसा कुछ चल रहा है, जिन्हें आप सिर्फ लड़कियां मानकर नजरअंदाज नहीं कर सकते। हम बात कर रहे हैं, उन शातिर लड़कियों की, जो मौका देखते ही घर में घुस जाती हैं और आपकी कीमती वस्तुओं और नकदी पर हाथ साफ कर चंपत हो जाती हैं। ताजा मामला निरंजनपुर क्षेत्र के शक्ति विहार का है। यहां जो कुछ हुआ है, यदि वह सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हुआ होता, तो शायद कोई आसानी से यकीन भी नहीं करता। कालोनी में एक बंद घर के बाद पहले कुछ देर 03 लड़कियां मंडराती हैं और फिर 02…

Read More

उत्तराखंड में बीते दिनों आई आपदा का कारण बादल फटना माना जा रहा था। लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि बादल फटने की उनके पास कोई घटना रिकॉर्ड ही नहीं हुई। उत्तराखंड में बीते दिनों आई आपदा का कारण बादल फटना माना जा रहा था। लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि बादल फटने की उनके पास कोई घटना रिकॉर्ड ही नहीं हुई। राज्य में धराली, थराली समेत कई जगहों पर भीषण प्राकृतिक आपदा आई। इन आपदाओं के पीछे लोगों ने बादल फटना कहा है। पर वैज्ञानिक राज्य में बादल फटने की घटना नहीं मान रहे हैं।…

Read More

डाकपत्थर बैराज के पुल से हिमाचल के युवक ने यमुना नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटी एसडीआरएफ एक युवक के डाकपत्थर बैराज से नदी में छलांग लगाने की सूचना मिली। सूचना पर डाकपत्थर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। डाकपत्थर बैराज के पुल से एक युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। युवक नदी में बहकर लापता हो गया। एसडीआरएफ और पुलिस ने नदी और तटवर्ती क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन युवक कोई सुराग नहीं लग पाया। युवक हिमाचल प्रदेश पुरूवाला क्षेत्र से डाकपत्थर बैराज पर आया था। पुलिस ने युवक की पहचान के लिए देहरादून और हिमाचल…

Read More

आश्रम के शिव मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, शिखर हुआ क्षतिग्रस्त, वीडियो में कैद हुई घटना आस्था पथ किनारे शिव मंदिर पर सुबह बिजली गिरने की घटना से हड़कंप मच गया। ऋषिकेश में रविवार को भारी बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच आस्था पथ किनारे एक आश्रम के शिव मंदिर पर आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं आवास विकास स्थित झूलेलाल के मंदिर पर भी आकाशीय बिजली गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वीरभद्र रोड स्टेडिया गली…

Read More

भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी घोषित, 42 को दिए दायित्व, पहली बार पांच महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी पुनीत मित्तल प्रदेश कोषाध्यक्ष और मनवीर सिंह चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी बनाया गया है। लंबे मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी की टीम घोषित कर दी है। 42 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में पहली बार पांच महिलाओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के मद्देनजर इस टीम का चयन किया गया है। दीप्ति रावत को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा विधायक…

Read More

हिंदुस्तान यूनिलीवर की शिकायत पर की कार्रवाही हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उस फर्जी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया, जहाँ मशहूर ब्रांड्स के नाम पर नकली शैंपू तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था। थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हिंदुस्तान यूनिलीवर की शिकायत पर गंगोत्री एनक्लेव फेस-3 स्थित एक मकान पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही एक आरोपी छत से कूदकर फरार हो गया, जबकि मौके से हसीन, शहबान और मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि फैक्ट्री संचालकों के पास न तो किसी…

Read More

देहरादून: तीन माह के अंतराल के बाद श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ धाम की हेली सेवा आज से फिर शुरू हो रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।यूकाडा ने साफ कर दिया है कि खराब मौसम की स्थिति में हेलिकॉप्टरों को शटल सेवा की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीजीसीए टीम ने किया सुरक्षा मानकों का निरीक्षण हेली सेवा संचालन शुरू करने से पहले डीजीसीए की टीम उत्तराखंड पहुंची। टीम ने गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड पर सुरक्षा मानकों की गहन जांच की। साथ ही हेली कंपनियों के पायलटों और तकनीकी तैयारियों…

Read More

देहरादून: नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी के मामलों में दून पुलिस लगातार गंभीरता से काम कर रही है। पुलिस ने बताया कि बच्चों की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और किसी भी सूचना पर तत्काल अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है। पिछले दो माह के दौरान जनपद से नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी के 97 मामले सामने आए। इनमें से 87 बच्चों को पुलिस ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों सहित दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और अन्य राज्यों से सकुशल बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया कि…

Read More

सीएम धामी ने साहित्यकार शैलेश मटियानी, गिरीश तिवारी, शेरदा अनपढ़, हीरा सिंह राणा, सोमवारी लाल उनियाल व श्री अतुल शर्मा को उत्तराखंड दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान से सम्मानित किया   दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान के अंतर्गत साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले साहित्यकारों को ₹5 लाख की पुरस्कार राशि राज्य सरकार द्वारा साहित्यकारों को ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान’, ‘साहित्य भूषण’, ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट’ पुरस्कारों के माध्यम से प्रोत्साहन   सरकार द्वारा दो साहित्य ग्रामों की स्थापना उत्तराखंड को साहित्यिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड भाषा…

Read More

बीजेपी नेता मेनका गांधी ने वन महकमे की भूमिका पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री धामी को लिखा पत्र सांसद मेनका गांधी ने मुख्यमंत्री धामी को पत्र लिख वन विभाग की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। दरअसल, रुड़की में वन विभाग की टीम ने छापा मारकर 70 कोबरा और 16 रसल वाइपर कब्जे में लिए थे। इस सेंटर के संचालन की अनुमति दिसंबर 2023 में समाप्त हो चुकी थी। इस मामले में सांसद मेनका गांधी ने पत्र लिखा। रुड़की के ग्राम खंजरपुर में अवैध रूप से संचालित सर्प विष संग्रहण केंद्र के मामले में सांसद व पीपल फाॅर एनिमल संस्था की संस्थापक…

Read More

जॉर्ज एवरेस्ट में विकास कार्यों के टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल, विभाग ने कहा-पूरी पारदर्शिता रखी गई जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में विकास कार्यों के टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठने पर विभाग की ओर से गया कि फर्मों का चयन टेंडर से ही किया गया है। जबकि आरोप लग रहे हैं कि टेंडर की सारी प्रक्रिया ही एक कंपनी को लाभ पंहुचाने के लिए की गई। जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में पर्यटन विकास कार्यों के टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने कहा, एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियों के संचालन, प्रबंधन व विकास के लिए फर्माें के चयन में पूरी…

Read More

देहरादून : देहरादून नगर निगम की स्वच्छता समितियों में वेतन फर्जीवाड़े के 31 वार्डों के नाम सामने आने के बाद मेयर सौरभ थपलियाल ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया है। इसके तहत मेयर ने पिछले नगर निगम बोर्ड की पांच साल की अवधि में सभी स्वच्छता समितियों का पूरा रिकॉर्ड और खर्चों का विवरण तलब किया है। मेयर ने कहा, “हम चाहते हैं कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ हो और जनता के सामने सभी तथ्य सही तरीके से आएं। कोई भी अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” मालूम हो कि इस मामले में पहले से ही कोतवाली पुलिस में मुकदमा…

Read More

कारोबारी से फर्जी कंपनियों के नाम पर 27 करोड़ लेकर चंपत देहरादून। राजधानी देहरादून में करोड़ों रुपये की ठगी का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। डाकरा गढ़ी कैन्ट निवासी विक्रम राणा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि परिचितों ने मिलकर फर्जी कंपनियों के नाम पर उनसे लगभग 27 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली। विक्रम राणा के अनुसार उनकी जान-पहचान के राजकुमार यादव और हरीश यादव ने उन्हें पुरुकल स्थित “साईं इन्फ्रा” नाम की कंपनी की लगभग 25 बीघा जमीन खरीदने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने भरोसा जताया कि वे कंपनी की ओर से सभी सौदे करने के लिए…

Read More

देहरादून। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन को तेज कर दिया है। आंदोलन के क्रम में रविवार को प्रदेशभर के 13 जनपदों में शिक्षकों ने प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली की प्रतियों का तर्पण कर उन्हें गंगा सहित विभिन्न पवित्र नदी तटों पर प्रवाहित किया। शिक्षक संघ ने संकल्प लिया कि जब तक उनकी न्यायोचित मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक असहयोग आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही 17 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान भी किया गया। हरिद्वार के चंडी घाट पर हुए तर्पण कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, मंडलीय…

Read More

हरिद्वार गोलीकांड के आरोपी सुनील कपूर ने देहरादून में पुलिस घेराबंदी के दौरान खुद को मारी गोली देहरादून। हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे पर शनिवार को हरियाणा क्राइम ब्रांच के दारोगा को गोली मारकर  बदमाश सुनील कुमार उर्फ सुनील कपूर फरार हो गया था। रविवार को देहरादून में पुलिस घेराबंदी के दौरान उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिली थी कि आरोपी देहरादून के लक्ष्मण चौक स्थित एक वकील के घर में है। पुलिस टीम ने घर की घेराबंदी कर आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन अचानक सुनील ने अपनी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। पुलिस तुरंत…

Read More