Author: Dainik Uttarakhand News

No Vehicle Day शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने हेतु महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सूचना विभाग में प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाने के निर्देश जारी किए हैं। महानिदेशक सूचना ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि प्रत्येक शनिवार को कार्यालय आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन, साइकिल जैसे विकल्पों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और यह पहल ऊर्जा संरक्षण के राष्ट्रीय अभियान को मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी कहा…

Read More

जनगणना में अभी तक 70 फीसदी काम पूरा उत्तराखंड में 19 लाख घरों तक पहुंची टीम, शत प्रतिशत लक्ष्य के लिए प्रयास तेज महा रजिस्ट्रार ने जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल मीटिंग शेष दस दिनों में लक्ष्य पूरा हो जाने की संभावना प्रकट की जनगणना के राष्ट्रीय अभियान में उत्तराखंड की जोशीली भागीदारी सामने आ रही है। मकानों के सूचीकरण और आवास जनगणना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। अभी तक यह कार्य 70 फीसदी तक पूरा हो गया है। 24 मई तक इस कार्य के लिए डेडलाइन तय की गई है। जनगणना कार्य में लगी टीमों ने…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य में ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर व्यापक कार्ययोजना लागू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने सभी विभागों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों व विभागाध्यक्षों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने कहा कि कोविड महामारी के बाद की आर्थिक चुनौतियों, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ऊर्जा दक्षता और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की जरूरत बढ़ गई है। राज्य सरकार अब ऊर्जा संरक्षण को जनांदोलन का रूप देने की तैयारी में है। शासन के निर्देश के तहत अब सभी सरकारी कार्यालयों में…

Read More

हल्द्वानी : पुलिस महानिरीक्षक, कुमायूँ परिक्षेत्र श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल महोदया द्वारा प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली मल्लीताल से सम्बन्धित प्रकरण के संबंध में जनपद से विस्तृत आख्या तलब की गई है। प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत कुमायूँ परिक्षेत्र में कार्मिकों के मानसिक स्वास्थ्य हेतु चलाए जा रहे “मिशन संवाद” के अंतर्गत अनुभवी काउंसलरों के माध्यम से संबंधित अधिकारी एवं उनके परिजनों से समन्वय स्थापित कर उनकी काउन्सलिंग कराई जा रही है । शेष प्रकरण की जाँच आख्या प्राप्त होने पर तद्नुसार आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।

Read More

नयी दिल्ली। देशभर में एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब ₹3 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। यह वृद्धि लगभग चार साल बाद की गई है, जब तेल कंपनियों ने बढ़ती लागत के दबाव के चलते कीमतों में इजाफा किया। नई दरों के अनुसार कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 से 3.14 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी गई है। अलग-अलग राज्यों में टैक्स के कारण कीमतों में मामूली अंतर जरूर है, लेकिन असर पूरे…

Read More

सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में डीएम का औचक निरीक्षण; गंभीर अनियमितताओं का बड़ा खुलासा, मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा बाधित करने के बावजूद गोल्डन फारेस्ट के खातों में डीएम ने पकड़ी अवैध गैरकानूनी 150 रजिस्ट्री वर्षों से चल रहे स्टांप चोरी एवं संदिग्ध रजिस्ट्रियों के मामलों की हुई गहन जांच 2018 से  2025 तक के सैकड़ों मूल विलेख पत्र कार्यालय में मिले डम्प, अभिलेख जब्त पूर्ववत् कई वर्षों की 25 लम्बित रजिस्ट्रीयां बगैर किसी कारण अभिलिखित या सूचित किए पाई जब्तः डीएम को रेफर किए गए स्टाम्प अपवंचन के मामले अति न्यून,  बीचबीच में व अपर्याप्त ; करोड़ो के स्टाम्प चोरी हो…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कुल 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिसमें 243 चिकित्सा अधिकारियों, 42 फार्मासिस्ट, उद्यान विभाग के अन्तर्गत 22 प्रयोगशाला सहायकों एवं मशरूम पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति पत्र केवल रोजगार का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश की सवा करोड़ जनता की सेवा का संकल्प पत्र है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण राज्य में…

Read More

हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम के हल्द्वानी बस स्टेशन परिसर में गुरुवार को एक युवक की अचानक मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। युवक स्टेशन परिसर में बेंच पर बैठा हुआ था, तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार मूल रूप से नथुवाखान सुयालगाड़ निवासी 35 वर्षीय वीरेंद्र सिंह रात से ही बस स्टेशन परिसर की एक बेंच पर बैठा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक युवक बेसुध होकर वहीं गिर पड़ा। यह देख आसपास बैठे लोग घबरा गए…

Read More

देहरादून के चंद्रबनी चौक स्थित एक सैलून में गुरुवार सुबह आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। फायर सर्विस ने समय रहते आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा टाल दिया, हालांकि सैलून का सामान जल गया। देहरादून । चंद्रबनी चौक क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सैलून में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से आसपास की दुकानों को बड़ी क्षति होने से बचा लिया गया। फायर स्टेशन देहरादून के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 09:41 बजे सिटी…

Read More

बागेश्वर के गरुड़ तहसील क्षेत्र में एक महिला ने कथित घरेलू विवाद से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बागेश्वर: जनपद के गरुड़ तहसील क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। घरेलू कलह से परेशान होकर एक महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार गरुड़ तहसील के कंधार क्षेत्र निवासी कविता, पत्नी कपेंद्र सिंह, ने बुधवार सुबह अपने घर में…

Read More

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में केदारनाथ हाईवे पर जवाड़ी पुल के पास एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दिल्ली निवासी दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। मंदाकिनी नदी तट के पास जा गिरी कार मिली जानकारी के अनुसार, बलेनो कार (संख्या- DL 8 CAL 5335) केदारनाथ की ओर जा रही थी, तभी जवाड़ी पुल के समीप अचानक चालक नियंत्रण खो…

Read More

देहरादून: देहरादून में नर्सिंग बेरोजगारों के आंदोलन के समाप्त होने पर भाजपा ने स्वागत जताते हुए इसे सकारात्मक पहल बताया है। वहीं भाजपा ने कांग्रेस नेत्री द्वारा आंदोलन के दौरान स्वयं पर पेट्रोल डालने की घटना को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। भाजपा का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां आंदोलनकारी युवाओं को आत्मघाती कदम उठाने के लिए उकसाती हैं, जो बेहद चिंताजनक है। भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने कहा कि सरकार और आंदोलनकारियों के बीच हुई बातचीत के बाद आंदोलन समाप्त होना स्वागत योग्य…

Read More

कैबिनेट का बड़ा फैसला: पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि विकास और पलायन रोकने के लिए “स्वैच्छिक/आंशिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति, 2026 को मंजूरी 11 पर्वतीय जिलों के 275 गांवों को 05 वर्षों में चकबंदी से जोड़ने का लक्ष्य विवाद रहित गांवों को प्राथमिकता; न्यूनतम 10 हेक्टेयर भूमि या 25 काश्तकारों की लिखित सहमति अनिवार्य नीति की कड़ाई से मॉनिटरिंग के लिए उच्चाधिकार समिति (HPC) का हुआ गठन राज्य मंत्रिमंडल द्वारा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में बिखरी जोतों को एकीकृत करने और कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य…

Read More

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में देश के विभिन्न स्थानों से सुशील गोखरू तथा 04 अन्य व्यक्तियों, नामतः राजेन्द्र सिंह बिष्ट, तरुण कुमार मौर्य, गौरव रोहिल्ला एवं ममता भंडारी को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, नैनीताल पीठ ने वर्ष 2025 में मेसर्स लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी (एलयूसीसी) चिट फंड घोटाले से संबंधित सभी एफआईआर सीबीआई को हस्तांतरित करने के आदेश पारित किए थे। इसके आधार पर सीबीआई ने…

Read More

देहरादून। देहरादून के कैंट क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के बड़े मामले का खुलासा किया है। थाना कैंट पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है…जबकि तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि कैंट क्षेत्र में कुछ लोग अनैतिक देह व्यापार चला रहे हैं। इसके बाद सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किशन नगर एक्सटेंशन में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक स्कूल के पीछे बने हिस्से में तीन महिलाएं और एक पुरुष आपत्तिजनक हालत में…

Read More

पंतनगर/लालकुआं: ऊधम सिंह नगर जिले के पंतनगर क्षेत्र में एक युवक द्वारा नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान ध्रुव राजपूत (निवासी शिव कॉलोनी, जवाहर नगर, पंतनगर) के रूप में हुई है। घर ले जाकर किया दुष्कर्म पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालकुआं क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने मंगलवार रात पंतनगर थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री और आरोपी ध्रुव राजपूत एक-दूसरे को पहले से जानते थे। मंगलवार शाम को…

Read More