Author: Dainik Uttarakhand News

देहरादून: प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों को तीन माह से वेतन न मिलने के मामले में विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित वेतन प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है तथा किसी भी कर्मचारी को आर्थिक कठिनाई का सामना नहीं करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने की हिदायत देते हुए समय पर वेतन भुगतान…

Read More

देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात देहरादून/ऋषिकेश। शहर की नियोजित व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने बुधवार को ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ व्यापक सीलिंग अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए आठ अवैध बहुमंजिला भवनों को सील कर दिया। बिना मानचित्र स्वीकृति और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माणों को पहले नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर एमडीडीए ने सख्त कदम उठाते हुए सीलिंग की…

Read More

देहरादून: बढ़ती ईंधन चुनौती के बीच उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम, आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में ऊर्जा बचत, ईंधन खपत में कमी और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में सरकारी कामकाज से लेकर आम लोगों की जीवनशैली तक में बदलाव देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण पूरी दुनिया में ईंधन, खाद्य पदार्थों…

Read More

जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा: महाराज पौड़ी। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संयुक्त रुप से भाजपा के नव निर्मित जिला कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। भाजपा नेता और प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नव निर्मित जनपद स्तरीय कार्यालय का रिबन काटकर और पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी जनगणना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त जल्द राज्य के दौरे पर पहुंचकर जनगणना कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान राज्य स्तर पर चल रही तैयारियों, अधिकारियों के प्रशिक्षण, डिजिटल डाटा प्रबंधन और मैदानी व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया जाएगा। समीक्षा बैठक में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, जिलाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में जनगणना कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी और तकनीकी रूप से अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया जाएगा। बताया जा रहा…

Read More

देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को पीड़िता ने थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी राजकुमार ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को…

Read More

देहरादून: वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच का आंदोलन मंगलवार को और उग्र हो गया। परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ीं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद गुस्साए नर्सिंग अभ्यर्थियों ने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार नर्सिंग अभ्यर्थी पिछले 26 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। वहीं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला पिछले करीब 50 घंटों से नर्सिंग अभ्यर्थियों के समर्थन में पानी की टंकी पर डटी हुई…

Read More

देहरादून: देशभर में चर्चाओं में आए NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में अब उत्तराखंड कनेक्शन भी सामने आ गया है। राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने देहरादून से राकेश नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने एक दोस्त के घर में छिपा हुआ था। इससे पहले राजस्थान पुलिस उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी के अनुसार, 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा के बाद सोशल मीडिया पर पेपर लीक की खबरें तेजी से वायरल हुई थीं। जांच में सामने आया कि परीक्षा से पहले कथित “गेस…

Read More

देहरादून/नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसी के साथ देश भर के लाखों छात्रों का इंतजार समाप्त हो गया है। बोर्ड ने परिणामों को अपनी आधिकारिक वेबसाइट के अलावा DigiLocker और UMANG ऐप पर भी उपलब्ध कराया है ताकि भारी ट्रैफिक के दौरान छात्रों को परेशानी न हो। रिजल्ट देखने के लिए तैयार रखें ये डिटेल्स बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्र अपना डिजिटल स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित जानकारी अपने पास रखें: रोल नंबर स्कूल कोड एडमिट कार्ड आईडी रिजल्ट चेक करने के 4 आसान…

Read More

हरिद्वार। रुढ़की के भंगेडी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में एक मरीज की हत्या कर दी गई। मृतक के गले में धारदार हथियार के निशान मिले हैं। उसका शव नशा मुक्ति केंद्र के अंदर शौचालय में मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज पर ही हत्या करने का शक जताया है। मंगलवार रात नशा मुक्ति केंद्र के शौचालय में आशीष का शव संदिग्ध हालत में मिला। लक्सर क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी आशीष (37) को सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के भंगेडी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में करीब तीन माह…

Read More

Uttarakhand News: नानकमत्ता में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और कार की भिड़ंत में चंपावत निवासी शिक्षक संजय पांडे की मौत हो गई। हादसे में फॉर्च्यूनर सवार एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई। उधमसिंह नगर:  Nanakmatta में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक संजय पांडे समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार माडली, बीते मंगलवार को चंपावत निवासी 41 वर्षीय शिक्षक संजय पांडे पुत्र भुवन पांडे अपने साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी के साथ नई कार खरीदने के लिए Haldwani गए थे। बताया…

Read More

Gold Silver Price Today May 13: हाल ही में पीएम मोदी ने जनता से कम से कम एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील की थी। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने सोने और चांदी पर इंपोर्ट टैरिफ 6% से बढ़ाकर 15% कर कर दिया है। इसी बढ़ोतरी के बीच सोने-चांदी ने बहुत बड़ी उछाल मारी है। आज सोना (Gold) में भारी इजाफा हुआ है तो वहीं चांदी की कीमत भी आसमान छू रही है। Gold Silver Price Today May 13 : आज आसमान पर पहुंचे सोने के दाम! केंद्र सरकार ने सोने और चांदी पर इंपोर्ट टैरिफ 6% से बढ़ाकर…

Read More

चारधाम यात्रा, कुंभ तैयारियों और विभिन्न विभागीय प्रस्तावों पर धामी कैबिनेट में अहम फैसलों की संभावना देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में प्रदेश मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। दोपहर 1 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, कृषि, बागवानी, शहरी विकास समेत कई विभागों के अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही कार्मिक विभाग की ओर से कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने रखे जाएंगे, जिन पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक सरकार इस बैठक में…

Read More

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि उनका निधन संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ है, जिसके चलते प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए कदम उठाए हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रतीक यादव को अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्या हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दिल का दौरा…

Read More

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2026 के राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान उत्तरकाशी जिले के नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत ऑग्जीलियरी नर्स मिडवाइफ पूजा परमार राणा को सम्मानित किया गया। पूजा परमार राणा को हिमालयी और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले 15 वर्षों से दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यह सम्मान मिला। कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने यमुना घाटी क्षेत्र में पहली वैक्सीनेटर के रूप में काम किया और शत-प्रतिशत टीकाकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने,…

Read More

गुवाहाटी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध श्री कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माँ कामाख्या से उत्तराखंड राज्य की खुशहाली, निरंतर विकास और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराएं देशभर के तीर्थ स्थलों से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने माँ कामाख्या का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश में सुख-शांति एवं समृद्धि…

Read More