महानिदेशक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा, एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई देहरादून। लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सूचना भवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा, एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई। ध्वजारोहण के उपरांत अपने संबोधन में महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र, संविधानिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। संविधान ने हमें अधिकारों के…
Author: Dainik Uttarakhand News
देहरादून, दिनांक 26 जनवरी 2026,(सूवि) गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसपर जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत का संविधान हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण देश के प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। कहा कि सरकारी अधिकारी कर्मचारी लोकतंत्र के एक अंग है जिनका कर्तव्य लोकतांत्रित मूल्यों के साथ राज्य देश को को आगे बढाने में…
गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में 10 विभिन्न विभागों की झांकियां का प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान प्रथम तीन झांकियां को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया बता दे की सूचना विभाग की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिसमें ‘‘रजत जयंती एवं शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन’’ विषयक झांकी का प्रदर्शन किया गया है। साथ ही इस झांकी में राज्य के पच्चीस वर्षों की विकास यात्रा के साथ ही तीर्थाटन एवं पर्यटन विकास से जुड़े पहलुओं की आकर्षक झलक देखने को भी मिली। वहीं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने देश एवं प्रदेशवासियों को गणतंत्र…
Republic Day 2026: देहरादून के परेड मैदान में गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यपाल और सीएम धामी कार्यक्रम में मौजूद रहे। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर देहरादून के परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान सीएम सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही समारोह में विभिन्न विभागों की झाकियां भी निकली गईं। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान निर्माताओं को…
लालकुआं। नगर में निवास करने वाली युवती की आपत्तिजनक फोटो इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने वाले फरार युवक को लालकुआं पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पीड़िता की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो अपलोड कर रहा था। फोटो और वीडियो हटाने के बदले पीड़िता से निजी फोटो व वीडियो की मांग कर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता ने 29 जुलाई 2025 को कोतवाली लालकुआं में तहरीर दी. थी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी सत्यम कुमार गुप्ता निवासी दमदाहा, जिला पूर्णिया (बिहार) के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। तहरीर में…
देहरादून। मन की बात कार्यक्रम का हर एपिसोड समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होता है। इस कार्यक्रम के जरिए ऐसे लोगों के असाधारण कार्यों को देश-दुनिया के सामने लाया जाता है, जो सामान्य परिस्थितियों में रहकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि आमजन और जन-जन का कार्यक्रम है, जिससे लोगों को सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। यह विचार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दून लाइब्रेरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 130वें एपिसोड…
देहरादून। साइबर ठगों ने बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 14.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने उन्हें छह दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा और दो खातों से यह रकम अपने खातों में डलवाई। उन्हें डराया गया कि यह मनी लांड्रिंग का केस है। इसमें उनकी बहु-बेटियों व अन्य स्वजन की सुरक्षा को खतरा बताया। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत के बाद यह मुकदमा रायपुर थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। रायपुर निवासी सनमीत सिंह ने बताया कि छह जनवरी को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई।…
गणतंत्र दिवस को भव्य एवं गरिमामय बनाने हेतु देहरादून में सभी तैयारियाँ पूर्ण डीएम-एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, राष्ट्रीय पर्व की तैयारियां परखी देहरादून। 25 जनवरी,2026 राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से मनाने हेतु राजधानी देहरादून में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रविवार को जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कार्यक्रम स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य मंच सहित प्रत्येक ब्लॉक में अतिथियों, विधायकों, दायित्वधारियों एवं गणमान्य नागरिकों के सुगम…
रुद्रपुर। हिस्ट्रीशीटर पिता और मां अपने नाबालिग बेटे को स्कूटी देकर उससे हेरोइन की तस्करी करा रहे थे। इसका पता चलते ही पुलिस और एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने किशोर को पकड़ लिया। उसके पास से 33 लाख रुपये कीमत की 112 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने उसके माता पिता पर प्राथमिकी पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। दोनों पति पत्नी पर 15 प्राथमिकी पंजीकृत है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा और एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम को गदरपुर क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके…
मसूरी। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ ने जाम की स्थिति उत्पन्न कर दी। जैसे-जैसे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई, जाम भी लंबा होता गया। देहरादून-मसूरी हाईवे पर लंबा जाम लगने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे से ही विभिन्न मार्गों, मसूरी धनोल्टी, किंग क्रेग गांधी चौक, जीरो प्वाइंट, गांधी चौक मोतीलाल नेहरू मार्ग पर वेवरली चौक, किंग क्रेग मेसोनिक लाज, घंटाघर, लाल टिब्बा, चार दुकान मार्ग पर जम से बुरा हाल है। हजारों की संख्या में दुपहिया वाहन मसूरी पहुंच रहे हैं।
देहरादून: उत्तराखंड में आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) और अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना को लेकर सरकार ने बड़ा नीतिगत बदलाव किया है। राज्य सरकार ने योजनाओं में वित्तीय अनुशासन मजबूत करने और प्रक्रिया को अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से कई प्रोत्साहन राशि (Incentives) और पुराने प्रावधानों को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश (शासनादेश) भी जारी कर दिया गया है। Major changes in Ayushman Bharat and Atal Ayushman schemes शासनादेश के अनुसार, इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य योजनाओं के संचालन में अनियमितताओं पर रोक, भुगतान प्रक्रिया को स्पष्ट…
देहरादून: गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर देहरादून में आयोजित होने वाली परेड और सरकारी कार्यक्रमों को देखते हुए देहरादून पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए परेड ग्राउंड के आसपास विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान आम जनता को किसी भी तरह की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे, इसके लिए रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था और बैरियर प्वाइंट तय किए गए हैं। Traffic plan changed in Dehradun for Republic Day देहरादून पुलिस के अनुसार गणतंत्र दिवस…
देहरादून। रिस्पना-बिंदाल नदी पर बनने वाला एलिवेटेड रोड अब हाईस्पीड होगा। लंबी कवायद के बाद अब परियोजना का अलाइनमेंट बदला गया है। हाई-स्पीड ट्रैफिक के लिहाज से डिजाइन में संशाेधन किया गया है। पहले इस एलिवेटेड रोड को लोक निर्माण विभाग ने न्यूनतम 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड के आधार पर डिजाइन किया था, लेकिन एनएचएआइ की आपत्ति के बाद इसमें बदलाव किया गया। नया डिजाइन बनाने के बाद न्यूनतम गति के मानक भी नए सिरे से तय किए गए हैं। बिंदाल एलिवेटेड रोड पर वाहनों के लिए न्यूनतम गति 50 किमी प्रति घंटे, जबकि रिस्पना एलिवेटेड रोड पर न्यूनतम…
मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में 2026 की पहली जोरदार बर्फबारी और बारिश हुई, जिससे पर्यटकों व स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे। शनिवार को हाईवे पर जाम लगता रहा और शहर में पर्यटकों की भीड़ रही। तापमान शून्य से नीचे जाने के बावजूद लोग मस्ती करते दिखे। यमुना व अगलाड़ घाटियों में अच्छी बारिश से काश्तकारों को राहत मिली। शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बर्फबारी ने मसूरी को सफेद चादर से ढक दिया, जिससे पर्यटकों की आमद बढ़ गई और वे बर्फ के गोले बनाकर आनंद ले रहे हैं। मसूरी। शुक्रवार को भारी बर्फबारी के बाद शनिवार को पर्यटकों की…
देहरादून: उत्तराखंड में इस बार सर्दियों का मौसम सामान्य नहीं रहा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जरूर हुई है, लेकिन विशेषज्ञ इसे पर्याप्त नहीं मान रहे। वजह साफ है—नवंबर के बाद दिसंबर और फिर जनवरी के शुरुआती तीन हफ्ते तक राज्य में बारिश-बर्फबारी लगभग न के बराबर रही, जिससे ग्लेशियरों, जलधाराओं और प्राकृतिक जल स्रोतों पर खतरा बढ़ गया है। जानकारों का कहना है कि यदि अगले महीनों में भी मौसम सामान्य नहीं हुआ, तो गर्मियों में उत्तराखंड को बड़े पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। Uttarakhand Water Crisis Alert 2026 भू-वैज्ञानिक और उत्तराखंड अंतरिक्ष विज्ञान केंद्र के पूर्व…
CM धामी शनिवार को नैनीताल दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम ने बहुप्रतीक्षित कैंचीधाम बाईपास (सैनिटोरियम–रातीघाट) परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु वर्ष भर कैंचीधाम पहुंचते हैं, ऐसे में श्रद्धालुओं को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस बाईपास के निर्माण से कैंचीधाम में लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से स्थायी राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तू ने…

















