Author: Dainik Uttarakhand News

अल्मोड़ा। होली से ठीक पहले जिले में दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। ताकुला–अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर बसौली के समीप गुरुवार को एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 11 माह के मासूम सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार संख्या डीएल-9-सी-बीएच-8402 ताकुला से अल्मोड़ा की ओर आ रही थी। बसौली के पास चालक अर्जुन कुमार (35) ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार गहरी खाई में समा गई। दुर्घटना में 11…

Read More

देहरादून: आज दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन पलटन बाजार के समाचार पत्र विक्रेता सिटी बैंकट हॉल हरिद्वार रोड में एकत्रित हुए। सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन पलटन बाजार ने हमेशा की भांति समाचार पत्र विक्रेताओं को उपहार बांटे। सभी लोगों में उत्साह देखा गया। कुछ लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को भी यूनियन के सामने रखा जिसके निराकरण का यूनियन ने आश्वाशन दिया। दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन पलटन बाजार के पदाधिकारी हरप्रीत सिंह सभी समाचार पत्र विक्रेता भाइयों को होली की शुभकामनाएं दी। दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन पलटन बाजार…

Read More

मुख्यमंत्री और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने डीबीटी की धनराशि देहरादून। उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी नंदा गौरा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश की 33,251 बालिकाओं को कुल 145.93 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजी गई। गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को यह सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नंदा गौरा योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का सशक्त अभियान है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री…

Read More

Haldwani : सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में स्थित चंदन हॉस्पिटल में उपचार के नाम पर अवैध वसूली, चिकित्सा में लापरवाही, आर्थिक शोषण एवम् कुप्रबंधन की जाँच हेतु जिलाधिकारी महोदय, नैनीताल के आदेश संख्या 1258/29-ए.आर.ए./ 2025-26 दिनांक 19.02.2026 से निम्नानुसार एक संयुक्त जाँच समिति का गठन किया गया हैः- अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नैनीताल -अध्यक्ष । नगर मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी। सदस्य । अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (तृतीय), हल्द्वानी।-सदस्य । उक्त गठित समिति द्वारा निम्नानुसार वर्णित बिन्दुओं के संबंध में जांच की जायेगीः- (क) चंदन हॉस्पिटल में ली जा रही फीस और निर्धारित स्वास्थ्य मानकों की विस्तृत…

Read More

देहरादून। इस बार होली के त्योहार पर बहुत असमंजस की स्थिति बनी हुई है, लोगों को यह समझ नहीं आ रहा है कि होलिका दहन 2 मार्च को होगा अथवा 3 तारीख होगा ? किस समय पर होगा? और धुलेंडी किस दिन होगी? किसी भी त्यौहार पर जब जनमानस के बीच इस प्रकार की बातें सोशल मीडिया पर अथवा अन्य माध्यमों से सामने आती हैं ,तो उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ का बयान लोगों के लिए संजीवनी का कार्य करता है, इस बार भी उनका बहु प्रतीक्षित मार्गदर्शक बयान आज जनहित में जारी हो गया है।…

Read More

शराब पिलाकर 10वीं की छात्रा के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म हैड़ाखान मार्ग पर वारदात, अल्मोड़ा के दन्या के हैं दोनों आरोप हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र निवासी 15 साल की किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी युवक किशोरी को कार से हैड़ाखान मार्ग पर ले गए। वहां उन्होंने उसे शराब पिलाई। पुलिस ने अल्मोड़ा के दन्या निवासी मोहित (20) और प्रदीप (24) के खिलाफ पॉक्सो के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी दसवीं कक्षा की छात्रा है। प्रभारी एसओ दिलीप के अनुसार मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे क्षेत्र निवासी किशोरी मोहल्ले की दुकान से सामान लेने…

Read More

देहरादून। विश्व बैंक से पोषित उत्तराखंड दक्ष जलापूर्ति कार्यक्रम के तहत राज्य में 1600 करोड़ रुपये की लागत नई पेयजल योजनाएं आकार लेंगी। कैबिनेट ने इस संबंध में विश्व बैंक के साथ ऋण अनुबंध हस्ताक्षरित करने के लिए पेयजल विभाग के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। केंद्र सरकार ने पूर्व में दक्ष जलापूर्ति कार्यक्रम विश्व बैंक की सहायता से क्रियान्वित करने के राज्य के प्रस्ताव पर सहमति दी थी। विश्व बैंक ने भी इस पर सहमति दे दी है। अब पेयजल विभाग और विश्व बैंक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। योजना के तहत विश्व बैंक 1280 करोड़ का सहयोग देगा,…

Read More

थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित होने पर थाना प्रभारी रहेंगे जिम्मेदार, होगी सख्त कार्यवाही सत्यापन/चैकिंग अभियान के तहत की जाए प्रभावी कार्यवाही, अभियानों में शिथिलता बरतने वाले थाना प्रभारी कार्यवाही के लिये रहे तैयार पीक आवर्स के दौरान भीड-भाड वाले स्थानो, मुख्य बाजारों/मार्गो पर बढे पुलिस की विजिब्लिटी सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को पीक आवर्स में स्वंय क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर पुलिस व्यवस्थाओं का ले जायजा अभ्यस्थ अपराधियों के विरूद्व गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही कर उन्हें किया जाये निरूद्व ईनामी अभियुक्तों की धरपकड हेतु टीमें गठित कर की जाये प्रभावी कार्यवाही दिनाँक 24/02/2026 की देर रात्रि…

Read More

सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध व्यावसायिक निर्माण सील मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों की अनदेखी कर की जा रही प्लाटिंग और व्यावसायिक निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थलों पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्यवाही की। प्राधिकरण का कहना है कि मास्टर प्लान के विपरीत किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा। सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त प्राधिकरण की टीम ने शेरपुर क्षेत्र में श्रीराम सेंटेनियल स्कूल के पीछे, नया…

Read More

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर के नजदीक फतेहपुर रेंज के पनियाली जंगल में लापता हुई महिला का शव बरामद होने से क्षेत्र में दहशत है। जंगल में पहले महिला की चप्पल, दराती, कपड़े और खून के निशान मिले थे, जिसके बाद बाघ के हमले की आशंका जताई जा रही थी। सर्च अभियान के दौरान महिला का क्षत-विक्षत शव जंगल के अंदर से बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कमला फर्त्याल रोज की तरह जंगल में घास और लकड़ी लेने गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की तो जंगल में उसकी चप्पल, दराती…

Read More

धामी कैबिनेट ने इस साल बजट में 10 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दी है.इस साल 1.11 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया जाएगा. देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई है. इस बैठक में कुल 27 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. आगामी वित्तीय वर्ष 2026 27 के लिए पेश होने वाले बजट पर भी मंत्रिमंडल ने सहमति जाता दी है. पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस साल बजट में 10 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की गई है. ऐसे में इस साल 1.11 लाख करोड़ रुपए का बजट सदन के पटल पर…

Read More

हरिद्वार:(जीशान मलिक) हरिद्वार के कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा के दौरान एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में मंगलवार को हाई स्कूल हिंदी विषय की परीक्षा चल रही थी, जहां कक्ष निरीक्षकों को कुछ परीक्षार्थियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पहचान पत्र और प्रवेश पत्र का मिलान करने पर पता चला कि चार युवतियां और चार युवक वास्तविक परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। आरोपितों ने मूल परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों पर अपने फोटो चिपका लिए थे और उसी के आधार पर परीक्षा कक्ष में प्रवेश किया। यह फर्जीवाड़ा इतना सुनियोजित था कि…

Read More

डोईवाला। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से मंगलवार शाम एयरपोर्ट पहुंचे एक युवक के पास जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिसके बाद सीआइएसएफ ने सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे जौलीग्रांट पुलिस चौकी लाया गया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जमानत मिल गई है। जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने बताया कि आरोपित युवक बेंगलुरु के एक होटल में कार्य करता है। जो की इंडिगो एयरलाइंस की मंगलवार शाम को जाने वाली फ्लाइट…

Read More

हल्द्वानी। सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनभूलपुरा में रेलवे की 31 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाने के मामले में दिए आदेश के बाद क्षेत्र में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है। पीएससी को भी अभी सप्ताह भर तक क्षेत्र में तैनात रखा जाएगा। इस मामले में प्रारंभिक याचिकाकर्ता आरटीआइ एक्टिविस्ट रविशंकर जोशी को पूर्व में प्रशासन ने गनर उपलब्ध कराया है। इधर,जिला प्रशासन कोर्ट के लिखित आदेश के इंतजार में है। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता के लिए अभियान चलाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

Read More

राजधानी के पुलिस अधीक्षक यातायात लोकजीत सिंह को इस साल का स्कॉच अवार्ड दिए जाने की घोषणा की गई है। स्कॉच ग्रुप हर साल पुलिस व अन्य विभागों में बेहतर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को अवार्ड देता है। इस बार लोकजीत सिंह को यह अवार्ड पिछले साल की चारधाम यात्रा में बेहतर समन्वय के लिए दिया जा रहा है। उन्हें यह अवार्ड आगामी 28 मार्च को दिल्ली स्थित इंडिया हेबिटेट सेंटर में प्रदान किया जाएगा। पिछले साल चारधाम यात्रा में पहली बार एकीकृत कंट्रोल रूम की स्थापना आईजी रेंज कार्यालय में की गई थी। इसका प्रभार एसपी ट्रैफिक…

Read More

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण की टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनाए जा रहे बहुमंजिला भवन को सील कर दिया। यह भवन लक्कड़घाट रोड, निर्मल बाग, ब्लॉक-सी में निशांत मालिक द्वारा निर्मित किया जा रहा था। प्राधिकरण को लगातार मिल रही शिकायतों और निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई। एमडीडीए की टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज,…

Read More