Author: Dainik Uttarakhand News

मुख्यमंत्री ने किया 17 योजनाओं का लोकार्पण तथा 9 योजनाओं का शिलान्यास देहरादून : पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अल्मोड़ा पहुंचकर जनपद को करीब 138 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 17 योजनाओं का लोकार्पण तथा 9 योजनाओं का शिलान्यास किया। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवीन प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं को…

Read More

गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारम्भ गजा घण्टाकर्ण महोत्सव में मुख्यमंत्री ने संस्कृति संरक्षण और विकास का दिया संदेश मुख्यमंत्री ने गजा क्षेत्र को विकास योजनाओं की दी सौगात, लोक संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अटल उत्कृष्ट रा.इ.का. गजा, टिहरी गढ़वाल पहुंचकर “गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 (द्वितीय संस्करण) का दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री द्वारा गजा में स्थित घण्टाकर्ण मंदिर में पूजा अर्चना की गई तथा चौराहे पर बनी राज्य आंदोलनकारी शहीद बेलमती चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उन्होंने क्षेत्रीय देवता से देश-प्रदेश की खुशहाली…

Read More

ऋषिकेश। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा इन दिनों पूरे शबाब पर है, लेकिन इसके साथ ही ऋषिकेश अंतरराज्यीय बस अड्डा (ISBT) पर यात्रियों की भारी भीड़ के कारण व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। चारधाम यात्रा पंजीकरण (Registration) और रोडवेज टिकट काउंटरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की किलोमीटर लंबी कतारें लग रही हैं। भीषण गर्मी और घंटों इंतजार के बीच मंगलवार को पंजीकरण काउंटर के पास लाइन में खड़ी एक महिला तीर्थयात्री अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। भीषण गर्मी और उमस ने बढ़ाई मुसीबत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऋषिकेश में इन दिनों अत्यधिक गर्मी और…

Read More

देहरादून। राजधानी के सबसे बड़े राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय से एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एसटीआई (यौन संचारित संक्रमण) विभाग के एक काउंसलर पर जांच के बहाने महिला मरीज से अभद्रता और बेसमेंट में ले जाकर दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है, वहीं अस्पताल प्रशासन ने उसे तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। काउंसलिंग रूम में अंधेरे का फायदा उठाकर छेड़छाड़ मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला कुछ दिन पहले महिला एवं प्रसूति रोग विभाग में इलाज…

Read More

देहरादून। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) एक बार फिर बड़े विवादों के घेरे में है। सूचना के अधिकार (RTI) के तहत हुए एक सनसनीखेज खुलासे में आरोप लगा है कि श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में चढ़ाए गए दान के रुपयों से भाजपा के VIP नेताओं की मेहमाननवाज़ी की गई। मामला सामने आते ही उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने सरकार और समिति को आड़े हाथों लिया है, जबकि भाजपा नेताओं ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताते हुए जांच की मांग की है। RTI में क्या हुआ खुलासा? RTI एक्टिविस्ट और अधिवक्ता विकेश नेगी द्वारा मांगी गई जानकारी में सामने आया…

Read More

देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट को बिना किसी सर्च वारंट या नोटिस के सुबह तड़के घर से उठाने और 12 घंटे तक पूछताछ करने का मामला अब पूरी तरह गरमा गया है। इस उत्पीड़नात्मक कार्रवाई से नाराज पत्रकारों के एक दल ने सूचना महानिदेशक (DG) बंशीधर तिवारी से मुलाकात कर हस्तक्षेप और न्याय की मांग की है। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने पुलिस को दी कड़ी चेतावनी इस पूरे प्रकरण में उस समय एक नाटकीय मोड़ आया जब हरिद्वार से भाजपा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पत्रकार के समर्थन में उतर आए। उन्होंने एक वीडियो बयान जारी कर…

Read More

देहरादून । मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) के सम्बन्ध में राज्य स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। मुख्य सचिव ने पीएम पोषण की विस्तार से जानकारी ली। मुख्य सचिव ने पीएम पोषण योजना के तहत अधिक से अधिक स्कूलों का सोशल ऑडिट कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोशल ऑडिट पायी गयी कमियों के विषय में सम्बन्धित जनपदों को सूचित करते हुए अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए। जाता है। मुख्य सचिव ने विद्यालयों में बच्चों का एक डिजिटल मैपिंग एवं ट्रैकिंग मैकेनिज्म…

Read More

नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च अदालत ने बुधवार को चुनाव आयोग (ECI) की वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर बड़ा फैसला सुनाया। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया Surya Kant और जस्टिस Joymalya Bagchi की पीठ ने स्पष्ट कहा कि SIR प्रक्रिया में कोई कानूनी खामी नहीं है और यह चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में आता है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग को वोटर लिस्ट के सत्यापन और संशोधन का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है तथा इस प्रक्रिया के जरिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किए जा सकते…

Read More

गौचर। चारधाम यात्रा पर आई उत्तर प्रदेश की एक महिला श्रद्धालु की गौचर मेला ग्राउंड में बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब सात बजे हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार बस संख्या DD01 R 9725 के चालक ने बस के अगले दाहिने टायर से महिला को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस सीज कर दी है। मृतका की पहचान राजकुमारी (67) पत्नी शशिकांत शर्मा…

Read More

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अप्रेंटिस के 7150 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में की जाएंगी। अभ्यर्थी जिस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के लिए आवेदन कर रहे हों, उस राज्य की स्थानीय भाषा से परिचित होना अनिवार्य है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 08 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो। स्टाइपेंड : 15,000 रुपये। आयु सीमा: न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28…

Read More

देहरादून। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विधायक निधि के लिए 375 करोड़ की राशि जारी कर दी है। प्रत्येक विधायक को अपनी विधानसभा में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये मिलेंगे। प्रदेश में 70 विधानसभा क्षेत्र हैं। विधायक निधि योजना के तहत सरकार की ओर से हर वर्ष विधायकों को विकास कार्यों के लिए पांच-पांच करोड़ की राशि दी जाती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन व वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद अपर सचिव ग्राम्य विकास अनुराधा ने 375 करोड़ जारी करने के आदेश किए। विधायक निधि से होने वाले कार्यों में अनिवार्य रूप…

Read More

खटीमा। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। उन्होंने किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, गोविंद टम्टा,डॉ0 नवीन भट्ट,अमित कुमार पांडे,भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी,अपर जिलाधिकारी पंकज…

Read More

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत विकास कार्यों के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए मंगलवार को अजबपुर कला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने सरस्वती विहार, अजबपुर कला में लगभग आठ बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से किए गए विकास कार्यों को हटाया गया तथा आमजन को जागरूक करने के लिए स्थल पर सूचना पट्ट भी लगाया गया। एमडीडीए के अनुसार प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों और अवैध प्लॉटिंग पर लगातार निगरानी रखी…

Read More

देहरादून में आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों के औचक निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। मरीजों से शुल्क वसूलने और अनावश्यक आईसीयू भर्ती जैसे मामलों पर संबंधित अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं। देहरादून। आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को निश्शुल्क और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के दावों के बीच मंगलवार को हुए औचक निरीक्षण ने निजी अस्पतालों की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। निदेशक क्लेम डॉ. सरोज नैथानी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में कई गंभीर खामियां सामने आईं। इसके बाद संबंधित अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं। निरीक्षण…

Read More

नेशनल सिक्योरिटी गार्ड की 16 सदस्यीय टीम ने मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में माउंट एवरेस्ट फतह कर तिरंगा फहराया, जिसमें उत्तराखंड के कई जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के जवानों ने एक बार फिर साहस, अनुशासन और अटूट संकल्प की मिसाल पेश करते हुए वैश्विक मंच पर देश का नाम रोशन किया है। नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की 16 सदस्यीय पर्वतारोहण टीम ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,848.86 मीटर) पर सफल आरोहण कर तिरंगा फहराया। टीम ने 23 मई को नेपाल समयानुसार सुबह 3:26 बजे शिखर पर पहुंचकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस…

Read More

हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने बेतालघाट थाना में तैनात सिपाही दीपक सामंत को ₹45,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर खनन कारोबारी से ₹65,000 मांगने का आरोप है। जानिए पूरी खबर। हल्द्वानी: Haldwani में विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बेतालघाट में तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल सामंत को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी सिपाही पर एक खनन कारोबारी से कार्रवाई न करने और राहत देने के बदले 65 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी…

Read More