Author: Dainik Uttarakhand News

वनभूलपुरा में रेलवे भूमि पर कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिकाओं पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में विस्तृत सुनवाई हुई। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने पुनर्वास प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने स्पष्ट किया कि परियोजना से जुड़ा गतिरोध अनिश्चितकाल तक जारी नहीं रह सकता। अदालत ने कहा कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए स्थल पर विशेष कैंप लगाए जाएं, ताकि पात्र परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत आवेदन कर सकें और उनकी पात्रता का विधिवत निर्धारण हो…

Read More

हल्द्वानी। उत्तराखंड में न्यायालयों को मिली धमकियों के बाद अब हल्द्वानी स्थित मेडिकल कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को कॉलेज के प्रिंसिपल को ईमेल के जरिए घातक “साइनाइड पॉइजन बम” रखने और दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करने की चेतावनी दी गई। ईमेल में लिखा गया कि “कॉलेज में साइनाइड पॉइजन वाले बम रखे गए हैं, जो 12:15 बजे विस्फोट करेंगे। सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और स्टूडेंट्स को बाहर निकाल लें।” यह मेल 24 फरवरी को सुबह 11:38 बजे प्राप्त हुई। मेल मिलते ही मेडिकल स्टाफ और छात्र-छात्राओं में अफरातफरी मच…

Read More

हरिद्वार निवासी एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए GST कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी प्रमोद सेमवाल (उपनल कर्मी), डाटा क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कर्मचारी शिकायतकर्ता से वर्ष 2017 के VAT टैक्स के निपटान के नाम पर 20 हजार रुपये की अवैध मांग कर रहा था। पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान से की गई, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया। सतर्कता टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की…

Read More

राज्य में प्रस्तावित बिजली दर वृद्धि को लेकर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की जनसुनवाई में उपभोक्ताओं ने अपनी आपत्तियां और सुझाव दर्ज कराए. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 18.50 प्रतिशत टैरिफ बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर किसानों और उद्योग जगत ने कड़ा विरोध जताया है. उत्तराखंड में बिजली दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी को लेकर जनसुनवाई का दौर जारी है. उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग द्वारा रुद्रपुर विकास भवन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में आम उपभोक्ताओं का पक्ष सुना गया. आयोग के समक्ष राज्य की विद्युत कंपनियों उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL), पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (PTCUL), उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम…

Read More

हल्द्वानी। चोरगलिया के गाजीपुर गांव में सोमवार की देर रात एक ठेकेदार ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को गोली मार ली। जिसपर मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। चोरगलिया के गाजीपुर गांव में देर रात की घटना पुलिस के अनुसार, चोरगलिया के गाजीपुर गांव में 35 वर्षीय कमलेश चंद्र बेलवाल परिवार के साथ रहते थे। किसी बात को लेकर सोमवार की रात उनका पत्नी से विवाद हो गया। ऐसे में वह आक्रोशित होकर अपने कमरे में गए और लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। उन्होंने दाईं ओर से खुद के भेजे में गोली मारी और…

Read More

देहरादून रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे नंदा देवी एक्सप्रेस में लगे अतिरिक्त कोच के चार पहिए पटरी से उतर गए। हादसा तब हुआ जब ट्रेन दीवार से टकरा गई। घटना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मंडल से कई अधिकारी देहरादून पहुंच गए, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक देहरादून रेलवे स्टेशन पर मौजूद अतिरिक्त कोच नंदादेवी एक्सप्रेस में लगाए गए थे। रूट से वापस लौटने के बाद कुल 11 अतिरिक्त कोच में से 10 को खड़ा करने के लिए ट्रेन प्लेटफार्म नंबर पांच पर गई थी। शंटिंग मास्टर…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुए गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की साजिश में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. एसटीएफ और दून पुलिस ने दोनों आरोपियों को अलग-अलग प्रांतों से दबोचा है. दरअसल, सिल्वर सिटी मॉल में गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड का एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने खुलासा किया है. जिसके तहत दून पुलिस ने अक्षत ठाकुर और राजकुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कई महीने पहले ही विक्रम शर्मा को मारने की योजना बनाई थी. बताया जा रहा है कि जमशेदपुर और नोएडा में विक्रम शर्मा को ठिकाने लगाने की तैयारी थी, लेकिन विक्रम के साथ…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को देखते हुए एक अहम संगठनात्मक निर्णय लिया है। पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि राज्य सरकार में विभिन्न सरकारी पदों पर नियुक्त पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया जाएगा। इस फैसले ने संगठन के भीतर नई राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है और कई संभावित दावेदारों की योजनाओं पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। पार्टी ने हाल ही में करीब 50 पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। लेकिन नई व्यवस्था के तहत सरकारी दायित्व संभालने वाले नेताओं को चुनाव लड़ने के बजाय…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कार्यालयों और कार्यस्थलों पर अधिकारी- कर्मचारी और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए मुख्य सचिव को एसओपी बनाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर, 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना के साथ ही हाल के समय में अन्य स्थानों पर सरकारी अधिकारी- कर्मचारियों के साथ हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए, ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कर्मचारी नेताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि…

Read More

हल्द्वानी। साइबर अपराधियों ने ऐसा जाल बुना कि एक क्लिक में ही हल्द्वानी की महिला के खाते से साढ़े तीन लाख रुपए पार हो गए। ठगी होते ही महिला ने हल्द्वानी कोतवाली में पुलिस को तहरीर सौंपी है। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र स्थित आनंद बाग निवासी एक महिला ने कहा कि उसका पीएनबी की द्वारका शाखा में खाता है। दिसंबर में बैंक का अधिकारी बताकर खाते की वेरिफिकेशन का हवाला दिया। थोड़ी देर बाद उसी नंबर से एक संदिग्ध लिंक भेजा गया। भरोसा कर महिला ने लिंक पर क्लिक किया और देखते ही देखते खाते से साढ़े तीन लाख रुपये पार हो…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय में सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी परमेंद्र डोबाल के अनुसार, 21 फरवरी को ननूरखेड़ा स्थित निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय में विधायक उमेश शर्मा काउ और अन्य लोगों के साथ वार्ता के दौरान विवाद हो गया। इस दौरान कुछ व्यक्तियों ने कार्यालय में कुर्सियां व अन्य सामान फेंककर तोड़फोड़ की, जिससे कुछ कर्मचारियों को चोटें आईं। निदेशक की तहरीर पर लोक सेवक के कार्य में बाधा, बलवा, संपत्ति नुकसान और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस…

Read More

ऋषिकेश, उत्तराखंड; ऋषिकेश श्रीनगर हाईवे पर तोता घाटी के समीप सोमवार कि अल सुबह एक ट्रक के ऊपर भूस्खलन होने से भरी चट्टान और मालवा आ गिरा। इस दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। 23 फरवरी को प्रातः 03:05 बजे सूचना प्राप्त हुई कि तोता घाटी के पास भूस्खलन के कारण एक ट्रक के ऊपर अत्यधिक मात्रा में मलबा एवं पत्थर गिर गए हैं। सूचना में ट्रक के केबिन में एक व्यक्ति के फंसे होने की संभावना जताई गई थी, साथ ही मार्ग भी पूर्णतः अवरुद्ध हो गया था। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ उत्तराखंड की टीम उप निरीक्षक…

Read More

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार लोक निर्माण विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी और उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक नगर के बजेटी निवासी 38 वर्षीय योगेश आर्या पुत्र जीवन राम अपनी पत्नी 26 वर्षीय निधि राज के साथ रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने गंगोलीहाट गए थे। रविवार को बारात गंगोलीहाट से लोहाघाट गई। दोनों बाराती बनकर लोहाघाट पहुंचे। शाम के समय दोनों कार में लोहाघाट से सीधे पिथौरागढ़ अपने घर के लिए रवाना हुए। देर…

Read More

देहरादून। दिगम्बर धीमान हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। रुपयों के लेनदेन को लेकर आरोपितों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोबाल ने बताया कि 9 फरवरी 2026 को शास्त्री नगर, वसंत विहार निवासी 28 वर्षीय दिगम्बर धीमान घर से कोर्ट की तारीख पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 11 फरवरी को उसके पिता संतराम धीमान ने थाना वसंत विहार में गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दिगम्बर अपने कुछ साथियों के साथ टैक्सी से कहीं गया था और उसके…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में जन प्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करने वाला माध्यम है, जो नवाचारों, सामाजिक एकता तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रोत्साहित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर वैश्विक शिखर सम्मेलन, अंगदान की प्रेरणादायक कहानियां तथा डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी से सावधानी बरतने पर जोर दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से पइन संदेशों को अपनाने…

Read More

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ मारपीट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह मामले में आरोपित विधायक उमेश शर्मा काऊ से जवाब तलब करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया है। उन्होंने शिक्षा विभाग के सभी कार्मिकों से संयम बरतने की अपील भी की है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी किसी भी प्रकार की अराजकता और हिंसा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को…

Read More