हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्रवासियों ने सूखी नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। एक हफ्ते में कार्रवाई न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी। हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी अंतर्गत गौलापार क्षेत्र में विकास कार्यों की कछुआ चाल से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। विजयपुर गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित सूखी नदी में पुल निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य लीला देवी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) हल्द्वानी के कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की…
Author: Dainik Uttarakhand News
जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण, स्वच्छ कार्यालय व्यवस्था एवं पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रखरखाव के दिए निर्देश देहरादून:- जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पटल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालयों में अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई, कार्मिकों की कार्यप्रणाली तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयों में अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आने वाले जनमानस के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों…
देहरादून। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के तीन दिवसीय प्रवास को लेकर कार्यक्रमों और जिम्मेदारियों का विस्तृत बंटवारा कर दिया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि 28 मई को पहले दिन स्वागत कार्यक्रम, कोर कमेटी और मंत्रियों की बैठकों की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत को सौंपी गई है, जबकि आगमन और प्रस्थान की व्यवस्था नलिन भट्ट देखेंगे। दूसरे दिन मुख्यमंत्री आवास और दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के आवास से जुड़े कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सिद्धार्थ अग्रवाल को दी गई है। सांसदों-विधायकों की बैठक का दायित्व प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश पदाधिकारियों व जिला प्रभारियों की बैठक की…
उत्तराखंड: लोक भवन में ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया. इस दौरान राज्यपाल और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर अभियान में देश के लिए काम करने वाले वायु सेना और थल सेना के अधिकारियों और जवानों को वीरता पदक, पूर्व सैनिकों और अर्ध सैनिक बलों के जवानों को सम्मानित किया. राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि, उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं बल्कि वीरभूमि भी है. यहां की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा है. उन्होंने कहा कि सैनिकों को…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत विभिन्न सड़कों एवं शासकीय आवासों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं के लिए ₹20.79 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं से संबंधित निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ तेजी लाए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़क, आवास एवं जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से स्थानीय जनता को बेहतर आवागमन,…
गर्मी का मौसम अपने साथ सिर्फ पसीना और थकान ही नहीं, बल्कि कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आता है। इनमें सबसे खतरनाक समस्या है लू लगना। तेज धूप और गर्म हवाओं के लंबे संपर्क में रहने से शरीर का तापमान अचानक बढ़ जाता है, जिससे चक्कर आना, सिरदर्द, कमजोरी, उल्टी और यहां तक कि बेहोशी जैसी स्थिति भी बन सकती है। कई लोग इसे सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन सही समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है। आइए जानते हैं वे 5 जरूरी उपाय, जो लू लगने पर तुरंत राहत देने…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 जून को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में होने वाली पासिंग आउट परेड (POP) में शामिल हो सकती हैं। यह पहली बार होगा जब राष्ट्रपति मुर्मू IMA की परेड की सलामी लेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर 12 जून को दोपहर बाद देहरादून पहुंचेंगी। यहां वह राजपुर रोड स्थित ‘राष्ट्रपति आशियाना’ में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी। 13 जून को वह आईएमए की पासिंग आउट परेड में शामिल होंगी और 14 जून को केदारनाथ धाम के दर्शन करेंगी। इसी दिन दोपहर बाद वह हवाई मार्ग से नई दिल्ली…
डोईवाला (देहरादून)। थाना रानीपोखरी क्षेत्र में एक हेड कॉन्स्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। डोईवाला में हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत जानकारी के अनुसार, 25 मई को लगभग 10:30 बजे थाना रानीपोखरी को सूचना प्राप्त हुई कि हेड कॉन्स्टेबल (AP) सुनील 49 वर्ष जो देहरादून एयरपोर्ट में गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे, ने अपने आवास नागाघेर, रानीपोखरी में अपनी कार्बाइन से स्वयं को गोली मार ली। गंभीर अवस्था में उपचार के लिए हिमालयन हॉस्पिटल ले जाया गया घटना के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में उपचार के लिए हिमालयन हॉस्पिटल ले जाया…
हरिद्वार की श्यामपुर रेंज में दो बाघों की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। वन विभाग ने रेंजर विनय कुमार राठी को निलंबित कर दिया है। NTCA भी मामले की जांच कर सकती है। जानिए पूरा मामला। हरिद्वार: Uttarakhand Forest Department ने हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज में दो बाघों की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेंजर विनय कुमार राठी को निलंबित कर दिया है। प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) उत्तराखंड द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया गंभीर लापरवाही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। यह मामला अब…
हल्द्वानी/नैनीताल। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने चौकी बेतालघाट थाना भवाली में तैनात आरक्षी दीपक सामन्त को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि खनन कार्य से जुड़े लोगों से एक पुलिसकर्मी द्वारा 65 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। आरोप था कि रिश्वत न देने पर खनन कार्य रुकवाने, वाहनों को रोकने, चालान करने…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए सोमवार को ऋषिकेश, देहरादून और विकासनगर क्षेत्र में कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग की बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कदम उठाए। इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया। ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर एमडीडीए की टीम ने सबसे पहले ऋषिकेश क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लक्कड़घाट रोड स्थित साक्षी महाराज ब्लॉक-सी में निशांत मलिक द्वारा किए जा रहे अवैध…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल Bhagat Singh Koshyari को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया। भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड के दूसरे मुख्यमंत्री रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं। लंबे समय से सार्वजनिक जीवन और जनसेवा से जुड़े रहने के कारण उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया है। इस अवसर…
जनता को राहत देने के लिए बनेगा ऑनलाइन शिकायत समाधान तंत्र-डीएम बुलडोजर चलाकर भूमि सीमांकन मिटाने की शिकायत, दोषियों पर कार्रवाई तय जर्जर मकान में रह रहे बुजुर्ग की समस्या पर प्रशासन गंभीर, नगर निगम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश आर्थिक संकट में फंसे मोहन ने मकान नीलामी और ऋण माफी की लगाई गुहार, भूमि विवाद से लेकर ऋण माफी तक, जन सुनवाई में 115 शिकायतों पर त्वरित एक्शन देहरादून के जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद डॉ. आशीष चौहान ने क्लेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचकर आमजन की समस्याएं…
हल्द्वानी में सोमवार को एक महत्वपूर्ण विकास कदम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं मीडिया सेंटर भवन का शिलान्यास किया। यह परियोजना कुमाऊं क्षेत्र में पत्रकारिता को नई दिशा देने की दृष्टि से एक अहम पहल मानी जा रही है। करीब 6 करोड़ 75 लाख 88 हजार रुपये की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक मीडिया सेंटर कुमाऊं मंडल के पत्रकारों के लिए बहुउद्देश्यीय सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें आधुनिक तकनीक और डिजिटल सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मीडिया सेंटर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता को सशक्त बनाने…
जनपद में आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर दी अपनी शुभकामनाएं आज दिनांक – 25/05/2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद देहरादून में नवनियुक्त जिलाधिकारी श्री आशीष चौहान से शिष्टाचार भेंट की गई। भेंट के दौरान एसएसपी दून द्वारा नव नियुक्त जिलाधिकारी देहरादून को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए जनपद में आगमन पर अपनी शुभकामनांए दी गई। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद की कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी देहरादून से चर्चा करते हुए पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि दून वासियों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल प्रदान किया जा सके।
बीरोंखाल विकासखण्ड मुख्यालय पर आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर 30 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र बीरोंखाल (पौड़ी) चौबट्टाखाल विधानसभा के अन्तर्गत बीरोंखाल विकासखण्ड मुख्यालय पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में पर जन समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु बहुउद्देशीय शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में 30 दिव्यांगो को विकलांग प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ-साथ 165 मरीजों की जाँच और 35 की रक्त जाँच की गई। चौबट्टाखाल विधानसभा के अन्तर्गत बीरोंखाल विकासखण्ड मुख्यालय पर सोमवार को प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने सोमनाथ स्वाभिमान…















