खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दौरान विकासखंड कार्यालय परिसर में शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और जनसुविधाओं को नई दिशा देने वाली विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लगभग 89 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक “दीदी की लाइब्रेरी”, 7.50 लाख रुपये की लागत से नवीनीकृत,आधुनिकीकृत व्यायामशाला भवन तथा 26.50 की लागत से विकासखंड…
Author: Dainik Uttarakhand News
गंगा दशहरा 2026 पर हरिद्वार हरकी पैड़ी में लाखों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगोत्री धाम में वैदिक मंत्रोच्चारण और हर-हर गंगे के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा। जानिए गंगा दशहरा का महत्व हरिद्वार: Ganga Dussehra के पावन अवसर पर सोमवार सुबह से ही Har Ki Pauri में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देशभर से लाखों भक्त मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने धर्मनगरी पहुंचे हैं। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन पवित्र स्नान करने से मनुष्य के दस प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं। इसी वजह से हरिद्वार, प्रयागराज, वाराणसी…
देहरादून का प्रसिद्ध FRI 4 महीने बाद फिर से खुल गया है। 25 मई 2026 से नई एंट्री फीस लागू होगी। भारतीयों के लिए ₹100 और विदेशी पर्यटकों के लिए ₹1000 शुल्क तय किया गया है। जानिए नई टिकट दरें, म्यूजियम फीस और एफआरआइ का इतिहास। देहरादून: Forest Research Institute (एफआरआइ) चार महीने के लंबे इंतजार के बाद सोमवार से एक बार फिर पर्यटकों के लिए खुलने जा रहा है। लेकिन इस बार पर्यटकों को पहले की तुलना में काफी ज्यादा एंट्री फीस और म्यूजियम शुल्क चुकाना होगा। एफआरआइ प्रशासन ने नई संशोधित शुल्क सूची जारी कर दी है, जो…
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा स्थित अपने निजी आवास से राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम सभाओं में स्थित सरकारी भूमि की भी गहन जांच की जाए और भू कानून का उल्लंघन कर खरीदी गई जमीनों के मामलों में त्वरित सुनवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जहां भी भू कानून का उल्लंघन पाया जाए, वहां संबंधित भूमि को राज्य सरकार में निहित किया जाए। मुख्यमंत्री ने राज्य में स्थित शत्रु संपत्तियों पर…
पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी, देहरादून में पेट्रोल 100.60 और डीजल 95.99 रुपये पहुंचा चौथी बार बढ़े ईंधन के दाम, आम जनता और व्यापारियों पर बढ़ा महंगाई का दबाव देहरादून। सोमवार को पेट्रोल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर आम नागरिकों को जोरदार झटका दिया है। लगातार चौथी बार हुई इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी देहरादून में पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। नई दरों के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 2 रुपये 61 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 2 रुपये 71 पैसे प्रति लीटर…
“मैं तुम्हें सपने देने आया हूं, बेचने नहीं” — डॉ. कुमार विश्वास देहरादून। प्रख्यात कवि एवं कथावाचक डॉ. कुमार विश्वास ने देहरादून के थानो स्थित देश के पहले “लेखक गांव” में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में युवाओं को साहित्य, संस्कृति और भारतीय संवेदनाओं से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लेखक गांव केवल एक भौतिक स्थान नहीं, बल्कि भारतीय साहित्य और संस्कृति का जीवंत केंद्र बनता जा रहा है, जहां नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ना सीख रही है। डॉ. कुमार विश्वास ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “मैं तुम्हें सपने देने आया हूं, बेचने नहीं। लेखक गांव जैसे स्थान ही…
देहरादून। उत्तराखंड में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हालिया बयान के बाद प्रदेश में सियासी और सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस संवेदनशील मुद्दे पर अब मुस्लिम समुदाय और प्रमुख धार्मिक संगठनों की राय भी खुलकर सामने आ गई है। खास बात यह है कि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड और जमीअत उलेमा-ए-हिंद जैसी बड़ी संस्थाओं ने मुख्यमंत्री के बयान का समर्थन करते हुए साफ किया है कि सड़कों के बजाय मस्जिदों और ईदगाहों के अंदर ही नमाज अदा की जानी चाहिए। ‘दूसरों को तकलीफ देना इस्लाम की भावना के खिलाफ’ उत्तराखंड…
चमोली (उत्तराखंड)। सिख धर्म की आस्था के प्रमुख केंद्र और पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुण्ड साहिब जी के कपाट आज विधि-विधान, शबद कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के साथ ही श्री हेमकुण्ड साहिब की वार्षिक यात्रा का भी विधिवत शुभारंभ हो गया है। हर वर्ष मई-जून से शुरू होकर अक्टूबर तक चलने वाली इस पावन यात्रा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गुरुद्वारे में शीश नवाने पहुंचते हैं। ‘पंच प्यारों’ की अगुवाई में रवाना हुआ था पहला जत्था कपाट खुलने की पारंपरिक प्रक्रिया के तहत बीते शुक्रवार को गोविन्दघाट गुरुद्वारे से ‘पंच प्यारों’ की अगुवाई में…
देहरादून: कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजनता की सुरक्षा करने के उद्देश्य से देहरादून जिला प्रशासन ने मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर अब तक 103 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त कर दिया है. जिसमें प्रथम चरण में 17, द्वितीय चरण में 79 और तृतीय चरण में 7 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए गए हैं. साथ ही संबंधित होमस्टे को विभागीय वेबसाइट से भी हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। देहरादून जिले में होटल रूप में विकसित होमस्टे पर डीएम के निर्देश पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है. इसी क्रम में जिला प्रशासन की मजिस्ट्रेट टीमों ने अब…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में अभिनेता हेमंत पांडे ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों तथा उत्तराखंड की कला, संस्कृति एवं फिल्म जगत से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत एवं प्रतिभाओं से समृद्ध प्रदेश है। राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण एवं कला-संस्कृति के संवर्धन हेतु निरंतर प्रयासरत है। अभिनेता हेमंत पांडे ने राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में फिल्म शूटिंग एवं कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार देर शाम प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत और गतिशील बनाने के लिए एक बड़ा फेरबदल किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश में 19 आईएएस (IAS) और 10 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। कई महत्वपूर्ण विभागों और जिलों के कप्तानों को बदला गया है। आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM इस पूरे फेरबदल में सबसे बड़ा और अहम बदलाव राजधानी देहरादून में हुआ है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी (DM) नियुक्त किया गया है। अनुभव: आशीष चौहान इससे पहले उत्तरकाशी, पौड़ी और पिथौरागढ़ जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिलों…
हरिद्वार : हरिपुर कलां में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनोज जखमोला के आवास पहुंचकर उनकी पुत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए संतान को खोने का दुख अत्यंत पीड़ादायक होता है और इस कठिन समय में पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे धैर्य बनाए रखें तथा ईश्वर…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण। हरिद्वार:-मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में श्री आनंद धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा निर्मित धर्मशाला के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा इस अवसर पर आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षत्रिय कलौता समाज ने सदैव अपने परिश्रम, साहस और संस्कारों के बल पर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि खेती, व्यापार, शिक्षा, समाज सेवा तथा देश की सुरक्षा जैसे विभिन्न…
नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री रामनगर, शंकरपुर और हल्द्वानी क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:50 बजे 9आईजीएल हेलीपैड काशीपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और 1:00 बजे डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचेंगे। इसके बाद वह कार से ग्राम शंकरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। देखें मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम * 12:50 बजे — आईजीएल हेलीपैड काशीपुर से प्रस्थान * 1:00 बजे — डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर आगमन * 1:20 बजे — ग्राम…
नैनीताल— प्रदेश में हाल के दिनों में सामने आई घटनाओं और संभावित आपदा जोखिमों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन नैनीताल ने जनपद के सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक और ट्रॉमा सेंटरों का व्यापक संयुक्त सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर गठित विशेष निरीक्षण दल चिकित्सा संस्थानों में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की गहन जांच करेगा। प्रशासन द्वारा गठित संयुक्त टीम में नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, संबंधित उपजिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान, नगर निगम…
जरूरतमंद परिवार के जीवन में आशा की नई किरण लाया जिला प्रशासन मनीष के बेटे की शिक्षा का भार उठाएगा जिला प्रशासन; अपनी जान की परवाह किए बिना हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ रहे चार बच्चों की बचाई थी जान देहरादून: मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सार्थक रूप देते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के जीवन में आशा की नई किरण जगाई है। ब्रह्मपुरी निवासी दिव्यांग मनीष शर्मा, जिन्होंने 1 वर्ष पूर्व अपनी जान की परवाह किए बिना हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ रहे चार बच्चों की जान…

















