Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • उत्तरकाशी: जंगल की आग बुझाते समय पहाड़ी से गिरकर फॉरेस्ट गार्ड सोहन सिंह रावत की दर्दनाक मौत
    • देहरादून : 21 जून से पहले मुख्यमंत्री धामी ने किया योग, बोले- योग को बनाएं जीवनशैली
    • रोमांच बना जानलेवा! धारी देवी दर्शन से लौटे 21 वर्षीय युवक की बंजी जंपिंग के बाद संदिग्ध मौत
    • उत्तरकाशी: 9 वर्षीय छात्रा से कथित दुष्कर्म, 13 वर्षीय किशोर से पुलिस की पूछताछ
    • Breaking News: UGC NET जून 2026 की 22 से 30 जून तक होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
    • कैबिनेट बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और जसपाल राणा को श्रद्धांजलि
    • एसटीएफ उत्तराखण्ड का बड़ा एक्शन: सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी एवं राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त व्यक्ति गिरफ्तार
    • नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर 100 फीट गहरी खाई में गिरा, 2 की मौत, 25 घायल
    • सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी
    • अब नहीं बनेगी कूड़ाघर रिस्पना! डीएम खुद उतरे मैदान में, 12 जेसीबी-15 डम्परों के साथ शुरू हुआ ‘मिशन पुनर्जीवन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Thursday, June 18
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»देहरादून»04 और 05 मई के लिए आरेंज अलर्ट एसईओसी से जनपदों को जारी हुआ पत्र, सावधानी बरतने के निर्देश
    देहरादून

    04 और 05 मई के लिए आरेंज अलर्ट एसईओसी से जनपदों को जारी हुआ पत्र, सावधानी बरतने के निर्देश

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsMay 3, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून। मौसम विभाग द्वारा राज्य में संभावित खराब मौसम, आंधी-तूफान एवं आकाशीय बिजली की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा जनपदों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में विस्तृत पत्र जारी कर सतर्कता एवं तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 04 एवं 05 मई, 2026 के लिए देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधम सिंह नगर जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, तीव्र से अति तीव्र वर्षा तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है।

    इसके अतिरिक्त दिनांक 05 मई, 2026 को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां ओलावृष्टि, तेज वर्षा एवं तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

    वहीं, दिनांक 02 मई से 06 मई, 2026 तक राज्य के अन्य जनपदों में येलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक, आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं की संभावना व्यक्त की गई है।

    सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि जनपदों को उच्च सतर्कता बनाए रखने तथा किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग गतिविधियों को नियंत्रित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    सभी संबंधित विभागों, जैसे राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, बीआरओ आदि को मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ग्राम स्तर तक अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने एवं आपदा उपकरणों तथा संसाधनों को तैयार स्थिति में रखने को कहा गया है। इसके अतिरिक्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने मोबाइल/संचार माध्यम सक्रिय रखें तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित समन्वय स्थापित करें। विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    Boost Your Website Traffic with TrafficPeak
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    उत्तरकाशी: जंगल की आग बुझाते समय पहाड़ी से गिरकर फॉरेस्ट गार्ड सोहन सिंह रावत की दर्दनाक मौत

    June 18, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read0
    Read More

    देहरादून : 21 जून से पहले मुख्यमंत्री धामी ने किया योग, बोले- योग को बनाएं जीवनशैली

    June 18, 2026 देहरादून By Dainik Uttarakhand News1 Min Read0
    Read More

    रोमांच बना जानलेवा! धारी देवी दर्शन से लौटे 21 वर्षीय युवक की बंजी जंपिंग के बाद संदिग्ध मौत

    June 18, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read0
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025343

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026131

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202588

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202657
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    उत्तरकाशी: जंगल की आग बुझाते समय पहाड़ी से गिरकर फॉरेस्ट गार्ड सोहन सिंह रावत की दर्दनाक मौत

    June 18, 2026

    देहरादून : 21 जून से पहले मुख्यमंत्री धामी ने किया योग, बोले- योग को बनाएं जीवनशैली

    June 18, 2026

    रोमांच बना जानलेवा! धारी देवी दर्शन से लौटे 21 वर्षीय युवक की बंजी जंपिंग के बाद संदिग्ध मौत

    June 18, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 202620

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 202620

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 202617
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?