Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं
    • प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: विद्यालयों में डिजिटल अवसंरचना होगी विकसित: – डाॅ. धन सिंह
    • दून मेडिकल कॉलेज में गूंजा ” नारी शक्ति वंदन” का स्वर: सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक कदम
    • देहरादून में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सूचना विभाग में कई अधिकारियों के तबादले, तुरंत जॉइनिंग के आदेश
    • देहरादून में निजी स्कूल फीस पर बवाल: महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री आवास घेरा, पुलिस से झड़प
    • हरिद्वार: फर्जी पहचान से नाबालिग का शोषण, आरोपी गिरफ्तार
    • चलती संपर्क क्रांति ट्रेन में 7 लाख की लूट: बदमाश फायरिंग कर कूदे फरार
    • रुद्रपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: 5 झुलसे, 4 की हालत गंभीर
    • Almora–Pantnagar Heli Service शुरू: 5 घंटे का सफर अब 30 मिनट में, किराया ₹3800
    • देहरादून में बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम ठंड बरकरार; गुरुवार से बदलेगा मौसम
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Thursday, April 16
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»पर्यटन»प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर ट्रेकर्स को मिलेगी सौगात, उत्‍तराखंड में खुलने जा रहे दो नए ट्रेक रूट
    पर्यटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर ट्रेकर्स को मिलेगी सौगात, उत्‍तराखंड में खुलने जा रहे दो नए ट्रेक रूट

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsFebruary 17, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर ट्रेकर्स को मिलेगी सौगात, उत्‍तराखंड में खुलने जा रहे दो नए ट्रेक रूट

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शीतकालीन यात्रा के दौरान उत्तराखंड में दो नए ट्रेकिंग रूट खुलने जा रहे हैं। उत्तरकाशी जिले में चीन सीमा पर स्थित जादूंग से जनकताल और नीलापानी से मुलिंग-ला को जोड़ने वाले इन ट्रेक रूट का उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे। जादूंग से जनकताल सरल ट्रेक है जबकि नीलापानी से मुलिंग-ला कठिन श्रेणी का ट्रेक है।

    देशभर में ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए अच्छी खबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शीतकालीन यात्रा के दौरान उन्हें दो नए ट्रेक रूट मिलने जा रहे हैं। उत्तरकाशी जिले में चीन सीमा पर जादूंग से जनकताल व नीलापानी से मुलिंग-ला को जोड़ने वाले ये ट्रेक रूट का उद्घाटन प्रधानमंत्री को करना है। इनमें से जादूंग से जनकताल जहां सरल ट्रेक है, वहीं नीलापानी से मुलिंग-ला कठिन श्रेणी का ट्रेक है।

    पर्यटन व तीर्थाटन के साथ ट्रेकिंग व पर्वतारोहण के क्षेत्र में भी उत्तरकाशी जिला अपनी अलग पहचान रखता है। यहां 60 से अधिक ट्रेक रूट हैं। पिछले कुछ समय से जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग चीन सीमा पर जादूंग से जनकताल ट्रेक रूट को खोलने की तैयारी में जुटा था।

    गंगोत्री नेशनल पार्क व आइटीबीपी की संयुक्त टीम इसका सर्वे भी कर चुकी है। बीते वर्ष सीमांत क्षेत्र के भ्रमण पर आए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) को भी इस ट्रेक के जल्द खुलने की जानकारी दी गई थी। अब जबकि, 27 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी का उत्तरकाशी दौरा प्रस्तावित है, तो ट्रेक के उद्घाटन का इससे बेहतर अवसर और कोई नहीं हो सकता।

     

    इसी के मद्देनजर प्रशासन व पर्यटन विभाग भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही सीमांत क्षेत्र में एक और ट्रेक नीलापानी से मुलिंग-ला को खोलने की भी तैयारी है। जिलाधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान दोनों ट्रेक रूट का उद्घाटन कराया जाएगा। बता

     

    जादूंग-जनकताल ट्रेक:
    समुद्रतल से करीब 5,400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह ट्रेक रोमांच का अनुभव कराता है।
    करीब 11 किमी लंबा यह ट्रेक जादूंग से शुरू होता है, जहां आइटीबीपी की चौकी भी है।
    यह ट्रेक नीले पानी की शांत झील जनकताल पहुंचता है।
    इसके खुलने से नेलांग घाटी में पर्यटन व ट्रेकिंग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
    नीलापानी-मुलिंग-ला ट्रेक:
    करीब 25 किमी लंबा यह ट्रेक रूट नीलापानी से मुलिंग-ला तक जाता है।
    मुलिंग दर्रा उत्तराखंड से चीन को जोड़ता है।
    वन विभाग के अनुसार जादूंग-जनकताल की तुलना में यह कठिन श्रेणी का ट्रेक है, जो पर्यटकों को उच्च हिमालयी क्षेत्र में रोमांच का अनुभव कराएगा।

     

    मध्य मई से मध्य अक्टूबर तक कर सकेंगे ट्रेकिंग

     

    डीएम डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों ही ट्रेक रूट ऊंचाई वाले क्षेत्र में स्थित होने के कारण शीतकाल में बर्फ से ढके रहते हैं। इसलिए नवंबर से अप्रैल तक पर्यटकों को यहां जाने की अनुमति नहीं होगी। मध्य मई से लेकर मध्य अक्टूबर तक ही पर्यटक इन ट्रेक पर भेजे जाएंगे।

    पहली बार जाएंगे निम और आइटीबीपी के दल
    उद्घाटन के बाद निम व आइटीबीपी के दल इन ट्रेक रूट पर रवाना होंगे। इनमें जादूंग-जनकताल ट्रेक पर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) और नीलापानी-मुलिंग ला ट्रेक पर आइटीबीपी का दल रवाना होगा

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखण्ड वर्षभर बनेगा पर्यटन की पहली पसंद: महाराज

    January 10, 2026 पर्यटन By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read9
    Read More

    प्रदेश में रोपवे युग की शुरुआत

    September 2, 2025 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News4 Mins Read7
    Read More

     चारधाम यात्रा 2025: केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा पहुंचा 10 लाख के पार 

    June 14, 2025 उत्तर प्रदेश By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read7
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025340

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026128

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202588

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202657
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं

    April 15, 2026

    प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: विद्यालयों में डिजिटल अवसंरचना होगी विकसित: – डाॅ. धन सिंह

    April 15, 2026

    दून मेडिकल कॉलेज में गूंजा ” नारी शक्ति वंदन” का स्वर: सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक कदम

    April 15, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 202615

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 202614

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 202613
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?