विधवा शांति राणा के सिर से जिला प्रशासन ने हटाया कर्ज का भार; सीएसआर फंड से 4 लाख बैंक खाते में हस्तांतरित; मॉं बच्चे हुए भारमुक्त विधवा शांति राणा को जिला प्रशासन का संबल; सीएसआर फंड से 4 लाख की मदद 2 मासूम व 1 किशोर बालक के साथ परिस्थितियों की मार झेल रही व्यथित विधवा शांति राणा को जिला प्रशासन का सहारा; सीएसआर फंड से 4 लाख बैंक खाते में हस्तांतरित पति ने ई-रिक्शा के लिए लिया ऋण; पति की दुर्घटना में हो गई मृत्यु; शांति के सिर पर आन पड़ा मुसीबतों का पहाड़; पति की आकस्मिक मृत्यु के…
Author: Dainik Uttarakhand News
मानचित्र स्वीकृति के बिना किए जा रहे निर्माणों पर ज़ीरो टॉलरेंस, सीलिंग अभियान रहेगा लगातार जारी प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सहस्त्रधारा रोड एवं अन्य क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे अवैध निर्माणों पर सख़्त कार्रवाई करते हुए सीलिंग की कार्यवाही की गई है। प्राधिकरण द्वारा सहस्त्रधारा रोड स्थित डिफेन्स एन्क्लेव, डांडा नूरीवाला क्षेत्र में आयुष तलनिया एवं सुशील तलनिया द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे अवैध बहुमंजिला निर्माण को चिन्हित किया गया था। जांच में निर्माण को नियमों के प्रतिकूल पाए जाने पर संबंधित पक्ष को…
देहरादून: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर और अधिक सुलभ बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने इस साल बड़े बदलाव करने का लक्ष्य तय किया है। इन बदलावों का सीधा असर राज्य की दो प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं— अटल आयुष्मान योजना और गोल्डन कार्ड योजना—पर पड़ेगा। राज्य सरकार ने पिछले साल यह फैसला लिया था कि अटल आयुष्मान योजना को इंश्योरेंस मोड पर और गोल्डन कार्ड योजना को हाइब्रिड मोड पर संचालित किया जाएगा। इस निर्णय के लागू होने से न केवल आम जनता को इलाज में सहूलियत मिलेगी, बल्कि राज्य सरकार पर बढ़ते खर्च का बोझ भी कम होगा। उत्तराखंड…
हरिद्वार। कोटद्वार में एक दुकान के बार बाबा लिखने के मामले में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह अपने समर्थकों सहित मंगलवार को दीपक कुमार को समर्थन देने कोटद्वार जा रहे थे। सूचना पर पुलिस ने चंडीघाट चौकी में उन्हें रोक लिया, लेकिन वो वहां जाने की जिद पर उतारू रहे, जिस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, नहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह, इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इस पर पुलिस उन्हें और उनके समर्थकों को वाहन में बिठाकर रोशनाबाद…
Dehradun: राज्य सरकार ने उपनल के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश की धामी सरकार ने आदेश जारी करते हुए सभी विभागों को निर्देशित किया है कि उपनल से लगे कार्मिकों को भी ‘समान कार्य–समान वेतन’ का लाभ दिया जाए। आदेश के अनुसार, यदि उपनल कर्मचारी किसी विभाग में वही कार्य कर रहा है जो नियमित कर्मचारी करते हैं, तो उसे न्यूनतम वेतनमान (एंट्री पे), मानदेय और निर्धारित भत्तों में समानता सुनिश्चित की जाए। राज्य में करीब 22–25 हजार उपनल कार्मिक कार्यरत हैं, जिनमें लगभग 18–20 हजार कर्मचारी सीधे इस निर्णय से लाभान्वित होंगे। कई श्रेणियों में…
भीमताल। क्षेत्र में आदमखोर वन्यजीव का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को जून स्टेट के जंगल से लापता हुई महिला गंगा देवी का शव जंगल से बरामद होने से इलाके में दहशत का माहौल है। यह घटना वन्यजीव हमले की आशंका को और गहरा कर रही है। जानकारी के अनुसार गंगा देवी सोमवार को खास लेने के लिए जून स्टेट के जंगल गई थीं। वह रोजाना की तरह दोपहर तक घर लौट आती थीं, लेकिन सोमवार को दोपहर करीब दो बजे तक भी जब वह वापस नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। देर शाम तक…
देहरादून : मच्छी बाजार युवती मर्डर केस में बड़ी कार्यवाही एसएसपी देहरादून ने चौकी प्रभारी खुदबुड़ा को किया लाइन हाजिर कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई युवती की हत्या के प्रकरण में प्रथमदृष्टया चौकी स्तर पर मिली लापरवाही एसएसपी देहरादून द्वारा चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को लाइन हाजिर करते हुए पूरे प्रकरण की प्राथमिक जांच क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपी गई थी, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई रिपोर्ट में प्रकरण में प्रथमदृष्टया चौकी प्रभारी की लापरवाही परिलक्षित होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उ०नि० प्रद्युमन नेगी, चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित।
भीमताल ब्लॉक से दिल दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई बुजुर्ग महिला की वन्यजीव के हमले में मौत हो गई। लापता होने के करीब 24 घंटे बाद मंगलवार सुबह महिला का शव जंगल की खाई से बरामद किया गया। भीमताल ब्लॉक के वार्ड नंबर छह, जून स्टेट निवासी गंगा देवी (60) पत्नी राजेंद्र प्रसाद सोमवार सुबह करीब 10 बजे चारा लेने जंगल गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों द्वारा दी गई सूचना के बाद ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह जंगल के भीतर खाई…
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दर्दनाक और भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। देहरादून में हिमाचल प्रदेश की एचआरटीसी बस खाई में जा गिरी, जिससे 4 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल है, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। मृतकों दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। हादास त्यूणी क्षेत्र में हुआ। सुबह करीब 10 बजे हिमाचल प्रदेश के नेरवा-चौपाल से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी की बस हरिपुर-क्वानू मीनस मार्ग पर क्वानू के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों…
देहरादून: उत्तराखंड में बीते रविवार को हुई वर्षा और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद सोमवार को प्रदेशभर में मौसम का मिजाज शुष्क रहा। अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप खिली रही, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं शाम के समय पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहे। Uttarakhand Weather Update 3 February 2026 उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों मौसम बार-बार करवटें ले रहा है, इन दिनों प्रदेश के कई हिल स्टेशन बर्फ से ढके हुए हैं। जिससे प्रदेश के शीतकालीन पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है। बीते सोमवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों…
कोतवाली नगर कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दूल्हा बाजार के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती की धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया, जिसको उपचार हेतु तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सको द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक युवती की पहचान गुन्जन पुत्री मनीष श्रीवास्तव, निवासी गोविन्दगढ के रूप में हुई, जो दूल्हा बाजार की एक दुकान में कार्य करती थी तथा काम के लिये दूल्हा बाजार पहुंची थी, जहां गली में अपने जीजा के घर के पास स्कूटी खडी करने के बाद गली से दुकान की ओर जाने के…
हरिद्वार। लक्सर में एक बार फिर गोलीकांड से सनसनी फैल गई। देर शाम दो छात्रों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक छात्र को गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान विनायक चौधरी (18 वर्ष) पुत्र कमलदीप, निवासी अकोढ़ा कला, लक्सर के रूप में हुई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों छात्रों के बीच पहले लक्सर के होली क्रॉस स्कूल के पास विवाद हुआ, जिसके बाद मामला और बढ़ गया। इसके बाद के वी इंटर कॉलेज के पीछे दोबारा झगड़ा हुआ, जहां एक छात्र ने दूसरे छात्र को…
ऋषिकेश: उत्तराखंड को केंद्रीय बजट 2026–27 में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है। बजट में सड़क, राजमार्ग, रेलवे और हवाई कनेक्टिविटी पर विशेष जोर देते हुए राज्य के लिए लगभग ₹4000 करोड़ की केंद्रीय सड़क–राजमार्ग परियोजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। इनमें ऋषिकेश में ग्रीन एलिवेटेड बाइपास और पिथौरागढ़ में ट्रिपल टनल कॉरिडोर सबसे अहम परियोजनाएं हैं। Union Budget 2026 Boosts Uttarakhand Infrastructure बजट 2026–27 में प्रस्तावित ऋषिकेश ग्रीन एलिवेटेड बाइपास उत्तराखंड की सबसे महत्वपूर्ण शहरी परिवहन परियोजनाओं में से एक है। यह बाइपास लगभग 12.6 किलोमीटर लंबा होगा और इसकी अनुमानित लागत करीब ₹1700 करोड़ है। यह…
जिला प्रशासन की चेतावनी; शाम तक रोड रिस्टोर न होने पर सम्बन्धितों पर मुकदमा होगा दर्ज डीएम के निर्देश पर क्यूआरटी ने जाचीं शहर में सड़कों की व्यवस्था आईएसबीटी क्रॉसिंग व सहारनपुर रोड माजरा में रोड कटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई रोड कटिंग शर्तों के उल्लंघन पर अनुमति निरस्त, शाम तक सड़क बहाली के निर्देश देहरादून, दिनांक 02 फरवरी 2026 (सूवि) जिला प्रशासन द्वारा आईएसबीटी क्रॉसिंग, सहारनपुर रोड, माजरा क्षेत्र में किए जा रहे रोड कटिंग कार्य में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के…
ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या का खुलासा, आरोपी सुरेश गुप्ता को पुलिस ने छुटमलपुर (सहारनपुर) से गिरफ्तार किया।कोतवाली ऋषिकेश के शिवाजी नगर गली नंबर-11 में किराये पर रह रही महिला प्रीति की 31 जनवरी 2026 की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश गुप्ता को छुटमलपुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया।आरोपी का नाम/पता: सुरेश गुप्ता, पुत्र स्वर्गीय लालामल गुप्ता निवासी ग्राम दरगाहपुर, थाना लक्सर, जिला हरिद्वार वर्तमान निवासी: आवास विकास कालोनी, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून उम्र: 40 वर्ष
ऋषिकेश शिवाजी नगर में एक तलाकशुदा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात 10 बजे जब महिला घर पर अकेली थी तभी एक युवक बाइक से गली में आया और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला तो युवक ने जाली वाले दरवाजे से पिस्टल सटाकर गोली चला दी, जो सीधे महिला के सीने पर लगी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक ने दरवाजा खटखटाया और महिला को गोली मार दी। ऋषिकेश में हुई इस वारदात से हर कोई स्तब्ध है। महिला की पहचान प्रीति रावत (32) निवासी यमकेश्वर के रूप में हुई है। शिवाजी…

















