डोईवाला। राजकीय प्राथमिक विद्यालय तेलीवाला में प्रार्थना सभा के दौरान एक युवक स्कूल में घुस गया। वहां पर उसने छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी की। रोकने पर आरोपित ने प्रधानाध्यापिका सहित तीन शिक्षकों को पीटा। उसके बाद आरोपित ने स्कूल का फर्नीचर तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग कोतवाली पहुंचे। वहां पर उन्होंने हंगामा कर आरोपित को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। उसके बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। डोईवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि…
Author: Dainik Uttarakhand News
देहरादून। आपराधिक मामलों में संलिप्त जितेंद्र रावत उर्फ जित्ती पर एक व्यक्ति ने परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में राजपुर थाना पुलिस ने जितेंद्र रावत उर्फ जित्ती सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राजपुर प्रदीप रावत ने बताया कि अमरदेव खंडूडी निवासी मेरिवेल एस्टेट मसूरी ने तहरीर दी कि झड़ीपनी शहंशाही रिसोर्ट के पीछे उनकी पैतृक जमीन है। इस जमीन को खरीदने के लिए संपूर्णानंद त्यागी ने उनसे संपर्क किया। संपूर्णानंद त्यागी ने उनकी मुलाकात बलराम यादव व जगत राम डोगरा से करवाई। इन व्यक्तियों ने उनकी जमीन खरीदने…
देहरादून: देहरादून जिले के ढालीपुर (विकासनगर कोतवाली क्षेत्र) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा मनीषा तोमर (18) की निर्मम हत्या कर दी गई। छात्रा का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में खून से सना और बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला। 12th-grade student was brutally murdered in Dehradun परिजनों के अनुसार, मनीषा बुधवार शाम अपने चचेरे भाई सुरेंद्र के साथ बाइक से दांत संबंधी दवाई लेने विकासनगर गई थी। रात 9 बजे तक भी जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।…
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत किए जा रहे अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख़्त रुख अपनाते हुए सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्यवाही लगातार जारी है। प्राधिकरण की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बिना स्वीकृति एवं नियमों के विरुद्ध किए जा रहे किसी भी प्रकार के निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में देहरादून के प्रगति विहार क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई। प्रगति विहार लेन संख्या-06, देहरादून में उपेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सीलिंग की कार्यवाही की गई। वहीं, इसी…
Dehradun Murder Case कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के ढालीपुर–हरबर्टपुर मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और उच्च अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। मृतका के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार रात कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि ढालीपुर हरबर्टपुर क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवती का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त मनीषा पुत्री आनंद सिंह, निवासी बोक्सा बस्ती ढालीपुर के रूप में…
विकासनगर। कोतवाली विकासनगर अंतर्गत नगर के मुख्य बाजार में दुकानदार से विवाद होने पर जम्मू-कश्मीर के फेरी वाले के साथ मारपीट कर दी गयी। घायलों ने आरोप लगाया है कि जैसे ही लोगों को पता चला कि वो कश्मीर से है और मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रहे हैं, लोगों ने उन्हों डंडों से पीट दिया। जिसके बाद चौकी बाजार विकासनगर में पीड़ित के भाई दानिश पुत्र मौहम्मद यासीन निवासी करलपुर जम्मू कश्मीर हाल निवासी पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश ने तहरीर देकर दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दानिश ने तहरीर में कहा कि पहले उनसे पूछा गया कि कहां…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को ज़मीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए देहरादून नगर निगम ने एक अहम पहल की है। नगर निगम द्वारा शहर में ऑटोमेटिक प्लास्टिक बॉटल क्रैशर मशीन की शुरुआत की गई है। बृहस्पतिवार को नगर निगम परिसर के बाहर मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल ने देहरादून की पहली ऑटोमेटेड प्लास्टिक बोतल क्रैशर मशीन का विधिवत उद्घाटन किया। शहर की प्रमुख जगहों पर लगेंगी ऑटोमेटेड बॉटल क्रैशर मशीनें नगर निगम देहरादून की योजना के तहत यह ऑटोमेटेड बॉटल क्रैशर मशीनें शहर की प्रमुख जगहों पर स्थापित की जाएंगी। इनमें— प्रमुख पर्यटक स्थल रेलवे स्टेशन बस स्टेशन शैक्षणिक संस्थान…
देहरादून। सनातन की आत्मा गौमाता में बसती है। आज के समय में जब हम अपनी जड़ों से दूर हो रहे हैं, यह फिल्म गुम हो रही गौमाता को बचाने और उनकी अहमियत को समझाने की एक बड़ी कोशिश है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को सुभाष रोड़ स्थित अपने कैम्प कार्यालय में कामधेनु इंटरनेशनल प्रोडक्शन के बैनर तले गौ माता के महत्व पर बनी फिल्म “गोदान” के टीजर, गाने और पोस्ट लॉन्चिंग के अवसर पर कही। उन्होंने फिल्म निर्माण के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री…
रुड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने एक ऐसा ड्रोन तैयार किया है जिससे कम लागत में कृत्रिम वर्षा एवं बर्फबारी की जा सकेगी। इसके अलावा यह ड्रोन मिट्टी में नमी बनाने में भी मददगार साबित होगा। जिससे जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं को भी कम किया जा सकेगा। 11 किलो का यह ड्रोन जमीन से लगभग चार किमी ऊपर जा सकेगा। आईआईटी रुड़की के भू-विज्ञान विभाग के प्रो. एस मौर्य ने बताया कि भारत में क्लाउड सीडिंग (जियो-इंजीनियरिंग) को अनियमित एवं असमान वर्षा की बढ़ती चुनौतियों, लंबे समय तक सूखे की स्थिति, गिरते भूजल स्तर और जलवायु परिवर्तन…
आज की बिजी लाइफस्टाइल की वजह से हर कोई स्ट्रेस भरी जिंदगी जी रहा है. इससे कई हेल्थ प्रॉब्लम हो रही हैं, और स्ट्रोक उनमें से एक है. पहले, स्ट्रोक ज्यादातर बुजुर्गों को होता था. लेकिन, बढ़ते स्ट्रेस की वजह से अब यह सभी उम्र और जेंडर के लोगों को प्रभावित कर रहा है. स्ट्रोक तब होता है जब दिमाग में खून का बहाव कम हो जाता है या जब दिमाग की कोई नस फट जाती है. हमारी रोजाना की जिंदगी में हम कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जो इसमें योगदान देती हैं. आइए जानते हैं कि वे क्या हैं.…
रामनगर: हल्द्वानी से हरिद्वार–देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज बस एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई. यह दुर्घटना रामनगर के पास हल्द्वानी–रामनगर राज्य मार्ग पर बेलगड़ क्षेत्र के पास उस समय घटित हुई, जब बस चालक ने अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया. इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धंस गई. प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, बस संख्या UK04 PA 1681 हल्द्वानी से चलकर देहरादून की ओर जा रही थी. बस में उस समय करीब 25 से 30 यात्री सवार थे. बेलगड़ के पास एक बाइक अचानक सामने आ…
देहरादून। दून के पथरियापीर क्षेत्र में बिजली बिल की बकाया वसूली के दौरान उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (ऊर्जा निगम) की टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि उपभोक्ता के यहां विद्युत संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता और लाइन स्टाफ को घर के भीतर घसीटकर लोहे की रॉड और डंडों से पीटा गया। इस हमले में अवर अभियंता समेत चार कर्मचारी घायल हो गए, जिनका कोरोनेशन अस्पताल में उपचार कराया गया है। मामले में पुलिस से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। विद्युत वितरण उपखंड बिंदाल…
प्रदेश में जल्द ही नई आवास नीति बनेगी। शहरों और धामों की धारण क्षमता पर जल्द काम शुरू भी होगा।सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने बैठक में कई अहम निर्देश दिए। प्रदेश में जल्द ही नई आवास नीति बनेगी। वहीं, प्रमुख शहरों और धार्मिक स्थलों की धारण क्षमता का भी जल्द निर्धारण होगा। सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। सचिव आवास डॉ. कुमार ने बैठक में उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण और जिलास्तरीय विकास प्राधिकरणों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 एवं 2.0 की प्रगति की भी समीक्षा की। योजना…
देहरादून: उत्तराखंड में जन्म से ट्रांसजेंडर और ट्रांसजेंडर पहचान के साथ रह रहे बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने ठोस पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और विशेषज्ञों के साथ एक अहम बैठक की। Transgender children are being neglected in Uttarakhand इस बैठक में ट्रांसजेंडर बच्चों के संरक्षण, समावेशन और समग्र विकास में आ रही चुनौतियों पर गहन मंथन किया गया। बैठक में सामने आया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही ट्रांसजेंडर बच्चों के…
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर, देहरादून में 1035 सहायक अध्यापक (प्राथमिक शिक्षा) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस समूह में 17 विशेष शिक्षक भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब उनके कंधों पर उत्तराखंड के भविष्य को संवारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ गई है। उन्होंने कहा जब किसी बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा मिलती है तो वह केवल अपना जीवन ही नहीं संवारता….बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी अमूल्य योगदान देता है। शिक्षक देश के उज्ज्वल भविष्य के शिल्पकार हैं। उन्होंने यह भी…
रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। कार में लिफ्ट देने के बहाने दो युवकों द्वारा एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। Woman Gang-Raped After Being Offered a Lift पीड़िता के अनुसार, वह सुबह करीब 5:30 बजे अपने घर से सिडकुल क्षेत्र स्थित एक कंपनी में ड्यूटी के लिए निकली थी। रास्ते में टेम्पो या अन्य साधन न मिलने के कारण वह…














