Author: Dainik Uttarakhand News

देहरादून के डोईवाला में तड़के हादसा हो गया। लोहाघाट से देहरादून आ रही एक बस में अचानक आग लग गई। इस दौरान चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि सभी सवारियां सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, घटना तड़के चार बजे की है। लालतप्पड़ साईं मंदिर के सामने पहुंचते ही बस ने अचानक आग पकड़ ली। आग लगती देख हड़कंप मच गया। बस में 15 सवारियां थीं। आग लगने की खबर लगते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को साइड में लगाया और सभी सवारियों को उतारा। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू…

Read More

नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत दियारी गांव में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात कारणों से घर में आग लगने से 19 वर्षीय युवती की जलकर मौत हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंचे पिता गंभीर रूप से झुलस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दियारी निवासी गोविंद लाल के मकान में रात करीब 11 बजे एक कमरे में अचानक आग लग गई। उस समय कमरे में उनकी 19 वर्षीय बेटी मीना आर्य मौजूद थीं, जबकि गोविंद लाल पास के कमरे में खाना खा रहे थे। आग लगते ही उन्होंने बेटी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस…

Read More

नैनीताल और मसूरी में नव वर्ष के स्वागत की पार्टियों की धूम रही. सैलानियों ने एक दूसरे को गले लगाकर नए का ग्रेंड वेलकम किया. मसूरी/नैनीताल: नववर्ष 2025 के स्वागत में ‘पहाड़ों की रानी’ मसूरी पूरी तरह जश्न के रंग में रंगी नजर आई. 31 दिसंबर की रात से लेकर नए साल के पहले दिन तक मसूरी में देश-विदेश से आए हजारों पर्यटकों ने ठंड के बीच उत्साह और उल्लास के साथ नववर्ष का जश्न मनाया. माल रोड, केम्पटी फॉल, गनहिल और लाइब्रेरी क्षेत्र में देर रात तक रौनक बनी रही. लोगों ने नए साल पर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि…

Read More

कार्यक्रम में नव निर्वाचित प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं महामंत्री को बुके देकर किया सम्मानित देहरादून। नव वर्ष की पावन बेला पर आज उज्जवल रेस्तरां में उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने नव वर्ष मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें सभी पत्रकार साथियों ने महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री निशीथ सकलानी को पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें नव वर्ष की बधाई दी । श्री सकलानी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पत्रकार महासंघ सदैव पत्रकार हितों के लिए मांग उठाता आ रहा है। उन्होंने महासंघ के सभी सदस्यों से अपेक्षा…

Read More

देहरादून के हाथीबड़कला में CM पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी योजनाओं और अपनी कमेटियों में सैनिकों को स्टॉकहोल्डर बनाने की घोषणा की। उन्होंने यह बात पूर्व सैनिकों के एक मिलन समारोह में कही। उन्होंने कहा, राज्य की रजत जयंती के अवसर पर कई निर्णय लिए हैं, जल्द ही उन्हें आगे बढ़ाएंगे। ताकि उत्तराखंड भारत का श्रेष्ठ राज्य बने। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। कुछ पार्टियां सेना से सबूत मांगती हैं CM ने कहा, आज हमारे सैनिक इतने पराक्रमी हैं, उनके परिवार अनुशासन से काम करते हैं, इतनी जीवटता से काम करते हैं, अपने बच्चों को छोड़कर सेना…

Read More

नव वर्ष के अवसर पर पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु परिवहन विभाग द्वारा ओवर-स्पीडिंग एवं नशे का सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद देहरादून, हरिद्वार, टिहरी एवं उत्तरकाशी में कुल 830 वाहनों एवं चालकों की जांच की गई। जांच के दौरान ओवर-स्पीडिंग करते पाए जाने पर 227 वाहनों के चालान किए गए। वहीं, नशे का सेवन कर वाहन चलाने के मामलों में 25 चालकों को गिरफ्तार कर पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया, तथा संबंधित वाहनों को चालान कर सीज किया गया।…

Read More

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर आईएसबीटी क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही यातायात जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की गई है। आईएसबीटी का लंबे समय से बंद पड़ा निकासी गेट पुनः खोल दिया गया है तथा गेट पर बने अवैध/अस्थायी निर्माण को पूर्णतः ध्वस्त कर दिया गया है। वर्षों से गेट बंद होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त लहजे में निकासी गेट खोलने के निर्देश दिए। डीएम की सख्ताई से आईएसबीटी का निकासी गेट खोल दिया गया है, जिससे अब यातायात संचालन में सुधार आया है। उक्त निकासी गेट पर अस्थायी निर्माण एवं…

Read More

जिन मतदाताओं की उम्र 38 साल या उससे अधिक है, उनके नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज हैं, उनकी सीधे बीएलओ एप से मैपिंग देहरादून: उत्तराखंड में होने वाले आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से पहले प्री विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया जारी है. इसके तहत प्रदेश भर में बीएलओ आउटरेज अभियान चलाया जा रहा है. वर्तमान समय तक प्रदेश में 65 फीसदी मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है. ऐसे में उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से प्रदेश में चल रहे बीएलओ आउटरीच अभियान को आगामी 10 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है, ताकि अधिक से…

Read More

भिकियासैंण तहसील क्षेत्र में हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना 30 दिसंबर 2025 को सुबह लगभग 7:30 बजे हुई थी। सेलापानी के पास विनायक–भिकियासैंण मोटर मार्ग पर वाहन संख्या यूके 07 पीए 4025 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में कुल 19 लोग सवार थे। दुर्घटना में 7 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच के…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में पुराने वाहनों को स्क्रैप करने और समान श्रेणी के नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर भारी भरकम छूट दी जाएगी. इस संबंध में परिवहन विभाग के आयुक्त बृजेश कुमार संत ने अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार गैर परिवहन और परिवहन पुराने वाहनों को स्क्रैप करने और समान श्रेणी के नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन के समय मोटर व्हीकल टैक्स में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी. परिवहन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी होने के साथ ही ये व्यवस्था प्रदेश में लागू हो गई है. हालांकि, इस योजना का लाभ उठाने के लिए रजिस्टर्ड वाहन स्क्रैपिंग…

Read More

देहरादून में एक जिम ट्रेनर द्वारा महिला को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। घटना के बाद हिंदू संगठनों, महिला और उसके परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित लोगों ने जिम पहुंचकर आरोपी जिम ट्रेनर की पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र के चंद्रमणि चौक स्थित फिट एंड फाइन जिम का है। बताया जा रहा है कि इस जिम को नदीम नाम का युवक किराए पर संचालित करता है और वही जिम में ट्रेनर के…

Read More

अल्मोड़ा के लमगड़ा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर जंगल में भीषण आग लग गई। मेरधूरा–सत्यों मोटर मार्ग के समीप कपास वन पंचायत के जंगलों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें उठती देख स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, चीड़ के जंगल होने के कारण आग तेजी से फैलती रही, जिससे उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। स्थिति गंभीर होती देख ग्रामीणों ने वन विभाग और अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। शाम करीब सवा पांच बजे…

Read More

Uttarakhand Weather Update: आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बुधवार को मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों में 31 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। खास तौर से प्रदेश के 3200 मीटर…

Read More

उत्तराखंड। चमोली जिले में स्थित विष्णुगढ़-पीपलकोटी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट साइट पर बड़ा हादसा हो गया. पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी (THDC) परियोजना की सुरंग के भीतर मजदूरों को कार्यस्थल तक ले जाने वाली दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं, इससे अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में करीब 60 मजदूर घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ, जब शिफ्ट बदल रही थी. प्रोजेक्ट साइट पर चलने वाली इंटर्नल ट्रांसपोर्ट ट्रेनों में मजदूर सवार थे. इसी दौरान किसी कारण से दो लोको ट्रेनें सुरंग के भीतर टकरा गईं. टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेन के भीतर खड़े और बैठे…

Read More

संप्रेक्षक चुने गए विजय को एक पैनल राजनीतिक समीकरण से खुलकर समर्थन नहीं कर पाया और मूल पैनल ने पदाधिकारी के रूप में नहीं किया था स्वीकार उत्तरांचल प्रेस क्लब के चुनाव में प्रमुख पदों पर एकतरफा मुकाबला देखने को मिला। अध्यक्ष पद पर अजय राणा ने बेहद मजबूत बढ़त के साथ जीत दर्ज की, जबकि महामंत्री पद पर योगेश सेमवाल भी आसान जीत के साथ चुने गए। 394 सदस्यों (मताधिकार वाले) के प्रेस क्लब में करीब 360 ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी का परिचय दिया। यह आंकड़ा कुल मतदाताओं का 91 प्रतिशत से…

Read More

देहरादून नए साल पर सैलानियों को जाम में न फंसना पड़े इसके लिए देहरादून से मसूरी के लिए ट्रैफिक रूट बदला गया है। नए साल के जश्न के लिए मसूरी तैयार है। होटलों-दुकानों को सजाया गया है। पर्यटकों के लिए होटलों में विशेष पैकेज देने की तैयारी है। साथ ही मनोरंजन के लिए गीत-संगीत की व्यवस्था भी की गई है। सैलानियों को जाम में न फंसना पड़े इसके लिए देहरादून से मसूरी के लिए ट्रैफिक रूट बदला गया है। सीओ मसूरी मनोज असवाल ने कहा कि मसूरी में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। सभी डायवर्जन पर पुलिस तैनात रहेगी। शहर…

Read More