रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पुराने पीर के पास 17 फरवरी को एक ग्रामीण प्रदीप का शव मिला था, जिसके सर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर मैं प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रदीप शराब खरीदने के लिए रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर आया था। यहां पर शराब की दुकान बंद थी। इसके बाद यहां पर उसे एक युवक विनायक त्यागी निवासी ग्राम बदला थाना छप्पर हाल निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर मिला। वह भी शराब खरीदने के लिए आया था। दोनों में दोस्ती…
Author: Dainik Uttarakhand News
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेला हरिद्वार के दिव्य एवं भव्य आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया गया। कुंभ मेला नियंत्रण भवन में शनिवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप कुंभ मेला-2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के साथ-साथ हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को सुदृढ़ करने में यह अवस्थापना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे। शिलान्यास किए गए कार्यों का विवरण : 1. घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसंरचना (सिंचाई विभाग)…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बार फिर अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में व्यापक सीलिंग अभियान चलाया। प्राधिकरण की टीम ने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर बिना मानचित्र स्वीकृति एवं नियमों के विरुद्ध किए जा रहे निर्माण कार्यों को चिन्हित कर उन पर सीलिंग की कार्रवाई की। इस दौरान निर्मल बाग ब्लॉक-बी, पशुलोक विस्थापित क्षेत्र तथा हरिद्वार रोड के आसपास अवैध रूप से खड़े किए जा रहे निर्माणों को बंद कराया गया। प्राधिकरण ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नियमों को दरकिनार कर किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के…
हरिद्वार। राज्य के पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने आज सीसीआर सभागार में लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग एवं पीएमजीसवाई द्वारा प्रदेश में किए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन जो भी सड़क निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, उन कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ नवीनतम तकनीक का प्रयोग करते हुए त्वरित गति से किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए जो भी…
देहरादून स्थित नानुरखेड़ा शिक्षा निदेशालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अशासकीय विद्यालयों से जुड़े विवाद के दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में निदेशक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े कुछ सदस्य अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे। इसी दौरान निदेशालय के कार्मिकों और प्रबंधन के प्रतिनिधियों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते तीखे विवाद में बदल गई। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हमला कर…
देहरादून: मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिला प्रशासन, देहरादून द्वारा विद्यालयी शिक्षा को आधुनिक, तकनीकी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जनपद के सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास सुविधा विकसित करने के उद्देश्य से कुल 880 स्मार्ट टीवी क्रय किए गए हैं, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल, इंटरएक्टिव एवं दृश्य-आधारित शिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे जिले के अपने सरकारी विद्यालय भी निजी विद्वालयों की भांति आधुनिक शिक्षा से जुड़ेगें। जिला प्रशासन द्वारा जिले में पिछले ढेड वर्ष से सरकारी विद्यालयों को प्रोजेक्ट ‘‘उत्कर्ष’’ के तहत सुविधा सम्पन्न बनाया जा रहा है। सभी विद्यालयों…
देहरादून: सहसपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच एक बोलेरो जीप और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवार सड़क पर जा गिरे। जानकारी के अनुसार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रतीतपुर की प्रधानाध्यापिका सुशीला बिंजोला (59 वर्ष), निवासी विकासनगर, स्कूल की छुट्टी के बाद अपने सहकर्मी शिक्षक प्रवीण वर्मा के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान हर्बटपुर की ओर से आ रही बोलेरो से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी…
देश के सीडीएस जनलर अनिल चौहान का आज श्रीनगर गढ़वाल के दौरे पर हैं, जहां वह छात्रों से संवाद करेंगे। देश के सीडीएस जनलर अनिल चौहान श्रीनगर गढ़वाल के दौरे पर पहुंचे हैं। सीडीएस ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के चौरास परिसर में एनसीसी कैडेड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर ग्रहण किया। वह अपनी पत्नी अनुपमा चौहान के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। कोतवाली निरीक्षक कीर्तिनगर संजय मिश्रा ने बताया कि सीडीएस हेलीपैड से सीधे कार्यक्रम स्थल विवि प्रेक्षागृह में पहुंचे। वह यहां छात्रों व शिक्षकों से संवाद करेंगे। करीब दो घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम…
देहरादून। अर्बन कोआपरेटिव बैंक का ऋण घोटाला अब सार्वजनिक हो गया है। हालांकि, यह सब तब हुआ, जब बैंक की वित्तीय स्थिति डांवाडोल हो गई और आरबीआइ को हस्तक्षेप करना पड़ा। बैंक के हालत के लिए कहीं न कहीं चेयरमैन और सचिव की अनदेखी को भी माना गया। इस संबंध में खाताधारकों ने खुलकर आरोप लगाए हैं। बावजूद इसके मौजूदा प्रबंधन आरोपों को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। चेयरमैन मयंक ममगाईं का कहना है कि घोटाला वर्ष 2013-14 में किया गया और इसके लिए पूर्व सचिव और तत्कालीन अधिकारी जिम्मेदार हैं। बैंक के मौजूदा सचिव बीरबल के अनुसार, मुख्य रूप से…
अधिकारियों से ली संस्थान के शैक्षिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थआों की जानकारी हल्द्वानी में आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज कुमाऊँ मण्डल के एक दिवसीय दौरे के दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भीमताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से संस्थान में शैक्षिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डाॅ. रावत ने भ्रमण के दौरान विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्थाओं को भी परखा। इसके अलावा उन्होंने हल्द्वानी में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले…
myScheme पोर्टल पर योजनाओं की जानकारी अब एक क्लिक पर “मेरी योजना” पुस्तिका की सभी योजनाएं ऑनलाइन, पारदर्शिता और सुगमता की ओर बड़ा कदम आमजन तक सुलभता से त्वरित और सरल जानकारी पहुंचाने की पहल देहरादून।प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को आमजन तक सरल, सुलभ और त्वरित रूप में पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री द्वारा myScheme पोर्टल का अनावरण किया गया है। myScheme पोर्टल पर कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा तैयार की गई “मेरी योजना” पुस्तकों में प्रकाशित समस्त योजनाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। इस पोर्टल का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को केंद्र एवं राज्य…
देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं कल से शुरू हो रही हैं। सुरक्षा और नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। शासन ने राजस्व अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाने का आदेश जारी किया है। उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं कल से शुरू हो रही है। परीक्षा में सुरक्षा और नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। शासन ने राजस्व अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाने का आदेश किया है। 21 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा 20 मार्च 2026 तक चलेगी। इसके लिए प्रदेश भर में 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 156…
देहरादून। दूसरे राज्यों से एनओसी लेकर यात्री वाहन देहरादून में पंजीकृत कराने वाले वाहन स्वामियों को अब पुलिस सत्यापन अनिवार्य कराना होगा। उनके मूल पते या किरायानामे का पुलिस से सत्यापन हुए बिना वाहनों के देहरादून संभाग में पंजीयन पर आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने रोक लगा दी है।आरटीओ के अनुसार पिछले कुछ दिनों में ऐसे कुछ संदिग्ध मामले पकड़ में आने के बाद यह निर्णय लिया गया है। आरटीओ ने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए साफ कहा कि 12 सीटर से अधिक क्षमता वाले यात्री वाहनों के पंजीकरण और परमिट से जुड़े सभी कार्य अब केवल पूर्ण दस्तावेज…
रुद्रपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पूरे जनपद में ओवरलोडिंग के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया, जिसमें बड़ी संख्या में वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों और एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने सघन चेकिंग कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ओवरलोड वाहनों की व्यापक जांच की गई, जिसमें कुल 24 वाहनों के चालान किए गए, 17 वाहनों को सीज किया गया और 14 वाहनों के कोर्ट चालान किए…
टिहरी-टिहरी जनपद के थाना घनसाली क्षेत्र के एक गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपने खून के रिश्तों को तार-तार किया है,गांव के ही एक चाचा पर 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि POCSO एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर बलात्कार के आरोप में धारा 65(1) बीएनएस और 3/4 POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी…
राजकीय महाविद्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण क्षेत्र के विकास मे मील का पत्थर: चौहान उत्तरकाशी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकारण को क्षेत्र के विकास मे मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं और भी हैं जिन पर जल्दी ही संस्तुति मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए चौहान ने कहा कि महाविधालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग क्षेत्र के लोग लम्बे समय से कर रहे थे। आखिरकार आज यह मांग भी पूरी…
















