श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वाेपरि, धनाभाव नहीं बनेगा बाधा, विभाग बताए जरूरत, जिला प्रशासन करेगा गेप फंडिंग-डीएम ऋषिकेश में 30, विकासनगर में 20 काउंटर पर 24 घंटे रजिस्ट्रेशन सुविधा, मोबाइल टीमें भी रहेगी तैनात होटल, धर्मशाला व आश्रमों के दूरभाष सहित कंट्रोल रूम व हेल्पलाइन नंबर होंगे सार्वजनिक, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुलभ और समग्र सूचना डीएम के निर्देश, यात्री सुविधा केंद्र हो सुसज्जित, शटल सेवा के साथ होल्डिंग एरिया में रहे सभी आधुनिक सुविधाएं चारधाम यात्रा में मेडिकल सुविधाओं पर फोकस, टेस्टिंग किट और एंबुलेंस सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती वाहनों की फिटनेस अनिवार्य, ग्रीन कार्ड के साथ परिवहन विभाग…
Author: Dainik Uttarakhand News
चम्पावत: उत्तराखंड के टनकपुर में 21 फरवरी को एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला चंपावत जिले के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है, जहां चार हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर सेवायोजन विभाग चंपावत द्वारा सरस कार्बेट महोत्सव के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मेला पिथौरागढ़ चुंगी के पास सैनिक कल्याण विश्राम गृह के निकट महोत्सव स्थल पर आयोजित होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में 15 से अधिक राष्ट्रीय…
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने के लिए धामी सरकार गंभीर है और शासन स्तर पर इसकी तैयारी चल रही है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रकरण को जल्दी ही कैबिनेट में लाने की तैयारी कर रही है। मुख्य सचिव भी राजस्व और वन अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के लिए निर्देशित कर चुके हैं। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। चौहान ने नेता प्रतिपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इस मुद्दे…
विकासनगर, देहरादून :- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विकासनगर, देहरादून में श्री खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री खाटू श्याम धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा खाटू श्याम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बाबा खाटू श्याम की महिमा अपरंपार है। उन्होंने कहा कि बाबा खाटू श्याम आस्था के आराध्य होने के साथ हर टूटे हुए मन को संबल देने वाले हारे के सहारे हैं।…
देहरादून दिनांक 18 फरवरी 2026 विगत माह 04.12.2025 को जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रायपुर स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संबंध में शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में जन औषधि केंद्र पर दवाओं की उपलब्धता न होने तथा केंद्र संचालक द्वारा निकट ही एक निजी मेडिकल स्टोर संचालित किए जाने का उल्लेख किया गया था। प्राप्त शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल कुमार एवं वरिष्ठ औषधि निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर जांच की गई। जांच में अनियमितताएं पाई गई, जिनमें जन औषधि…
देहरादून। उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में पारे में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। जिससे दिन गर्म होने लगे हैं। हालांकि, सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हलांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने से लेकर हल्की वर्षा-बर्फबारी होने के आसार हैं। मंगलवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। जिससे दोपहर में पारे में भारी वृद्धि दर्ज की गई और पहाड़ से मैदान तक गर्मी महसूस की गई।…
देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित चिड़ियापुर के जंगल में फेंक दिया। श्यामपुर पुलिस की मदद से देहरादून पुलिस ने जंगल से रेत में दबाया गया शव बरामद किया।आपको बता दे की दिनांक 11 फरवरी 2026 को संतराम धीमान निवासी शास्त्री नगर, बसंत विहार द्वारा थाने पर सूचना दी की उनका पुत्र दिगंबर धीमान उम्र 28 वर्ष दिनांक 09 फरवरी 26 को घर से बिना बताए कहीं चला गया, जिसको उनके द्वारा काफी तलाश किया गया लेकिन उसके सम्बन्ध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो…
देहरादून। देहरादून के मोहब्बेवाला चौक पर बुधवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब एक अनियंत्रित ट्रक अचानक कार के ऊपर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक के पलटने के बाद आग तेजी से फैलने लगी, लेकिन गनीमत रही कि आग भड़कने से पहले ही कार और ट्रक में सवार लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन देहरादून की दमकल टीम और स्थानीय पुलिस…
सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले सभी निजी/सार्वजनिक वाहनों की करी जा रही आकस्मिक चैकिंग संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर प्राप्त की जा रही सत्यापन संबंधित जानकारी एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को दिया है स्पष्ट संदेश पुलिस के विजिबिलिटी बढ़ाने के साथ-साथ सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के दिए हैं निर्देश लगातार सघन चेकिंग के लिए जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रों में 20 चेकिंग पॉइंट किये निर्धारित देहरादून। बुधवार की सुबह से ही जनपद के नगर तथा देहात…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ऋषिकेश और डोईवाला क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृति के की जा रही किसी भी प्रकार की निर्माण गतिविधि या प्लॉटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। डोईवाला क्षेत्र में कुडकावाला, निकट क्रेशर प्वाइंट पर विकास उनियाल तौसिप द्वारा लगभग 15 से 20 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध कार्रवाई करते…
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 5 किमी दौड़ को रवाना किया। सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं ने भरी हुंकार। जानें सीएम का खास संदेश। देहरादून: राजधानी देहरादून की सड़कों पर मंगलवार सुबह सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का एक साझा संदेश गूंजता दिखाई दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंट रोड से आयोजित 5 किलोमीटर की विशेष दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन में युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित समाज के हर वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने दौड़ शुरू होने से पहले सभी धावकों को संबोधित किया। उन्होंने…
हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने देर शाम अफरा-तफरी मचा दी। जानकारी के अनुसार खान रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी एक फॉर्च्यूनर कार को तेज गति से आ रही दूसरी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे दो लोग भी वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को वाहन सहित हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले में विधिक कार्रवाई…
नैनीताल/टिहरी: सोमवार को उत्तराखंड के कई न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी की पुलिस जांच शुरू भी नहीं हुई थी कि परिसर में बम धमाका करने का धमकी भरा संदेश दोबारा आ गया. इससे जहां हड़कंप मच गया, वहीं बम निरोधक और डॉग स्क्वायड परिसर की जांच में जुट गए. उधर टिहरी गढ़वाल के जिला न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल पर भी बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया. सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर की पूरी तरह जांच की गई. नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को…
देहरादून: उत्तराखंड में गरीब और निम्न आय वर्ग के परिवारों का पक्का घर पाने का सपना अब साकार होने जा रहा है। राज्य में 5,000 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों की चाबियां जल्द सौंपी जाएंगी। सभी घरों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और राज्य सरकार समारोह की तैयारियों में जुटी है। आवास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का समय मिलते ही राज्य स्तर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में विभिन्न जिलों के लाभार्थी वर्चुअल माध्यम से भी जुड़ेंगे और उन्हें प्रतीकात्मक रूप…
हल्द्वानी। नगर में लंबे समय से चल रहे अव्यवस्थित सड़क निर्माण और जीर्णोद्धार कार्यों को लेकर जनआक्रोश खुलकर सामने आ गया है। शहरवासियों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ललित जोशी के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को सामूहिक ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले करीब दो वर्षों से शहर में सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य बेहद अव्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। बाहरी ठेकेदार कंपनियां बिना किसी स्पष्ट योजना और समयसीमा के अलग-अलग स्थानों पर सड़कें खोदकर उन्हें लंबे समय तक अधूरा छोड़ रही…
देहरादून: डीजीपी के निर्देश पर अलर्ट मोड में आई दून पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है. इसके लिए सोमवार सुबह से ही देहरादून जनपद के नगर और देहात क्षेत्र में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया. पुलिस की अलग- अलग टीमों ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए कार्रवाई की. इसके साथ ही देहरादून एसएसपी ने आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये जिले में 20 चेकिंग प्वांइट निर्धारित किए हैं. अभियान के दौरान पुलिस ने 2,186 व्यक्तियों का सत्यापन किया. अनियमितता पाए जाने पर 191 व्यक्तियों का 83 पुलिस एक्ट में चालान किया. 19 लाख 10…

















