Author: Dainik Uttarakhand News

हल्द्वानी: जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आज हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय छापेमारी कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीएम के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया और परिसर में घूमने वाले दलाल मौके से फरार हो गए। जिलाधिकारी ने रिकॉर्ड रूम का बारीकी से निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड व्यवस्था सही न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी कर्मचारियों को नेम प्लेट और आई कार्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी को कार्यालय परिसर में शिकायत पेटिका नहीं मिली, जिस पर उन्होंने तत्काल शिकायत पेटिका लगाने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर…

Read More

देहरादून। पत्रकार पर हुए हमले में डालनवाला कोतवाली पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जय भारत टीवी के पत्रकार हेम भट्ट निवासी शान्ति विहार, हरिद्वार बाईपास रोड ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने ऑफिस जय भारत टीवी कॉन्वेंट रोड से घर को जा रहे थे। एमकेपी चौक से आगे रेसकोर्स सड़क पर स्कूटी सवार तीन अज्ञात लोगों ने उनकी मोटर साईकिल को ओवरटेक कर रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर न्यूज चलाने पर धमकी दी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना उप निरीक्षक नरेन्द्र कोटियाल…

Read More

देहरादून: वर्तमान में सोशल मीडिया कितना मजबूत होता जा रहा है, यह बताने की जरूरत नहीं है. लेकिन सोशल मीडिया में आने वाली वीडियो में कितनी सत्यता है, यह जानना पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती है. क्योंकि वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं और उसके बाद पुलिस का काम शुरू हो जाता है. लोगों को सोशल मीडिया पर वीडियो लाइक और शेयर करते समय सावधानी जरूरी है. ऐसा ना करने पर जेल तक हो सकती है. वर्तमान में सोशल मीडिया में वीडियो बनाकर किसी को भी धमकी देना या फिर आत्महत्या की धमकी देना आम बात…

Read More

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में शस्त्र लाइसेंसों को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने UIN (यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर) पंजीकरण न कराने पर 35 शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त करने के आदेश जारी किए हैं। बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू राष्ट्रीय शस्त्र लाइसेंस पोर्टल (NDAL) पर सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद संबंधित लाइसेंस धारकों ने न तो UIN जनरेट कराया और न ही अपने लाइसेंस का डिजिटल रिकॉर्ड अपडेट किया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर पंजीकरण न कराने वाले लाइसेंस धारकों के…

Read More

देहरादून। राज्य कर विभाग की केंद्रीयकृत आसूचना इकाई (सीआईयू) ने शुक्रवार को वर्क कॉन्ट्रैक्ट और आईटी सेक्टर में कार्यरत सात फर्मों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर बड़े पैमाने पर फर्जी आईटीसी घोटाले का पर्दाफाश किया। जांच में सामने आया कि ये फर्में बिना किसी वास्तविक माल सप्लाई के फर्जी बिलों के आधार पर जीएसटी चोरी कर रही थीं। प्रथम दृष्टया विभाग को लगभग 4.75 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान होने की पुष्टि हुई है। ई-वे बिल और जीएसटी पोर्टल डेटा में खुली परतें सीआईयू की टीम ने ई-वे बिल और जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध डाटा का विश्लेषण किया, जिसमें कई चौंकाने वाली…

Read More

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में युवती पर चापड़ से हमले की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर को पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस के अनुसार यह मामला किसी धारदार हथियार से हमले का नहीं, बल्कि नशे की हालत में दो पक्षों के बीच हुई आपसी मारपीट का है, जिसमें युवती घायल हुई। नशे में बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ विवाद देहरादून पुलिस के मुताबिक दिनांक 04 फरवरी 2026 की रात को कोतवाली पटेलनगर को सूचना मिली कि चंद्रबनी चौक के पास स्थित Grew कैफे में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत…

Read More

मसूरी के पास भदराज ट्रेकिंग रूट पर एडवेंचर के लिए गए 10 दोस्तों की जान उस वक्त हलक में आ गई, जब वे रात के अंधेरे में रास्ता भटककर घने जंगल में फंस गए। चारों तरफ अंधेरा और जंगली जानवरों के खतरे के बीच उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही देहरादून पुलिस पहुंची और देर रात कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सकुशल बाहर निकाला। घटना 5 फरवरी की देर रात की है। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि भदराज ट्रेकिंग पर गए 10 युवक अंधेरा होने के कारण रास्ता भटक गए हैं। वे जंगल में कहां…

Read More

हल्द्वानी: गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ईवीसीएल (एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग) के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। SSP नैनीताल के निर्देश पर काठगोदाम पुलिस ने टीम मालिकों से 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आयोजक विकास ढाका को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के नाम पर लीग आयोजित करने का झांसा देकर रकम वसूली थी। पुलिस ने आरोपी के दो बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। शिकायत के आधार पर थाना काठगोदाम में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। एसएसपी मंजुनाथ टीसी के अनुसार आरोपी ने टूर्नामेंट…

Read More

सीएम योगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मनोहर लाल पहुंचे उत्तराखंड, सीएम धामी ने किया स्वागत उत्तराखंड में आज वीआईपी मूवमेंट के चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज राज्य दौरे पर पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीनों नेताओं का स्वागत किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक निजी…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में सहकारिता आंदोलन को एक नई और सशक्त दिशा देते हुए राज्य में जल्द ही सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है. इस पहल की शुरुआत देश स्तर पर केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की ओर से भारत टैक्सी सेवा से ही गई है, जिसका केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बीते दिन नई दिल्ली में शुभारंभ कर दिया है. इसी क्रम में उत्तराखंड में भी सहकारिता आधारित भारत टैक्सी सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है. केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय ने सहकारिता के तहत नई पहल करते हुए भारत टैक्सी योजना का शुभारंभ किया है, जिसमें टैक्सी…

Read More

देहरादून: देहरादून पुलिस ने पिछले ढाई वर्षों से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे एक पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल अनिल सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल अनिल सिंह, जो पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त थे, उन्हें 16 अप्रैल 2023 को शांति एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी के लिए जनपद चमोली भेजा गया था। हालांकि कांस्टेबल ने वहां ड्यूटी पर…

Read More

रामनगर: नैनीताल जनपद के रामनगर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. नेशनल हाईवे 309 पर रामनगर से आगे रिंगोड़ा के पास एक पिकअप वाहन और कार की जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दोनों युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं दोनों कार सवार युवक युवती डॉक्टर बताए जा रहे हैं. घायलों की पहचान बरेली स्थित रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में एनेस्थेजिया विभाग के पीजीजेआर सेकंड ईयर के छात्र-छात्रा…

Read More

देहरादून: इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। लापरवाही सामने आने पर मसूरी रोड स्थित एक निजी अस्पताल पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही अस्पताल में तैनात दो डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन दो महीने के लिए निरस्त कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल द्वारा यह कार्रवाई मृतक महिला के पति कर्नल अमित कुमार की शिकायत के बाद की गई। उन्होंने उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में अब पांच बार से ज्यादा चालान कटा तो चालक का लाइसेंस रद्द हो जाएगा। वहीं, परिवहन विभाग अब चालान न भुगतने वाले डिफॉल्टर की सूची तैयार करेगा, जिनके वाहन पुलिस जब्त भी कर सकेगी। केंद्रीय मोटर व्हीकल एक्ट के नए नियम उत्तराखंड में भी लागू हो गए हैं। संशोधित नियमों के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति एक जनवरी 2026 से 31 दिसंबर तक एक वर्ष की अवधि के भीतर पांच या अधिक बार यातायात नियमों का उल्लंघन करता है तो इसे एक गंभीर श्रेणी के अपराध के रूप में दर्ज किया जाएगा। अगर पांच या अधिक बार चालान…

Read More

मसूरी को जाम से मिलेगी बड़ी राहत देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी में ट्रैफिक जाम की वर्षों पुरानी समस्या जल्द इतिहास बनने जा रही है। देहरादून से मसूरी के बीच बनने वाले नए राष्ट्रीय राजमार्ग के एलाइनमेंट को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने मंजूरी दे दी है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ सिंह के मुताबिक सर्वे रिपोर्ट पूरी होने के बाद निर्माण की अगली प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यदि सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो यह परियोजना मसूरी के ट्रैफिक इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बदलाव साबित होगी। सुरंगों के जरिए न सिर्फ सफर तेज…

Read More

35 गवाहों के बयान, ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मानकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा ट्रायल देहरादून।कोतवाली नगर क्षेत्र में 2 फरवरी को हुई युवती की नृशंस हत्या के मामले में देहरादून पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए महज तीन दिनों के भीतर अभियुक्त के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने इस जघन्य हत्याकांड की गहन विवेचना करते हुए 35 गवाहों को आरोप पत्र में शामिल किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या में शामिल अभियुक्त आकाश पुत्र कोमल राम, निवासी 46 मन्नूगंज, खुडबुड़ा मोहल्ला, कोतवाली नगर देहरादून को गिरफ्तार…

Read More