Author: Dainik Uttarakhand News

लांघा रोड छरबा सहसपुर में 100 बीघा भूमि पर कार्रवाई, होरावाला रोड छरबा में 25 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त नियमों की अनदेखी कर अवैध प्लॉटिंग व निर्माण करने की अनुमति किसी भी व्यक्ति को नहीं दी जाएगी- बंशीधर तिवारी देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अनियोजित विकास के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को लगभग 125 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण उपविधियों के तहत की गई इस कार्रवाई में अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लॉटिंग की सड़कों पर बुलडोजर चलाया गया। एमडीडीए द्वारा लगातार यह स्पष्ट…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए फरवरी का महीना महंगाई की नई मार लेकर आया है। ऊर्जा निगम (UPCL) ने बिजली की नई दरें लागू कर दी हैं, जिससे घरेलू समेत सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं को अधिक भुगतान करना पड़ेगा। नई दरों का असर होली के आसपास आने वाले बिजली बिलों में साफ नजर आएगा। UPCL has increased electricity rates in Uttarakhand ऊर्जा निगम ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (FPPC A) के तहत बिजली दरों में बढ़ोतरी की है। फरवरी माह के लिए यह बढ़ोतरी 4 पैसे से लेकर 15 पैसे प्रति यूनिट तक की गई…

Read More

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र से लापता हुए 35 वर्षीय दीपक जोशी का जंगल से शव बरामद हुआ है। वो बीते एक फरवरी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थे। इस घटना के बाद उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार दीपक जोशी, निवासी कमलुवागांजा, संगम विहार कॉलोनी, देवपुर क्षेत्र, कालाढूंगी के रहने वाले थे। वह एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। एक फरवरी की शाम करीब 5 बजे वह मोटरसाइकिल से घर से बाजार जाने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद उनका परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया।…

Read More

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने हल्द्वानी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भोले-भाले लोगों को अधिक ब्याज और गारंटी का झांसा देकर 6 करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो मुख्य अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। निवेश के नाम पर सुनियोजित ठगी एसएसपी ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा वर्ष 2017 में “देवभूमि बहुदेशीय स्वायत्त सहकारिता” नामक संस्था हल्द्वानी (कपिल कॉम्प्लेक्स, मुखानी) और रामनगर में खोली गई थी। उत्तराखंड सरकार से पंजीकरण…

Read More

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं के दौरे पर है. आज चार फरवरी बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले का दौरा किया. इस दौरान सीएम धामी ने 3678 करोड़ रुपये की लागत से बन रही बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना का भी निरीक्षण किया. सीएम धामी ने नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा क्षेत्र के जमरानी में बांध परियोजना की प्रगति का जायजा लिया और आम जनता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस परियोजना से स्थानीय लोगों के साथ साथ तराई ले लोगों को भी फायदा होगा. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि…

Read More

लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाकर ट्रेन न रोकी होती तो बड़ा हादसा हो जाता। दोनों 100 से अधिक वाहन  ओर खड़े थे। मसूरी एक्सप्रेस दिल्ली से देहरादून आ रही थी। लोको पायलट को नकरौंदा फाटक के बंद होने का मैन्युअल तरीके से ग्रीन सिग्नल मिल गया था। ट्रेन आगे बढ़ रही थी तभी गेटमैन ने अचानक नकरौंदा फाटक खोल दिया। इससे वाहन ट्रैक पार करने लगे। डोईवाला और हर्रावाला के बीच नकरौंदा में ट्रेन गुजरने से ठीक पहले गेटमैन ने फाटक खोल दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन रोक दी। उस वक्त फाटक के दोनों…

Read More

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें राज्य में चल रही स्किल डेवलपमेंट योजनाओं, आईटीआई संस्थानों और प्रशिक्षित युवाओं की प्लेसमेंट व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह सामने आया कि बड़ी संख्या में युवा तकनीकी शिक्षा लेने के बावजूद आज भी स्थायी और संतोषजनक रोजगार से वंचित हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में एक ओर नाई, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, मिस्त्री और कारपेंटर जैसे कामों के लिए कुशल श्रमिक आसानी से नहीं मिलते, जबकि दूसरी ओर आईटीआई और तकनीकी संस्थानों से प्रशिक्षित युवा नौकरी की…

Read More

श्रीनगर गढ़वाल : देश के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान 21 फरवरी को श्रीनगर गढ़वाल पहुंचेंगे। वे गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान सीडीएस जनरल अनिल चौहान विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों से सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सशस्त्र बलों के योगदान से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन देने का लक्ष्य रखा है। यह अवसर छात्रों के लिए देशभक्ति और नेतृत्व विकास को प्रोत्साहित करने वाला साबित होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सीडीएस के आगमन को लेकर सुरक्षा, मंच संचालन, यातायात और मीडिया समन्वय समेत…

Read More

हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से आयोजित शिव कथा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में भगवान शिव के अद्वैत स्वरूप का वर्णन किया गया है, न कर्ता, न क्रिया, न योगः, न ज्ञानं, न भोगः शिवोहम् शिवोहम् शिवोहम्। यह श्लोक हमें बोध कराता है कि शिव हमारे भीतर की चेतना में विद्यमान हैं। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी और संपूर्ण कुमाऊं अंचल सदियों से अध्यात्म और सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केन्द्र रहा है। हमारी यह भूमि तप की भूमि है, साधना की भूमि है। हमारे प्राचीन ग्रंथों में इस…

Read More

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों से 2026- 27 के केंद्रीय बजट को संपूर्ण भारत के लिए उपयोगी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2026-27 का यह बजट देश के सभी वर्गों की आशाओं,आकांक्षाओं ,आत्मनिर्भरता का बजट है। यह बजट देश की प्रगति व विकसित भारत के सपने को साकार करने की ओर सकारात्मक बजट है। इसमें श्रमिकों,महिलाओं, युवाओं,उद्यमियों , कृषि , और किसानों के लिए राहत और सम्मान का समावेश किया गया है। जिससे आम नागरिकों के जीवन…

Read More

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने छोटे भाई की हत्या में आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए महज चार घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बड़े भाई ने लीवर की बीमारी से जूझ रहे छोटे भाई को शराब के नशे में लोटे से हमला कर भाई की हत्या कर दी। डेढ़ साल पहले ही आरोपी पैरोल से छूटकर बाहर आया था। पुलिस के अनुसार घटना तीन फरवरी की देर रात की है। जिसमें राम मंदिर बगीचा, बरेली रोड निवासी आरोपी…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालसी क्षेत्र अंतर्गत क्वानू–मीनस मोटर मार्ग पर हिमाचल परिवहन निगम की बस दुर्घटना में घायल हुए हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड के यात्रियों का हाल-चाल जानने के लिए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मारे गए लोगों पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायलों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा चिकित्सकों से उपचार की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकीय टीम को सभी घायलों को सर्वोत्तम एवं…

Read More

चमोली: गोपेश्वर–चमोली मोटर मार्ग पर बीते मंगलवार को एक स्कूल बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। दिया। पुलिस द्वारा मौके से बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। woman died after being hit by school bus जानकारी के अनुसार, मंगलवार को ग्वीलो/पोखरी बैंड के समीप यह हादसा उस समय हुआ, जब क्राइस्ट एकेडमी की स्कूल बस गोपेश्वर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस ने सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड के समाप्त होने की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन कर दिया है, जिससे यह साफ हो गया है कि आगामी जुलाई से राज्य में नई शिक्षा व्यवस्था लागू होने जा रही है। Madrasa Board to Be Replaced by Minority Education Authority राज्यपाल की मंजूरी के बाद सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण उत्तराखंड का गठन कर दिया है। शासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इस प्राधिकरण में अध्यक्ष सहित कुल 11 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। डॉ. सुरजीत सिंह गांधी…

Read More

रुद्रप्रयाग: सिंद्रवाणी क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर के आंगन में मां के साथ मौजूद पांच साल के मासूम बच्चे पर अचानक गुलदार ने हमला कर दिया और उसे मां के हाथ से झपटकर जंगल की ओर ले गया। घटना के बाद पूरे गांव में भय और चिंता का माहौल बन गया है। Administrative Order Schools Holiday due to Leopard terror रुद्रप्रयाग जनपद के सिंद्रवाणी क्षेत्र में गुलदार के आतंक के कारण भय और चिंता का माहौल छा गया है। परिजन अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने से डर रहे हैं। ग्रामीणों…

Read More

हल्द्वानी – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल दो दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे हल्द्वानी के एफटीआई मैदान पहुंचेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे होटल अमरदीप में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जहां वे मीडिया के माध्यम से राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण और समसामयिक मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित शिव कथा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 4:10 बजे मुख्यमंत्री जमरानी…

Read More